Monday, February 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर की प्रेस वार्ता :...

सीएम धामी ने अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर की प्रेस वार्ता : कहा अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा अंकित के पिता से बात करूंगा: हर जांच के लिए सरकार तैयार

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में चल रही सियासी घमासान के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और सरकार ने इस दिशा में पूरी गंभीरता संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है।

सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्षता एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी श्रीमती पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में SIT का गठन किया गया है। समिति ने मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की है। न्यायालय में सरकार की सशक्त और प्रभावी पैरवी की परिणाम स्वरुप तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत बल्कि माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है जो जांच की निष्पक्षता और मजबूती को दर्शाता है। वर्तमान में किसी अधिकृत ऑडियो क्लिप के आधार पर प्रदेश में अनावश्यक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकी वास्तविकता यह है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी गंभीरता से अपनी निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कड़ी सजा मिल चुकी है।।

सीएम धामी ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति करने के लिए और भी कई विषय हैं, लेकिन बेटी अंकिता को सियासी हथियार न बनाया जाए।

तीन साल पहले घटित हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने आने पर विपक्ष सहित तमाम सामाजिक संगठन सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बीते कई दिनों से अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सिलसिलेवार वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड की परतें खोलने का दावा कर रही है वहीं वीआईपी नामों को लेकर भी पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगा रही है। इस सियासी घमासान के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता कहा की उत्तराखंड की बेटी के साथ पूरा न्याय होगा।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जो नया प्रकरण सामने आया है, उस पर भी सरकार हर स्तर पर जांच कराने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वायरल ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की जांच पहले जरूरी है। इसके लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है और ऑडियो की सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आरोप लगाने वाले लोग आखिर कहां हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास सबूत हैं तो उन्हें पुलिस या अदालत के सामने रखना चाहिए। केवल आरोप लगाकर माहौल खराब करना उचित नहीं है। सीएम ने ऑडियो क्लिप में कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या जैसी बातों का जिक्र होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे साफ है कि मामले को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कोई भी दोषी होगा, वह बचेगा नहीं। सरकार हर जांच कराने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात करेंगे और बेटी को न्याय दिलाने के लिए वे जो भी चाहेंगे, उसे कानून सम्मत तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

गौरतलब है कि यह प्रेस वार्ता केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना को लेकर आयोजित की गई थी, लेकिन पत्रकारों के सवालों के बाद पूरा फोकस अंकिता भंडारी मामले पर आ गया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

उधर, इस मामले में सियासत और तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

तहरीर में उन पर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर छवि खराब करने और दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। साथ ही कांग्रेस, यूकेडी और आप पर भी साजिश का आरोप लगाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान और विरोध प्रदर्शनों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है, जबकि सरकार जांच और कार्रवाई का भरोसा दिला रही

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments