Homeताज़ा खबरेंसीएम धामी ने उत्तराखंड के राष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने उत्तराखंड के राष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खेल जगत में उनकी उपलब्धियां और देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments