Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलDrinks For Glowing Skin: 7 दिनों तक पिएं इनमें से कोई 1...

Drinks For Glowing Skin: 7 दिनों तक पिएं इनमें से कोई 1 ड्रिंक! चेहरे पर आएगा निखार; लोग कहेंगे- वाह…

Drinks For Glowing Skin: स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए और हेल्दी ड्रिंक्स अपनाइए. नारियल पानी, एलोवेरा-आंवला जूस, चिया सीड्स पानी और बेरी स्मूदी जैसी ड्रिंक्स न (homemade drinks for radiant skin) सिर्फ सेहत बल्कि आपकी त्वचा को भी चमकदार और जवां बनाएंगी.

Skin Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख़्याल रखना भूल जाते हैं. ऐसे में धीरे-धीरे उनके शरीर पर इसका असर दिखने लगता है. अगर आपको भी ऐसा लगता है कि जिंदगी की हापा थापी (drinks for glowing skin) में आपकी स्किन की चमक धीमी पड़ने लगती है. हेल्थ कॉन्शियस लोग कई ऐसी हेल्दी ड्रिंक का सेवन करते हैं, जो उन्हें फूर्तीला बनाता है. आइए, जानते हैं उन ख़ास ड्रिंक्स के बारे में…

नारियल पानी देगा ताजगी और नमी
नारियल पानी न केवल प्यास बुझाने के लिए बल्कि स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी जाना जाता है. इसमें मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. इससे चेहरे (best natural drinks for skin glow) की ड्रायनेस कम होती है और झुर्रियों व फाइन लाइन्स की समस्या घटती है। रोज़ाना नारियल पानी पीने वालों के चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है.

एलोवेरा-आंवला जूस के गजब फायदे
एलोवेरा जूस का नाम आते ही लोग सबसे पहले स्किनकेयर से इसे जोड़ते हैं. इसके जूस से त्वचा पर नेचुरल निखार आता है और स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है. इसमें मौजूद गुण कोलेजन को बढ़ाकर त्वचा को टाइट और जवां बनाते हैं. वहीं, आंवला जूस (amla juice for glowing face) शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन से मुंहासे व दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है. विटामिन C से भरपूर आंवला जूस स्किन की रंगत को निखारने के साथ एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी देता है.

चिया सीड्स पानी और बेरी स्मूदी है बेस्ट
चिया सीड्स का पानी हेल्दी स्किन के लिए एक शानदार विकल्प है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और दाग-धब्बों से मुक्त (chia seeds water for clear skin) बनाते हैं. वहीं, बेरी स्मूदी टेस्ट के साथ-साथ स्किन को चमकदार बनाने का काम करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को अंदर से पोषण देकर ग्लो बढ़ाते हैं.

हर दिन एक ड्रिंक से मिलेगा कमाल
अगर आप सप्ताह के सातों दिन इन 5 ड्रिंक्स में से कोई एक पीते हैं, तो आपकी त्वचा धीरे-धीरे हेल्दी, क्लीन और ग्लोइंग नजर आने लगेगी। इन ड्रिंक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पूरी तरह प्राकृतिक हैं और इनके कोई नुकसान नहीं होते. यानी, ज्यादा खर्च किए बिना आप अपनी त्वचा को हमेशा (chemical free skin care tips) ताजा और जवां बनाए रख सकते हैं. अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ढेरों पैसे खर्च करने से पहले इन नैचुरल ड्रिंक्स को एक बार जरूर आजमाएं.


ये भी पढ़ें: पुतिन-मोदी की ‘कार कूटनीति’! बंद गाड़ी में 45 मिनट बातचीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments