Homeताज़ा खबरेंमहिला अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस: क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर...

महिला अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस: क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद*

*विवाद के दौरान घायल दोनों युवक- युवती को पुलिस द्वारा घटना के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती*

*अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को उसके कमरे से किया बरामद*

दिनांक 07-03-26 को वादी श्री वादी श्री कृष्ण चंद्र वर्मा पुत्र स्व दयाराम निवासी 24 आदर्श विहार रायपुर रोड, थाना- रायपुर, देहरादून उम्र-55 वर्ष द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में लिखित तहरीर दी की एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवक उदय पुत्र महेश नि0 जागृति विहार, मेरठ, उ0प्र0, जो M.CA प्रथम वर्ष का छात्र है, के द्वारा उनकी पुत्री को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमे उनकी पुत्री को गंभीर चोटें आई, जिसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है एवं उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर तत्काल मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 109(1) बीएनएस बनाम उदय सिंह का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता/सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा दिनांक 07-03-26 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त उदय सिंह उर्फ़ विशु पुत्र महेश कुमार निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ, उ0प्र0 हाल पता – ओगल भट्टा, थाना क्लेमेन्टाउन, देहरादून, उम्र -21 वर्ष को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशान देही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया।

*पूछताछ का विवरण :-*

पूछताछ में अभियुक्त उदय सिंह उर्फ़ विशु द्वारा बताया गया कि वह क्लेमें टाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, तथा कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। उक्त युवती से उसकी मुलाकात सितम्बर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनो लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। अभियुक्त उक्त युवती से शादी करना चाहता था, परंतु इस बीच उसे उक्त युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, इस बात को लेकर दिनाँक 07/03/2026 उन दोनों के मध्य विवाद हो गया, जहां आवेश में आकर युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

उदय सिंह उर्फ विशु पुत्र महेश कुमार निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ, उत्तर प्रदेश

*बरामदगी :-*

घटना में प्रयुक्त चाकू

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments