Homeताज़ा खबरेंहुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 युवकों...

हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालो को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक: 11-06-26 को कोतवाली विकासनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मंडी चौक के पास पारिवारिक मदभेदों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष लडाई झगडा कर हो-हल्ला मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए और अधिक उग्र होकर झगडा करने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 04 व्यक्तियों को धारा: 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- अब्दुल रहमान पुत्र भूरा उम्र 19 वर्ष,
2- काला पुत्र अनवर उम्र 35 वर्ष,
3- फैसल पुत्र गुलजार उम्र 21 वर्ष,
4- रईस पुत्र अनवर उम्र 28 वर्ष

*सभी निवासी – कल्याणपुर मंडी चौक, दशमेश कॉलोनी, विकास नगर, देहरादून*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments