हरियाली तीज उत्सव: . डॉ. शीलू सिंह भाटिया द्वारा किया गया शानदार कार्यक्रम
हरिद्वार, 15 अगस्त 2026 – संत महेन्द्र सिंह एन्क्लेव सोसाइटी की महिलाओं ने होटल फॉर्च्यून में हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीलू सिंह भाटिया द्वारा किया गया और प्रबंधन की ज़िम्मेदारी सोसाइटी की सभी महिलाओं ने मिलकर निभाई।
इस उत्सव की मुख्य आकर्षण रही महिलाओं की समय की पाबंदी, रोचक खेल प्रतियोगिताएँ और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ। महिलाओं के लिए विशेष रूप से सजाया गया झूला भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती प्रिया, श्रीमती संदीप कौर, श्रीमती शिवानी रस्तोगी, श्रीमती जसप्रीत कौर, श्रीमती जसप्रीत कौर (रूपा), श्रीमती बलविंदर कौर, श्रीमती सतबीर कौर, श्रीमती पूजा मदान, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती साक्षी आहूजा, श्रीमती ऋतिका, श्रीमती शीतल, श्रीमती सोनल, श्रीमती दिशा, श्रीमती प्रियदर्शिनी, श्रीमती श्वेता, श्रीमती कमना, श्रीमती वंशिता तथा उनकी सास का विशेष योगदान रहा।
महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सामूहिक सहयोग ने इस तीज उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया।
डॉ. शिलू सिंह भाटिया




