Homeताज़ा खबरेंदून मेडिकल कॉलेज में होगी आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला

दून मेडिकल कॉलेज में होगी आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला

 

रविवार को दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ गीता जैन के निर्देशों पर सर्जरी विभाग द्वारा पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में एनिमल मॉडल पर पीजी चिकित्सकों को आंतों को जड़ने की प्रक्रिया का अभ्यास करेंगे। इसके लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी से सहयोग लिया गया है जो कार्यशाला से संबंधित सभी उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध करवाएगी। यह दून मेडिकल कॉलेज में अभी तक का ऐसा पहला कार्यशाला होगा । आंतों को जोड़ने की तकनीक एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया होती है जिसमें सभी सर्जनों की दक्षता आवश्यक है। हाल के महीनों में दून हॉस्पिटल में इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर के बनाने के बाद ऐसे ऑपरेशनों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस कार्यशाला से चिकित्सकों में निपुणता आएगी जिसका लाभ सभी मरीजों को मिलेगा। साथ में इंटर्न एवं mbbs के छात्रों के लिए नोटिंग एवं सुचरिंग एवं क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें महंत इंद्रेश एवं देहरादून सर्जिकल सोसाइटी के चिकित्सक भी भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments