Homeताज़ा खबरेंAIIMS दिल्ली में ब्रेस्ट कैंसर पर हुआ व्याख्यान: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल...

AIIMS दिल्ली में ब्रेस्ट कैंसर पर हुआ व्याख्यान: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 

 

नई दिल्ली। डॉ. पंकज गर्ग, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं HOD, ऑन्कोलॉजी, SMIH, ने AIIMS Delhi में स्तन कैंसर के सहायक प्रबंधन (Auxiliary Management) विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

अपने संबोधन में डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार का कैंसर है, और इसकी समय पर पहचान (Early Diagnosis) सफल उपचार की कुंजी है। उन्होंने जागरूकता, नियमित जांच और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर विशेष जोर दिया।

प्रारंभिक जांच पर जोर

डॉ. गर्ग ने कहा कि यदि स्तन कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए, तो इसका इलाज अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाएं

उन्होंने यह भी बताया कि श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल (SMIH) में स्तन कैंसर से संबंधित संपूर्ण इलाज—जांच से लेकर उपचार तक—एक ही स्थान पर उपलब्ध है। यहां आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर और समग्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

जागरूकता ही बचाव

व्याख्यान के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को समय रहते सही इलाज मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments