Homeताज़ा खबरेंजिला सहकारी बैंक देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत को कैबिनेट मंत्री...

जिला सहकारी बैंक देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

मनजीत रावत के नेतृत्व में सहकारिता को मिलेगी नई मजबूती : गणेश जोशी

सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिला सहकारी बैंक : गणेश जोशी

जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनजीत रावत एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*l

देहरादून, 08 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून कचहरी पहुंचकर जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनजीत रावत एवं अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मनजीत रावत के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक, देहरादून सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक सशक्त करने के साथ ही जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments