Homeताज़ा खबरेंमुख्यमंत्री धामी ने सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से की भेंट:  सड़क परियोजनाओं...

मुख्यमंत्री धामी ने सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से की भेंट:  सड़क परियोजनाओं व क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

 

नई दिल्ली 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।


बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य में प्रस्तावित एवं प्रगतिरत सड़क परियोजनाओं, सड़क संपर्क को मजबूत बनाने तथा आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments