Homeताज़ा खबरेंअवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 05 शराब तस्करों को दून...

अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 05 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

SSP दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*l

*अभियुक्तो के कब्जे से लगभग 03 पेटी अंग्रेजी व 02 पेटी देशी शराब हुई बरामद*

*शराब तस्करी मे प्रयुक्त 01 स्कूटी को पुलिस ने किया सीज*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिस पर दून पुलिस द्वारा लगातार अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

_*1- कोतवाली डोईवाला*_

*अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए 04 अभियुक्तो को पुलिस में किया गिरफ्तार*

दिनांक 19/05/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-2 स्थानो से प्रभावी चैकिंग के दौरान 04 अभियुक्तो 1-ऋषभ 2-पदम बहादुर 3-योगेश सरोज 4- कामेन्द्र कुमार को अवैध अग्रेजी एवं देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व शराब तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी सं0- DL3SEC-9166 को सीज किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण व बरामदगी का विवरण :-*

1- ऋषभ दुबे पुत्र मनोज कुमार निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, थाना गोविन्दपुरी 19 दक्षिणी दिल्ली, हाल पता मिड्डावाला, थानो रानीपोखरी, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
2- पदम बहादुर थापा पुत्र श्री नन्द बहादुर थापा निवासी खजान सिंह चौक गैस गौदाम के पास बालावाला थाना रायपुर देहरादून उम्र- 28 वर्ष
3-योगेश सरोज पुत्र श्री देवी चरण सरोज निवासी ग्राम जियापुर पो0 हरोडा थाना मेहनगर जिला आजमगढ उत्तर प्रदेश हाल पता निर्मल बस्ती कुआंवाला उम्र 54 वर्ष
4- कामेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी फतेहपुरकला थाना हिमपुर तहसील हल्दौर जनपद बिजनौर उम्र 25 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- 114 पव्वे तथा 11 हॉफ अंग्रेजी शराब
2- 52 टेट्रा पैक देशी शराब
3- स्कूटी सं0- DL3SEC-9166

_*2- कोतवाली नगर*_

*52 ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 19.05.2026 को चौकी लक्खीबाग क्षेत्र से एक अभियुक्त को 52 ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता अभियुक्त*

जीत पुत्र दीनानाथ निवासी 15 रेस्ट कैंप मद्रासी कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 44 वर्ष

*बरामदगी विवरणः*

52 ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments