Homeताज़ा खबरेंPolice Action: नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार,  02 नशा...

Police Action: नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार,  02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा तथा 118 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

*अवैध गांजे की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*1- कोतवाली सहसपुर*

*01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक- 29/03/2026 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चोरखाला नदी के किनारे स्थित बगीचे में बने पुराने खंडर से एक अभियुक्त मोहम्मद फारूख को 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

मोहम्मद फारुख पुत्र रिजवान निवासी कसाई मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर , देहरादून, उम्र- 55 वर्ष ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सं0- 98/25, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

*बरामदगी:* 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा

*2- कोतवाली रायवाला*

*118 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक: 29-03-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे अंडर पास से 01 अभियुक्त संदीप को 118 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

संदीप शर्मा पुत्र स्व0 चंद्रपाल निवासी बिरालसी, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र – 45 वर्ष

*बरामदगी:* 118 ग्राम अवैध चरस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments