Ghar Par Vastu Dosh : अक्सर हम घर की सजावट और रख-रखाव में छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. कई बार पुरानी या टूटी-फूटी चीज़ें यूं ही कोनों में पड़ी रहती हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह लापरवाही घर की खुशहाली और तरक्की पर (Remove negative energy from home) असर डाल सकती है. कहा जाता है कि हर वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है और जब यह गलत जगह या खराब हालत में रखी जाती है, तो सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है और नकारात्मकता हावी होने लगती है. आइए जानते हैं (Vastu tips for house) वो पाँच चीज़ें, जिन्हें घर में इधर-उधर रखने से वास्तु दोष लगता है.
टूटा हुआ शीशा या कांच

घर में टूटा हुआ आईना या कांच रखना वास्तु शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है. आईना ऊर्जा का परावर्तन करता है और जब वह टूटा (Broken mirror Vastu effect) होता है, तो उसका असर नकारात्मक रूप में सामने आता है. मान्यता है कि टूटा हुआ शीशा परिवार में तनाव, झगड़े और मानसिक अशांति ला सकता है. यही कारण है कि घर में टूटा हुआ आईना, ग्लास या शो-पीस जैसी चीज़ें तुरंत हटा देनी चाहिए.
सूखे और मरे हुए पौधे

हरियाली घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, लेकिन अगर पौधे सूख जाएं या मुरझा जाएं, तो वे नकारात्मकता फैलाने लगते हैं. खासतौर पर बालकनी या गार्डन में सूखे पौधे रखना अशुभ माना जाता है. वहीं, कांटेदार पौधे (जैसे कैक्टस) को भी घर में न रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा तरक्की और ताज़गी बनी रहे, तो हरे-भरे और फूलों वाले पौधे लगाएं.
मुख्य द्वार पर बिखरे जूतें-चप्पल

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर का सबसे अहम हिस्सा माना गया है, क्योंकि यही से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. अगर दरवाजे के पास अव्यवस्थित तरीके से जूतें-चप्पल पड़े हों, तो यह घर की समृद्धि पर असर डालता है. माना जाता है कि ऐसे में घर में लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती। बेहतर होगा कि जूतों के लिए अलग से रैक बनवाएं और मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ-सुथरा रखें.
टूटी मूर्तियां और फटे धार्मिक चित्र

कई बार पूजा घर या मंदिर में रखी मूर्तियां टूट जाती हैं या धार्मिक चित्र (Broken idols Vastu Dosh) फट जाते हैं. लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह बहुत अशुभ होता है. टूटी मूर्तियां या फटे पोस्टर-चित्र घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और परिवार के सदस्यों के जीवन पर बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन्हें सम्मानपूर्वक विसर्जित कर दिया जाए और उनकी जगह नई व सुंदर मूर्तियां लगाई जाएं.
कबाड़ और बेकार सामान

अक्सर घर के स्टोररूम या अलमारी में पुराने कपड़े, टूटी-फूटी चीज़ें और कबाड़ जमा हो जाता है. लोग सोचते हैं कि कभी काम (Things not to keep at home as per Vastu) आ जाएगा, लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह घर की ऊर्जा को रोक देता है. कबाड़ जमा करने से आर्थिक संकट और मानसिक बोझ बढ़ सकता है. इसलिए घर को हमेशा अनावश्यक सामान से मुक्त रखें और समय-समय पर सफाई करते रहें.
वास्तु शास्त्र सिर्फ मान्यता भर नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली और मानसिक शांति (Remove negative energy from home) से भी जुड़ा है. जब घर साफ-सुथरा और व्यवस्थित होता है, तो अपने आप ही सकारात्मकता का माहौल बनता है. इसलिए इन पांच चीज़ों को घर में रखने से बचें और अगर मौजूद हों, तो तुरंत हटा दें. याद रखें, छोटा सा बदलाव भी आपके घर की खुशहाली और तरक्की में बड़ा फर्क ला सकता है.
यह भी पढ़ें: 7 दिनों तक पिएं इनमें से कोई 1 ड्रिंक! चेहरे पर आएगा निखार; लोग कहेंगे- वाह…




