Homeताज़ा खबरेंसीएम धामी ने गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की...

सीएम धामी ने गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन और आवास संबंधी तैयारियों का किया निरीक्षण

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन और आवास संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी जल क्रीड़ा गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों और साहसिक खेल गतिविधियों के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही बड़े खेल आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उन्हें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजनों से पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखण्ड की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उदाहरण बन सके।
इस अवसर पर विधायक अरविन्द पांडेय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments