नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
अभियुक्तों से 01 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद।*
*अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एंव अन्य आपराधिक घटनाओ में जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक अभियोग*


*मादक पदार्थो की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज।*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली ऋषिकेश*
*01 किलो 220 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 10-05-2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खाण्ड गाँव से जंगल की ओर से आती एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एच-4845 को रोेककर चैक किया गया तो स्कूटी सवार अभियुक्त अनिल नाथ पुत्र अमर नाथ के पास से 01 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
अनिल नाथ पुत्र अमर नाथ निवासी काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून (उम्र 40 वर्ष)।
*बरामदगी:*
(1)- 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा
(2)- तस्करी में प्रयुक्त मैस्ट्रो स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एच-4845
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनिल नाथ:*
1- मु0अ0स0-581/2001 धारा 380/411 भादवि
2- मु0अ0स0-324/2002 धारा 380/411 भादवि
3- मु0अ0स0-182/2003 धारा 380/411 भादवि
4- मु0अ0स0-381/14 धारा 379/411 भादवि
5- मु0अ0स0-108/2023 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
6- मु0अ0स0-56/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
7- मु0अ0स0-251/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
8- मु0अ0स0-173/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
*2- अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 65 ट्रेटा पैक अवैध देशी बरामद के साथ किया गिरफ्तार:*
दिनांक 10.05.2026 को पुलिस टीमो द्वारा चैकिंग के दौरान सदानन्द मार्ग मार्डन स्कूल के पास ऋषिकेश तथा वीरभद्र रोड ऋषिकेश से (1) सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार को 35 ट्रेटा पैक अवैध देसी शराब तथा (2) गणेश पुत्र मुकेश को 30 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाली ऋषिकेश पर अभियुक्त सुमित के विरूद्ध मु0अ0सं0 174/2026 धारा 60(1) आब0अधि0 तथा अभियुक्त गणेश के विरुद्ध मु0अ0सं0-175/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- सुमित कुमार पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी-गली न0-05 नई जाटव बस्ती थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-20 वर्ष)
2- गणेश पुत्र मुकेश निवासी: गली न0 37 शिवाजीनगर ऋषिकेश देहरादून (उम्र-21 वर्ष) ।
*बरामदगी:*
(1) अभियुक्त सुमित के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
(2) अभियुक्त मुकेश कुमार के कब्जे से 30 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
*2- थाना क्लेमेंटाउन*
*146.50 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
दिनांक: 10-05-26 को क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शहीद गुरुंग स्मृति द्वार मोहब्बेवाला के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त कृतार्थ छेत्री को 146.50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
कृतार्थ छेत्री पुत्र नारायण छेत्री निवासी बेल रोड निकट शनि मंदिर मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी:*
(1) 146.50 ग्राम अवैध चरस




