देहरादून।प्रदेश महिला मोर्चा की यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की पदाधिकारी बहनों संग आत्मीय भेंट एवं “चाय पर चर्चा “का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस आत्मीय संवाद के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अत्यंत सहजता और अपनत्व के साथ हम सभी से संवाद किया। उनके सरल, विनम्र एवं सहज व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने जीवन के कुछ प्रेरणादायी अनुभव भी साझा किए और महिलाओं की भूमिका, जनसेवा तथा उत्तराखण्ड के विकास को लेकर अपने विचारों से हम सभी का उत्साहवर्धन किया।



माननीय मुख्यमंत्री का स्नेह, आत्मीयता और प्रेरक मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास और महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।इस आत्मीय अवसर के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का हार्दिक धन्यवाद।




