Homeताज़ा खबरेंकोटद्वार में "हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो" में विधानसभा अध्यक्ष पहुंची मुख्य...

कोटद्वार में “हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो” में विधानसभा अध्यक्ष पहुंची मुख्य अतिथि के रूप में

 

हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो के तीसरे दिन आज कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन से कार्यक्रम में विशेष उत्साह एवं गरिमा का वातावरण रहा।

अपने संबोधन में माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्यमियों, युवाओं एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माननीय अध्यक्ष महोदया ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर आयुर्वेद, जैविक कृषि, हस्तशिल्प एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

माननीय अध्यक्ष महोदया ने उपस्थित उद्यमियों, प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, गुणवत्ता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
राज्यमंत्री श्री ऋषि कंडवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान मिल सके।
उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्योगों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी तथा नए निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ राजीव कुरेले जी, जो उत्तराखंड आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं से जुड़े हैं, ने भी मंच पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में इनके बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में संभावनाओं को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मयंक प्रकाश कोठारी (संस्थापक, दो सॉमथिंग सोसाइटी एवं निदेशक MKVN), महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, विवेक चौहान ,सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments