Homeताज़ा खबरेंचारधाम में व्यवस्थायें चौकस: यात्रा से पहले पूर्ण होने को हैं...

चारधाम में व्यवस्थायें चौकस: यात्रा से पहले पूर्ण होने को हैं कार्य:चौहान

सुरक्षा की दृष्टि से होता है यात्रियों का पंजीयन, सनातन का हवाला तर्कसंत नही

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर मे हैं और समय से पहले सभी कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि चार धाम मे खाध आपूर्ति और सिलेंडर की भी कोई किल्लत नही है। चार धाम आने वाले यात्रियों का पंजीयन सुरक्षा की दृष्टि से ही किया जाता है ।

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मे मास्टर प्लान के तहत सभी कार्य गुणवत्ता से किये जा रहे है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्य भी अंतिम चरण मे है। मंदिर परिसर में 19 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लग रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

चौहान ने कहा कि चार धाम मे खाद्य आपूर्ति को गैस सिलेंडर की हर सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम कर दिये गए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से भी अतिरिक्त कोटे की मांग की जिस पर सहमति बन गयी है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस की आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस आपूर्ति में यदि कोई बैकलॉग है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाप्त किया जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चौहान ने कहा कि सुरक्षा के खातिर सभी यात्रियों का पंजीयन होता है और वर्षों से यह प्रक्रिया जारी है। इसका सनातन से कोई लेना देना नही है। चार धाम मे देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं और सबका विवरण होता है। हमारे तीर्थों मे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है तो यह सुखद है। इससे युवाओं को रोजगार मुहैया होगा और प्रदेश की अर्थिकी मे भी वृद्धि होगी। यात्रियों की गणना का सनातन से संबंध न होना तर्क संगत नही है। इसके अलावा आनलाइन पोर्टल के खुले रहने या बन्द करने का संबंध भी अव्यवस्था को रोकने अथवा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होती है।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। पूर्व की भाँति इस बार भी यात्रा सुखद और सुरक्षित होगी। स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा विद्युत सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। करोड़ो श्रद्धालु इस बार भी चार धाम की यात्रा पर आयेंगे और तीर्थों के साथ पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। देव भूमि के तीर्थों अब सुविधा संपन्न हो चुके है और राज्य मे स्वरोजगार की दिशा मे लगातार अर्थिकी का स्रोत बन रहे है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments