देहरादून/बागेश्वर: बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत का मामला (Bageshwar News) सरकार तक पहुंचते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया. उनकी सख़्त हिदायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि अस्पताल में गंभीर (Government action on doctors) लापरवाही हुई है. एम्बुलेंस से लेकर इलाज तक, हर स्तर पर संवेदनशीलता की कमी दिखी. इस पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की.
CMS डॉ. तपन शर्मा हटाए गए
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा पर प्रशासनिक अक्षमता और एम्बुलेंस व्यवस्था न सुनिश्चित करने का आरोप लगा. परिणामस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर कुमाऊं मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया.
एम्बुलेंस चालक और नर्सिंग स्टाफ पर गाज़
108 एम्बुलेंस चालक ईश्वर सिंह टोलिया और लक्ष्मण कुमार पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगा. इन्हें एक महीने के लिए काम से अलग कर दिया गया. वहीं नर्सिंग अधिकारी महेश कुमार, हिमानी और कक्ष सेवक सूरज सिंह कन्नाल को कठोर चेतावनी दी गई है.

डॉक्टरों पर भी कार्रवाई
चिकित्साधिकारी डॉ. भूरेन्द्र घटियाल और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार पर भी कार्रवाई हुई. डॉ. घटियाल को (Uttarakhand health department action) चेतावनी दी गई, जबकि डॉ. अंकित कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई. आरोप है कि उन्होंने संघर्षरत बच्चे के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई.
स्वास्थ्य सचिव का सख़्त संदेश
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा – “यह घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री जी के आदेश पर तुरंत एक्शन लिया गया है. स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी संवेदनशीलता से निभाए, वरना कठोर कार्रवाई तय है.“
जनता को दिलाया भरोसा
धामी सरकार का यह कदम जनता को भरोसा दिलाने की (Child death due to negligence) कोशिश है कि अस्पतालों में अब पेसेंट केयर फर्स्ट (patient care first) यानी मरीजों की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही होगी तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें: पुलिस स्टेशनों-वाहनों से हटेंगे जाति प्रतीक! योगी सरकार ने अचानक लिया ये फैसला




