Homeताज़ा खबरेंसीएम धामी ने "स्वेच्छा से स्वच्छता" अभियान में किया प्रतिभाग: स्वच्छता का...

सीएम धामी ने “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में किया प्रतिभाग: स्वच्छता का दिया संदेश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में प्रतिभाग कर दिया स्वच्छता का संदेश। देहरादून में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक में आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में भाग लिया। नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।

उन्होंने नगर निगम देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

इस अवसर पर गणेश जोशी, खजान दास, महेन्द्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर और अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments