Homeताज़ा खबरेंऋषिकेश में नशा तस्करों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार, 559 ग्राम...

ऋषिकेश में नशा तस्करों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार, 559 ग्राम चरस व 60 लीटर अवैध शराब के साथ 4 गिरफ्तार

 

एसएसपी देहरादून की रणनीति सफल, चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज

*मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 559 ग्राम चरस, 40 लीटर कच्ची शराब तथा 20 टैट्रा पैक देशी शराब हुई बरामद*

*तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को किया सीज*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश क्षेत्र से 02 अभियुक्तों 1- धनवीर चंद रमोला पुत्र कैलाश चंद रमोला को 308 ग्राम अवैध चरस तथा 2- विकास भट्ट पुत्र पूर्णानंद भट्ट को 251 ग्राम अवैध चरस व तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल संख्या – यू0के0-14-एच- 4281 के साथ, श्रीराम टाईल्स वाली गली मे 02 अभियुक्तों 1- बूटा सिह पुत्र मान सिह को 40 लीटर कच्ची अवैध शराब तथा 2- रवि पुत्र महेश को 20 ट्रेटा पैक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- धनवीर चंद रमोला पुत्र श्री कैलाश चंद रमोला निवासी ग्राम थापला ओण रामोल गांव, प्रताप नगर, थाना लम्बगांव, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष
2- विकास भट्ट पुत्र पूर्णानंद भट्ट निवासी गली नंबर 1 लक्कड़घाट विस्थापित, ऋषिकेश देहरादून, उम्र 35 वर्ष
3- बूटा सिह पुत्र मान सिह निवासी गली न0 25 गुमानीवाला श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र- 26 वर्ष
4- रवि पुत्र महेश निवसी गली न0- 04 शान्ति नगर, ऋषिकेश, उम्र- 40 वर्ष

*बरामदगी :-*

01: अभियुक्त धनवीर के कब्जे से – 308 ग्राम अवैध चरस
02: अभियुक्त विकास भट्ट के कब्जे से- 251 ग्राम अवैध चरस
03: घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-14-एच-4281
04: अभियुक्त बूटा सिह के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद
05: अभियुक्त रवि के कब्जे से 20 ट्रेटा पैक अवैध कच्ची शराब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments