Homeताज़ा खबरेंगढ़वाल में बढ़ते गुलदार आतंक पर सांसद अनिल बलूनी को सौंपा ज्ञापन

गढ़वाल में बढ़ते गुलदार आतंक पर सांसद अनिल बलूनी को सौंपा ज्ञापन

पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने जनसुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की उठाई मांग
पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे गुलदार आतंक को लेकर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के सचिव अंकित उनियाल ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर यह ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई महीनों से गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। आए दिन लोगों पर हमले हो रहे हैं और हाल ही में 15 मई 2026 को भी गुलदार द्वारा एक व्यक्ति को निवाला बनाए जाने की घटना सामने आई, जो बीते कुछ महीनों में लगभग आठवीं घटना बताई जा रही है।
संगठन के सचिव अंकित उनियाल ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी का गृह जनपद होने के बावजूद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम होते ही गुलदार बाजारों, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास दिखाई देने लगे हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन तेज हो रहा है और आने वाले समय में यह एक गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले सकता है।
महासंघ ने सांसद से मांग की कि गुलदार को शेड्यूल-1 की श्रेणी से हटाने के लिए केंद्र स्तर पर प्रभावी पहल की जाए तथा उनकी बढ़ती संख्या पर नियंत्रण हेतु ठोस नीति बनाई जाए, ताकि आमजन को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक अनिल बहुगुणा, उपाध्यक्ष गणेश नेगी, प्रमोद खंडूड़ी सहित अन्य मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments