Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में कांग्रेस ने लॉन्च किया National Talent Hunt, मीडिया में नई...

देहरादून में कांग्रेस ने लॉन्च किया National Talent Hunt, मीडिया में नई आवाज़ें लाने की राष्ट्रीय पहल

कांग्रेस ने देहरादून से नेशनल टैलेंट हंट अभियान की शुरुआत की। मीडिया में नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए आवेदन, जोनल इंटरव्यू और राज्यस्तरीय चयन प्रक्रिया शुरू होगी। 25 दिसंबर तक नई मीडिया कमेटी गठित की जाएगी।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून बीते मंगलवार को कांग्रेस के एक बड़े कार्यक्रम (National Talent Hunt) का केंद्र बनी। यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी ने अपने महत्वाकांक्षी नेशनल टैलेंट हंट (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज) अभियान की शुरुआत कर दी। इसका लक्ष्य है-मीडिया से जुड़े नए, सक्षम और जागरूक युवाओं को कांग्रेस की मीडिया टीम में जिम्मेदारी देना। लॉन्च कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख हरक सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। इस पहल को पार्टी की मीडिया रणनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

आवेदन से लेकर चयन तक

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मीडिया क्षेत्र में नई सोच वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को आगे लाने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। उन्होंने पूरे अभियान का टाइमलाइन भी साझा किया।

  1. पहले 7 दिनों तक — जिला और राज्य स्तर पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
  2. अगले 7 दिन — प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जांच होगी।
  3. 09 से 17 नवंबर— पांच अलग-अलग जोन में आमने-सामने इंटरव्यू निर्धारित हैं।
  4. इसी के बाद— राज्य स्तर पर दो दिवसीय फाइनल इंटरव्यू होगा।
  5. 25 दिसंबर तक— पूरी तरह से नई मीडिया कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर पार्टी का प्रयास है कि दिसंबर के अंत तक एक नई, मजबूत और प्रशिक्षित मीडिया टीम तैयार हो जाए।
National Talent Hunt

पुरानी मीडिया कमेटी भंग

अभियान की घोषणा के साथ ही आलोक शर्मा ने बताया कि वर्तमान मीडिया कमेटी को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
नई टीम बनने तक मीडिया संबंधित कार्य एडहॉक कमेटी संभालेगी, ताकि पार्टी की गतिविधियां बिना रुकावट जारी रहें।

कौन बनेगा कांग्रेस की मीडिया टीम का चेहरा?
इस प्रतिभा खोज अभियान में सिर्फ आवेदन देना पर्याप्त नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट और वैचारिक समझ पर आधारित रहेगा।
चयन के प्रमुख पैरामीटर इस प्रकार हैं-

कांग्रेस की नीति, विचारधारा और इतिहास की समझ
1. यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकारों के कार्यों का ज्ञान
2. भाषा और संचार कौशल
3. उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर गहरी पकड़
4. वर्तमान सरकारी नीतियों की समझ और उनका विश्लेषण

National Talent Hunt

इसके साथ ही कांग्रेस जिला व विधानसभा स्तर पर रिसर्च कमेटी बनाने जा रही है, जो राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार, सरकारी कार्यप्रणाली और प्रमुख समस्याओं पर रिसर्च कर जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

युवा, महिलाएं और सभी वर्गों के लिए खुला मंच

आलोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान युवा और नए चेहरों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। महिलाओं, एसटी-एससी, ओबीसी और सभी सामाजिक वर्गों के योग्य उम्मीदवारों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। पार्टी चाहती है कि मीडिया मंच पर वही लोग आएं, जो सामाजिक मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठा सकें।


यह भी पढ़ें: Made in India का दम: भारतीय सेना ने रचा कीर्तिमान, 97% हाई-ऑल्टिट्यूड गियर अब पूरी तरह स्वदेशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments