भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन के प्रचार–प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (वीबीयूएसएस) राष्ट्रीय स्तर बोधआईकेएसएस परीक्षा–2026 के पोस्टर का लोकार्पण शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगमोहन सिंह राणा ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के वाइस चेयरमैन अजय कुमार, डायरेक्टर प्रो. सुरमधुर पंत एवं प्रो. अजय वर्मा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। पोस्टर का संयुक्त रूप से अनावरण करते हुए सभी ने परीक्षा के उद्देश्य, स्वरूप और भारतीय ज्ञान प्रणाली में के योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रो. राणा ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है और यह राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं में वैचारिक चेतना विकसित करेगी।
अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इस राष्ट्रीय परीक्षा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।




