Homeताज़ा खबरेंआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

आयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान

*देहरादून 15 अगस्त 2026:
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शनिवार को प्रातः 9 बजे आयुक्त कैंप कार्यालय, 26 ई.सी. रोड, देहरादून में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आयुक्त ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है। अतः सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं देशभक्ति की भावना से करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही देश को विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर गंगा प्रसाद पंत, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश बिष्ट, विजय नैथानी, मुकेश ढोंडियाल, अनूप कुमार, प्रमोद किशोर, विनोद रावत, अनिल सिंह कुमाईं, राजू राणा, धर्मेंद्र प्रसाद गैरोला, लव राणा, अनुज बरमोला, राजेंद्र नेगी, आशीष नेगी, प्रेम हिंदवाल, कुमारी संगीता, सुभाष, मनोज नैनवाल, प्रदीप मुखर्जी, चरण दास, अरविंद उनियाल, टीकाराम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस गार्ड के जवान उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments