Homeताज़ा खबरेंSIR प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम...

SIR प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ

 

देहरादून, 4 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे नोटिसों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में जिला एवं महानगर स्तर पर 10-सदस्यीय एसआईआर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। इन समितियों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।

इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) श्री राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में एसआईआर कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों के कारण आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिला एवं महानगर स्तर पर गठित समितियां प्रभावित मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देंगी तथा एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम राज्यभर से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का समन्वय करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिलों और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि उत्तराखंड का कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस समितियों से अपील की है कि वे एसआईआर अभियान के दौरान पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, महासचिव राजेंद्र शाह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी,कंट्रोल रूम के इंचार्ज राकेश नेगी, सदस्य संदीप चमोली रितेश जोशी प्रशांत खंडूरी डिंपल सिंह विनोद कुमार भूपेंद्र नेगी सुरभी शाह शूरवीर सिंह चौहान के अलावा सुमित राठौर, नवीन रमोला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(गरिमा माहरा दसौनी)
मुख्य प्रवक्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments