Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeविदेशRussia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, दागे 800...

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, दागे 800 ड्रोन मिसाइल; 3 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए ढाई साल से ज़्यादा हो गया है. लगातार हो रहे हमलों ने दोनों देशों को बुरी तरह झकझोर दिया है. रविवार का यह हमला अब तक का सबसे बड़ा बताया जा रहा है, जिसने सरकारी दफ्तर से लेकर आम लोगों के घर तक सबको निशाना बनाया.

कीव (यूक्रेन): रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रविवार को वह नज़ारा देखने को मिला, जिसने पूरे यूरोप को दहला दिया. रूस ने अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए 800 से अधिक ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं. इनमें से कई यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव पर बरसे, जहां पहली बार सरकार की इमारत (Russia Ukraine war) भी निशाना बनी. इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए.

11 घंटे तक बजते रहे सायरन
शनिवार रात से रविवार सुबह तक कीव समेत कई इलाकों में लगातार 11 घंटे एयर-रेड सायरन बजते रहे. लोग बंकरों और सुरक्षित ठिकानों में छिपने को मजबूर हुए. हालांकि यूक्रेनी वायुसेना (Ukraine war casualties) ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन 54 ड्रोन और 9 मिसाइलें अलग-अलग जगहों पर जाकर गिरीं और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा गईं.

कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स बिल्डिंग बनी निशाना
सबसे गंभीर हमला कीव की कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स बिल्डिंग पर हुआ, जहां कई मंत्रालय स्थित हैं. हमले में बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िलों और छत पर आग लग गई. दमकलकर्मी घंटों तक आग बुझाने में जुटे रहे. यूक्रेन के प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंक ने इसे विशाल हमला बताते हुए कहा कि रूस ने पहली बार सरकारी ढांचे को सीधे तौर पर निशाना बनाया है. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया कि हमले में आवासीय इमारतें भी ढह गईं, जिनमें लोग फंस गए. एक मकान में चौथी से आठवीं मंज़िल के बीच का हिस्सा पूरी तरह गिर गया.

Russia Ukraine War

जंग को लंबा करने की साजिश
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने इस हमले को घिनौना अपराध करार दिया और कहा कि यह रूस (Russia) की सोची-समझी चाल है ताकि शांति वार्ता आगे न बढ़ पाए. उन्होंने कहा कि दुनिया चाहे तो इन हत्याओं को रुकवा सकती है. बस राजनीतिक इच्छाशक्ति चाहिए. उन्होंने पश्चिमी (Russia attacks Ukraine’s govt building) देशों से वादा निभाने और यूक्रेन की एयर डिफेंस (Kyiv drone strikes) को मजबूत करने की अपील की. ज़ेलेंस्की ने पेरिस और वॉशिंगटन की पिछली बैठकों का हवाला देते हुए कहा कि अगर रूस वार्ता से इनकार करता है तो उस पर और सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए.

Russia Ukraine War

पुतिन पहले ही कह चुके ये बात
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा था कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन में शांति सेना भेजते हैं तो उन्हें रूस के लिए वैध निशाना माना जाएगा. उनके बयान के अगले ही दिन यह बड़ा हमला हुआ, जिसने तनाव और बढ़ा दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए ढाई साल से ज़्यादा हो गया है. लगातार हो रहे हमलों ने दोनों देशों को बुरी तरह झकझोर दिया है. रविवार का यह हमला अब तक का सबसे बड़ा बताया जा रहा है, जिसने सरकारी दफ्तर से लेकर आम लोगों के घर तक सबको निशाना बनाया.


ये भी पढ़ें: पुतिन-मोदी की ‘कार कूटनीति’! बंद गाड़ी में 45 मिनट बातचीत; अमेरिका के भी उड़ें होश!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments