Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडMDDA REPUBLIC DAY: गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में ध्वजारोहण, 6 कर्मियों...

MDDA REPUBLIC DAY: गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में ध्वजारोहण, 6 कर्मियों को मिला सम्मान

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (Mussoorie Dehradun Development Authority) कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एमडीडीए केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध, संतुलित और जनहितकारी विकास को प्राथमिकता देता है। बीते वर्ष में शहरी नियोजन को मजबूत करने, अवैध प्लॉटिंग व निर्माण पर सख्त कार्रवाई, आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्राधिकरण ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आगामी समय में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार के जरिए विकास कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

MDDA REPUBLIC DAY

सचिव ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता आवश्यक है।

इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमडीडीए के छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अवर अभियंता सुनील उप्रेती, मनवीर पंवार, उद्यान अधीक्षक उस्मान अली, प्रभारी उद्यान अधिकारी भानुप्रिया, मार्केटिंग से रितिक सिंह तथा आईटी एक्सपर्ट नवजोत सजवाण शामिल हैं। सचिव ने कहा कि कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान संस्थान के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन एमडीडीए परिवार के लिए प्रेरणास्पद रहा और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments