अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरूद्ध एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस का आपरेशन प्रहार
*अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा तथा 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के दिये गये हैं निर्देश।*
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अलग-अलग थानों पर गठित पुलिस टीमों द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
*01: थाना नेहरू कालोनी: 01 अभियुक्त को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार:* थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29/04/2026 को 01 अभियुक्त को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0: 157/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
उमेश पुत्र बलम नाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 25 वर्ष।
*बरामदगी*
(1) कुल 1किलो 100 ग्राम गांजा।
*02: कोतवाली रायवाला: 01 अभियुक्त को 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर* बरामद: कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 30-04-2026 को सत्यनारायण मंदिर के पास से 01 अभियुक्त *विधित उर्फ राहुल को 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
विधित उर्फ राहुल पुत्र राम गोपाल निवासी गली नं 13 भट्टोवाला श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष
*बरामदगी:*
01: 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की
02: 02 पेटी बी यंग बीयर




