Homeताज़ा खबरेंVIP बनकर माल रोड पर हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने...

VIP बनकर माल रोड पर हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

 

वाहन को किया किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा माल रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पाया कि वाहन संख्या HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था, जिसका बार-बार अनावश्यक रूप से प्रयोग कर वाहन चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था। प्राइवेट वाहन में अवैध रूप से हूटर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

*विवरण सीज वाहन :* वाहन संख्या – HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), सफेद रंग

देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर, फ्लैश लाइट अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नियम सम्मत यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments