Homemade Grow Bag: अक्सर आपने देखा हो गया कि आपकी अलमारी में कई ऐसे कपड़े हैं जो न तो यूज़ होते हैं न हीं कूड़े में जाते हैं. अब सवाल उठता है कि बेवजह ये कपड़े अलमारी की जगह घेरे हुए हैं, जो अब बेहद पुराने हो चुके हैं. अगर आप इन्हें फेंकने का सोच रहे हैं तो रूकिए…हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप ये गलती कभी नहीं करेंगे. जी हां…इन्हीं कपड़ों से आप घर में बग़ीचा बनाने के लिए बढ़िया ग्रो बैग (how to make grow bag) तैयार कर सकते हैं. न सिर्फ़ खर्चा कम होगा, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है. हल्की-मोटी सिलाई की अगर समझ हो तो काम 30-60 मिनट में हो सकता है और एक टिकाऊ, पोर्टेबल बैग जो टमाटर, मिर्च, हर्ब्स या फूलों के लिए बिल्कुल सही होगा.
अनिता भट्ट से जानते हैं उन आसान तरीकों को जिससे आप पुरानी चीज़ों (grow bag from old clothes) का इस्तेमाल कर उसे रियूज कर सकते हैं. जैसे पुराने कपड़ों से एक ग्रो बैग तैयार करना. आइए, विस्तार से जानते हैं कि इसके लिए किन चीज़ों की ज़रूर रह है और बनाने के स्टेप्स को समझते हैं.

इन चीज़ें ग्रो बैग बनाने में करेंगे मदद
जैसे पुरानी जीन्स, डेनिम, कैनवास, बेडशीट (कम से कम 18×18 इंच के 4 टुकड़े या आवश्यकता के मुताबिक) हो. सुई और मजबूत धागा या सिवाय मशीन. कैंची, पिन, रूलर/मेज़र टेप. अगर चाहें तो हॉम-ग्रेड कपड़े-हैंडल (2 टुकड़े). ड्रीनेज के लिए छोटे छेद काटने का उपकरण या ठोकने की नोक.
आसान स्टेप्स में समझते हैं कैसे तैयार करें
1. सबसे पहले बैग बनाने के लिए कपड़े के टुकड़े काट लें. सामने और पीछे का हिस्सा लगभग 18×18 इंच का रखें. साइड के लिए चार टुकड़े काट लें. अगर आपको बड़ा या छोटा बैग चाहिए तो साइज बदल सकते हैं. सिलाई करने के लिए हर तरफ 1 से 1.5 इंच का मार्जिन ज़रूर छोड़ें.
2. अब सारे टुकड़ों को पिन से पकड़ लें ताकि सिलते समय कपड़ा हिले नहीं. नीचे का हिस्सा अच्छे से मैच करें. फिर सीधी सिलाई करके दो साइड और एक बॉटम जोड़ दें. नीचे का हिस्सा मज़बूत रखें. बैग को स्थिरता देने के लिए कोनों में ‘बॉक्सिंग’ भी कर सकते हैं, इससे बैग गोल या बॉक्स शेप में आ जाएगा.
3. सिलाई पूरी होने के बाद बैग को उल्टा कर दें ताकि बाहर से साफ-सुथरा दिखे और सारी सिलाई अंदर चली जाए. ऊपर का किनारा 1–2 इंच मोड़कर डबल सिलाई करें. इससे बैग मज़बूत बनेगा और जल्दी फटेगा नहीं.
4. बैग उठाने के लिए दोनों तरफ हैंडल सिल दें. हैंडल लगाते समय क्रॉस-सिलाई करें ताकि खिंचने पर टूटे नहीं. बैग के नीचे छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि पानी आसानी से निकल जाए. अगर आप ज्यादा पानी रोकना चाहते हैं तो अंदर प्लास्टिक की लाइनिंग लगा सकते हैं, लेकिन नीचे छेद ज़रूर रखें.
ये भी पढ़ें:7 दिनों तक पिएं इनमें से कोई 1 ड्रिंक! चेहरे पर आएगा निखार; लोग कहेंगे- वाह…




