Monday, February 9, 2026
Google search engine
Homeताज़ा खबरेंएक बार फिर चर्चाओं में अंकित भंडारी हत्याकांड: दुखियारी मां ने रोते...

एक बार फिर चर्चाओं में अंकित भंडारी हत्याकांड: दुखियारी मां ने रोते हुए बेटी को न्याय दिलाने की की मांग

 

“मेरी बेटी को न्याय दिला ” रोते-रोते टूट गई अंकिता भंडारी की मां,

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर चर्चाओं में है। वजह है भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला द्वारा सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी को लेकर की गई बयानबाजी के बाद अब अंकिता की मां सोनी देवी का भी बयान सामने आया है, जिसने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

इस बीच अब अंकिता की मां सोनी देवी का दर्द भरा बयान सामने आया है, जिसमें वहां रोते हुए बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रही है। इस संवेदनशील वीडियो को देखकर हर किसी की आंख नाम हो गई।

अपना बयान देते हुए सोनी देवीने अपनी बेटी की तस्वीर सीने से लगाकर रोते हुए उर्मिला सनावर से उम्मीद बंधी है। उन्होंने कहा कि उर्मिला द्वारा इस हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं को सार्वजनिक करना साहस का काम है, जिससे एक बार फिर उनकी बेटी के साथ हुए अन्याय की चर्चा शुरू हुई है। इसके लिए उन्होंने उर्मिला सनावर का धन्यवाद किया।

सोनी देवी ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिल जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उर्मिला सनावर के पास इस हत्याकांड से जुड़े कोई भी ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया तक सीमित न रखकर अदालत में भी जमा कराया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कहा, “मैं किसी राजनीति को नहीं जानती, मुझे बस अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। जो भी दोषी है, उसे सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।” एक मां का यह दर्दनाक बयान एक बार फिर यह सवाल छोड़ गया है कि क्या अंकिता को इंसाफ मिल पाएगा या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments