Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तराखंडDehradun News: हेलीकॉप्टर से फुलेत-छमरौली पहुंचा राशन; DM सविन बंसल ने निभाया...

Dehradun News: हेलीकॉप्टर से फुलेत-छमरौली पहुंचा राशन; DM सविन बंसल ने निभाया वादा; जानें पूरा मामला

Dehradun News: आपदा प्रभावित फुलेत और छमरौली गाँवों में डीएम सविन बंसल ने वादा निभाते हुए हेली से सितंबर माह का राशन भेजा. अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह की अगुवाई और स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह की देखरेख में ग्रामीणों तक खाद्यान्न पहुंचाया गया.

देहरादून (Dehradun News): जब-जब पहाड़ों पर आपदा कहर बरपाती है, सबसे ज़्यादा मुश्किलें आम लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने में आती हैं. उत्तराखंड में इस बार की आपदा ने फुलेत और छमरौली जैसे (disaster relief) गांवों को अलग-थलग कर दिया. 12 किलोमीटर पैदल सफर कर जब जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल खुद इन गांवों तक पहुँचे थे, तो ग्रामीणों ने साफ कहा था कि सितंबर महीने का खाद्यान्न अब तक नहीं मिला. उसी समय डीएम ने वादा किया था कि मुख्यालय पहुंचते ही राशन आपके गांव तक पहुंचाया जाएगा और अब उस वादे को ज़मीनी हकीकत में बदलकर दिखाया गया है.

Dehradun News

क्यों ज़रूरी थी हवाई मदद?
फुलेत और छमरौली गाव आपदा के बाद सड़क संपर्क से कटे रहे. करीब 1500 की आबादी वाले इन दोनों गाँxवों तक राशन पहुंचाना बड़ी चुनौती थी. बरसात और पहाड़ों की मुश्किल भौगोलिक स्थिति के कारण ट्रक या जीप से पहुंच पाना लगभग नामुमकिन था. ऐसे में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से (DM Savin Bansal news) विशेष अनुमति ली कि हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न पहुंचाया जाए. मुख्यमंत्री ने भी साफ निर्देश दिए कि प्रभावितों को राहत कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए.

Dehradun News

सुबह-सुबह पहुंचा राशन
मुख्यालय लौटते ही डीएम ने आदेश जारी किए और रविवार सुबह-सुबह ही राहत अभियान शुरू हो गया. अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह की अगुवाई में हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न गांव तक भेजा गया. ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह पहले से मौजूद थे. उन्होंने गांव वालों को राशन प्राप्त कर वितरण का काम संभाला.

Dehradun News

वादे की मिसाल
अक्सर ग्रामीण इलाकों में लोग ये शिकायत करते हैं कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं. लेकिन इस बार मामला अलग था. डीएम सविन बंसल ने 12 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों से मुलाकात की, हाल सुने और वादा किया और अब उसी वादे को निभाते हुए हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न भेजा गया. ग्रामीणों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है कि सितंबर महीने का राशन अब उनके घरों तक पहुंच गया है.

इस पूरी कार्रवाई ने एक बात साफ कर दी, जब सिस्टम गंभीरता से काम करे तो राहत पहुंचाना नामुमकिन नहीं है. हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाना सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि भरोसे (Uttarakhand helicopter relief operation) की मिसाल है कि संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ा है. फुलेत और छमरौली के लोगों के लिए ये सिर्फ राशन का सवाल नहीं था, बल्कि यह उम्मीद का पैगाम भी है और जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह दिखा दिया कि प्रशासन अगर ठान ले, तो पहाड़ की सबसे कठिन राह भी आसान हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Jyotish Manyta: तेल मालिश से बढ़ती है बच्चों की उम्र और भाग्य! जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments