Homeताज़ा खबरेंबिजली की हाटेंशन तारों में फंसा हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा: महिला पायलट...

बिजली की हाटेंशन तारों में फंसा हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा: महिला पायलट की सूझबूझ से बची 6 लोगों की जान

 

 

आज बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चंबा आराकोर्ट के पास विद्युत लाइन की चपेट में आने से सुरकंडा देवी मंदिर के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

चम्बा नवागांव सत्यों के ऊपर 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर हादसे के बीच महिला पायलट ने सत्यो़-सकलाना के खेतों में कराई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिसमें सभी 6 यात्रियों के साथ ही पायलट अनुपम चौधरी सुरक्षित है। पायलट अनुपम चौधरी को सीधे देहरादून जाने का मैसेज मिला वह गुप्तकाशी न रुककर सीधे देहरादून जाने के लिए अपना निर्धारित रूट बदलना पड़ा और इसी नए रूट से आते समय चम्बा-आराकोट के ऊपर आसमान में ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर (हिस्से) में अचानक बिजली की 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया। यात्रियों और पायलट के अनुसार हाईटेंशन तार रोटर में फंसने के कारण हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और लगातार अनियंत्रित होकर नीचे आने लगा, लेकिन इस बेहद डरावने और जानलेवा संकट के बीच महिला पायलट ने अपनी सूझबूझ से फंसे हुए हाईटेंशन तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को संभालते हुए आगे बढ़ीं तथा सत्यों-सकलाना के खुले खेतों में लाकर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना पर तत्काल चंबा सत्यों पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पायलट अनुपमा चौधरी सहित अन्य यात्रियों में:- साहिल पुत्र राज सूरी श्री राज सूरी, श्रीमती भूमि सूरी, पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल पत्नी पार्थ पटेल व निष्का निवासी पंजाबी बाग नई दिल्ली शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments