Homeताज़ा खबरेंनशे की लत में पहुँचाया सलाखों के पीछे: रायपुर क्षेत्र में हुई...

नशे की लत में पहुँचाया सलाखों के पीछे: रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की बडी घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी, लैपटॉप व अन्य सामान के साथ 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, जो पूर्व में भी चोरी के अपराध में जा चुका है जेल*

दिनांक 03/07/2026 को वादिनी डा0 अमर लता, निवासी शिव गंगा एन्क्लेव बी ब्लाक लेन न0 03 डांडा लखौण्ड नियर आईटी पार्क देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03.07.2026 को अज्ञात चोरों के द्वारा वादिनी के घर से सोनी व चांदी की ज्वैलरी आदि सामान चोरी कर ली गयी है । वादिनी द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल थाना रायपुर पर चोरी के अपराध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना की गंभीरता की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक निर्देश देते हुए थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना से पूर्व व घटना के पश्चात घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज चैक की गई तथा घटनास्थल के आस-पास रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करते हुए लगभग 230 लोगों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गयी । साथ ही चोरी के घटनाओं में पूर्व में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटैज प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मैन्युली कार्य करते हुए सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त संदिग्ध के हुलिए के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 10/07/2026 को सिक्यूआई रायपुर से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा को घटना में चोरी की गई 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वैलरी, लैपटॉप व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ विवरण*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसके पूर्व में भी चोरी की घटना में थाना नेहरु कॉलोनी से जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

सुमित शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा, निवासी हाउस नं 42,केदारपुरम MDDA कॉलोनी देहरादून मूल पता ग्राम लालूखेड़ी, थाना बाबरी, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष

*आपराधिक इतिहास*

1- मु०अ०सँ०- 196/2025 305(a),317(2) थाना नेहरू कालोनी, देहरादून

*बरामदगी का विवरणः*

1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए)*
2- 01 घडी fogg Quartz कंपनी,
3- 01 नोट 100 अमेरिका डॉलर
4- 01 लैपटाप

*पुलिस टीम :-*

1-उ0नि0 अजय भट्ट
2-अ0उ0नि0 ए0के0 बलूनी
3-हे0का0 दीपप्रकाश
4-हे0का0 प्रेम पंवार
5-कानि0 मुकेश कण्डारी
6-कानि0 बृजमोहन सिंह
7-कानि0 दीपक कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments