Homeताज़ा खबरेंदेहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: चेन स्नैचिंग का आरोपी आकाश उर्फ तमंचा गोली...

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: चेन स्नैचिंग का आरोपी आकाश उर्फ तमंचा गोली लगने से घायल

हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; चोरी की स्कूटी, तमंचा और लूटी गई चेन बरामद

गिरफ्तार घायल बदमाश आकाश शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली*

बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर टी स्टेट की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया , बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही मे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ मे स्कूटी चालक बदमाश घायल, बदमाश के पर पर लगी गोली, घटना की सुचना पर
तत्काल अधिकारीगण घटनास्थल के लिए हुए रवाना

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया

अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी*

मुठभेड़ में घायल बदमाश दिनांक 14/8/26 को बसंत विहार इलाके मैं हुई वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना का अभियुक्त

बदमाश के विरुद्ध बसंत विहार थाने मे है मुकदमा दर्ज

Fsl की टीम द्वारा किया गया घटनास्थल का निरीक्षण,

बदमाश से 01 देशी तमंचा 315 बोर,
01 खोखा कारतूस 315 बोर,
01जिंदा कारतूस, 315 बोर,
01 नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट जो कोतवाली नगर से चोरी किया जाना बताया,
बरामद की गई व दिंनाक 14/8/26 को हुई चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन बरामद*

गिरफ्तार घायल बदमाश का नाम
आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments