Homeताज़ा खबरेंस्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 6 नई जन सुविधाओं...

स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण: चिकित्सकों व मीडिया से संवाद

 

देहरादून। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज राजकीय दून अस्पताल में आम जनता को समर्पित 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों को अधिक सुलभ, तेज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

🔹 लोकार्पित प्रमुख सुविधाएं:
1. ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट – बच्चों के बेहतर पुनर्वास (Rehabilitation) एवं शारीरिक रिकवरी हेतु आधुनिक सुविधा।
2. प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर – अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी।
3. स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक – खिलाड़ियों के लिए विशेष ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों के त्वरित एवं विशेषज्ञ उपचार हेतु।
4. पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन – रक्त जांच के लिए अत्याधुनिक, सटीक एवं तीव्र जांच सुविधा उपलब्ध।
5. हेल्थ पैकेज चेकअप्स – आम नागरिकों के लिए किफायती एवं विशेषीकृत स्वास्थ्य जांच पैकेज।
6. एनस्थीसिया वर्क स्टेशन – ऑपरेशन थिएटर एवं सर्जिकल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नई तकनीकी सुविधा

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन वर्षों में हुए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर (इलेक्टिव एवं इमरजेंसी), तथा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं उपकरणों में हुए अभूतपूर्व विकास का विस्तृत प्रेजेंटेशन माननीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नई आधुनिक मशीनों की स्थापना तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चस्तरीय बनाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

👥 कार्यक्रम में उपस्थित:
• प्राचार्या – डॉ. गीता जैन
• निदेशक – डॉ. अजय आर्या
• कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक – डॉ. के. सी. पंत
• विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (HODs)
• चिकित्सा स्टाफ, मीडिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गण

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments