Home Blog Page 106

डीएम के दौरे का असर: आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

0

 

देहरादून, दिनांक 25 दिसंबर 2025(सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।
आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिनके क्रम में संबंधित विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने तथा आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र खोलने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

—-0—–

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

अटल जयंती पर लेखक गांव में आयोजित कार्यक्रम का राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया उद्घाटन

0

 

अटल जयंती पर लेखक गांव में द्वितीय अटल स्मृति व्याख्यान माला का भव्य आयोजन

अटल प्रेक्षागृह के नाम से जाना जायेगा लेखक गांव का प्रेक्षागृह
—-
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लेखक गांव में द्वितीय अटल स्मृति व्याख्यान माला का शुभारम्भ राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्यपाल ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों का अक्षय भंडार, महान कवि और दूरदर्शी चिंतक थे। वे अपनी कविताओं के माध्यम से हर भारतीय के हृदय में बसते हैं। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को अटल स्मृति व्याख्यान माला तथा लेखक गांव से अटल के विचारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की।


लेखक गांव प्रकाशन द्वारा अटल जी पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। अटल बाल काव्यांजलि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आठ विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अटल प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया गया तथा स्मारिका ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखण्ड’ का विमोचन किया गया।
इससे पूर्व लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने सभी का स्वागत और आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल जी को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता होने के साथ-साथ संवेदनशील कवि भी थे। उनकी कविताएँ आज भी कठि न परिस्थितियों में कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है- बाधाएँ आती हैं आए, घिरे प्रलय की घोर घटाएँ’। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में सागर सी गहराई और हिमालय सा धैर्य था। हम सभी राजनेताओं को अटल जी की कार्यशैली एवं उनके व्यवहार से प्रेरणा लेनी चाहिए।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना ने अटल जी से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पत्रकारिता के आरंभिक दौर में वर्ष 1995 में पुनर्वास अखबार में एक कवर स्टोरी के माध्यम से यह लिखा था कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बनेंगे और ठीक एक वर्ष बाद यह भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल राजनेता नहीं थे, बल्कि युगदृष्टा और असाधारण वक्ता थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक’ ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने राज्य निर्माण से जुड़े हुए कई मसलों पर साहसिक निर्णय लिये। डॉ. निशंक ने कहा कि अटल जी का साहित्य जीवंत साहित्य है, जितनी बार पढ़ो उतनी ही बार नई ऊर्जा, नई चेतना और नई आशा का संचार करती है। लेखक गांव की उत्पति का श्रेय भी उन्होंने अटल जी को दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक बार कहा था कि निशंक, साहित्यिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के सामने कई चुनौतियाँ हैं, एक स्थान ऐसा अवश्य होना चाहिए जो उनकी सृजन शक्ति को प्रोत्साहित करे। आज उनके संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा का प्रतिफल यह लेखक गांव है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के अध्यक्ष सुरेश नीरव, उत्तरांचल उत्थान के संरक्षक प्रेम बुड़ाकोटी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नन्हें बाल कवियों ने अटल जी पर केन्द्रित कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा की पूर्व निदेशक डॉ. सविता मोहन, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोविन्द सिंह रजवार, प्रति कुलपति डॉ. राकेश सुन्द्रियाल, क्वाड्रा आयुर्वेदिक कॉलेज के निदेशक डॉ. मनोज गोयल, किरोड़ीमल कॉलेज के आचार्य डॉ. वेद प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान, शोभाराम प्रजापति, थानो के ग्राम प्रधान सहित अनेक वरिष्ठ साहित्यकार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की शुरुआत: CM धामी ने किया फ्लैग ऑफ़

0

Cm धामी ने “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का किया फ्लैग‑ऑफ

इस पहल से गांव-गांव तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग‑ऑफ किया। यह परियोजना ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरु की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि लोग भौगोलिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस पहल से दूरस्थ गांवों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान होगा। दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है।

इस परियोजना का प्रथम चरण जनपद चमोली एवं टिहरी गढ़वाल में आरंभ किया गया है। जहां दो पूर्णतः सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को तैनात किया गया है। इसके माध्यम से सामान्य चिकित्सा, 29 से अधिक निशुल्क पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क दवा वितरण, नेत्र जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं रेफरल सेवाएं प्रदान की जायेंगी। हर मोबाइल यूनिट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे स ये यूनिट गांव, कस्बों, स्कूलों और बाजारों में निर्धारित समय पर जाकर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगी स इसके लिए जनपदों के अधिकारियों से सामंजस्य रखा जाएगा स

इस अवसर पर ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री कमल घनसाला, डॉ. पुनीत त्यागी डॉ. एस.एल. जेठानी, मेजर जनरल (रिटा) ओ.पी सोनी एवं डॉ. सुभाष गुप्ता मौजूद थे।

जिला चिकित्सालय को सुविधा-संपन्न बनाने में जुटा जिला प्रशासन:  91 लाख की धनराशि निर्गत, अधिकतर कार्य पूर्ण

0

 

जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू विस्तारीकरण; वार्डो में ऑक्सीजन फ्लो मीटर; फायर हाइड्रेंट, फायर अलार्म, वाटर हाइड्रेंट सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर एवं स्प्रिंकलर सिस्टम; स्टॉफ डेªस; गायनी ओटी की मरम्मत; टीन सेड रेनबसेरा;  कलर कोड फुट ऑपरेटेड बीएमडब्लू डस्टबिन सुविधायुक्त

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं  में सुधार हेतु  जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

असहाय व्यथित; जनमन के अपने स्वास्थ्य मंदिरों को बेहतर सुविधायुक्त बनाना लक्ष्यः डीएम

देहरादून । जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला चिकित्सालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाए जाने की दिशा में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। अक्टूबर माह में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु ₹91 लाख की धनराशि जिला योजना मद से स्वीकृत करते हुए दिसंबर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे,  जिनमें अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य सेवाओं मी सुधार हेतु निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने जर्मन के सरकारी स्वास्थ्य मंदिरों को संपन्न बनाने का लक्ष्य रखा गया है, सभी जनमानस महंगी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं ले सकते हैं, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं सुविधा संपन्न करना बहुत आवश्यक है।
जिलाधिकारी स्वयं कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।

जिलाधिकारी ने  स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर, सुरक्षित एवं स्वच्छ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला चिकित्सालय के विभिन्न कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिनमें विभिन्न विभागों में फर्नीचर, पैनल एवं अलमारी मरम्मत हेतु – ₹2.50 लाख, चिकित्सालय में विभिन्न रंगों के फुट ऑपरेटेड बीएमडब्लू डस्टबिन- ₹5.00 लाख, सामान्य कूड़े हेतु फुट ऑपरेटेड डस्टबिन – ₹0.80 लाख,कंप्यूटर एवं प्रिंटर की आपूर्ति – ₹2.30 लाख,10 बेडसाइड स्क्रीन, 20 बेडसाइड बेंच, 10 बेडसाइड ट्रे – ₹1.10 लाख, लेबर रूम हेतु 10 नियोनेटल सक्शन मशीन – ₹1.50 लाख,लेबर रूम सुदृढ़ीकरण – ₹1.50 लाख, एसएनसीयू विस्तारीकरण – ₹17.03 लाख, विभिन्न अनुभागों हेतु ऑक्सीजन फ्लो मीटर -₹2.48 लाख, समस्त चिकित्सालय स्टाफ हेतु यूनिफॉर्म -₹3.90 लाख ( जेम पोर्टल पर कार्यदेश निर्गत), दिव्यांगजनों हेतु शौचालय निर्माण – ₹0.20 लाख (कार्यदेश निर्गत) जनरल ओटी हेतु बड़े स्टेरलाइजेशन ड्रम – ₹1.00 लाख, पुराने चिकित्सालय भवन की मरम्मत – ₹2.00 लाख, एसएनसीयू हेतु 10 बेबी हग – ₹0.50 लाख, ट्रायज एरिया हेतु 20 बेडसाइड लॉकर एवं विद्युत फिटिंग कार्य -₹1.20 लाख, गायनी ओटी की मरम्मत – ₹1.50 लाख, अधिकतर  कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
इसके अतिरिक्त  फायर हाइड्रेंट, फायर अलार्म, वाटर हाइड्रेंट सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर एवं स्प्रिंकलर सिस्टम – ₹10.00 लाख, चिकित्सालय भवन के मुख्य द्वार से पोस्ट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स – ₹9.95 लाख, पोस्टमार्टम हाउस एवं ऑक्सीजन प्लांट के समीप टीन सेड रेनबसेरा – ₹9.22 लाख कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा तथा ऑर्थाे ओटी अनुभाग हेतु कार्य – ₹3.10 लाख, रेडियोलॉजी स्टाफ हेतु शौचालय निर्माण – ₹2.50 लाख,  आदि कार्यों के लिए प्रक्रिया गतिमान है।

—-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

देहरादून में स्थानीय उत्पादों के संवर्धन के लिए नई पहल: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

0

 

स्थानीय उत्पाद व सामुदायिक संस्थाएं ग्रामीण विकास की शक्तियां-सीडीओ

*देहरादून।
पारंपरिक कृषि, मूल्य संवर्धन तथा महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पारंपरिक दून बासमती चावल तथा विभिन्न पोषक आटा उत्पादों का मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा विकास भवन परिसर स्थित हिलांस बेकरी एवं आउटलेट परिसर में औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पारंपरिक दून बासमती चावल, गेहूं आटा, मक्का आटा, मल्टीग्रेन आटा तथा मंडुवा (फिंगर मिलेट) आटा का लोकार्पण किया गया। ये सभी उत्पाद सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन, स्वाभिमान महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन एवं उड़ान क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा उत्पादित एवं प्रसंस्कृत किए गए हैं। यह पहल ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक फसलों तथा सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें किसानों और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बाजार से जोड़ने के साथ-साथ उत्तराखंड में सतत आजीविका और ग्रामीण आर्थिक विकास को नई गति देती हैं।

रीप परियोजना के अंतर्गत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया है। उड़ान सीएफएफ द्वारा आटा प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय किसानों से सीधे गेहूं मंडुआ एवं मक्का की खरीद संभव हुई है। वहीं सक्षम सीएलएफ पारंपरिक दून बासमती चावल के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा दे रही है. जबकि स्वाभिमान महिला सीएलएफ मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से पोषण सुरक्षा एवं पारंपरिक खाद्य प्रणाली के पुनर्जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इन उद्यमों के माध्यम से कच्चे माल की आपूर्ति, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन गतिविधियों में 2500 से अधिक महिलाएं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं। सभी उत्पादों का विपणन हिलांस ब्रांड के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध, उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय हिमालयी उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं तथा ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और उद्यमशीलता को पहचान मिल रही है।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक कैलाश चन्द्र भट्ट ने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने, उत्पादक संस्थाओं को मजबूत करने तथा पारंपरिक एवं मूल्यवर्धित उत्पादों की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला मिशन प्रबंधक/सहायक परियोजना निदेशक, सोनम गुप्ता सिंघल तथा रीप स्टाफ एवं कलस्टर लेवल फेडरेशनों के बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

अटल जयंती की पूर्व संध्या पर सीएम धामी एवं प्रदेशध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में हुआ दीपोत्सव

0

 

देहरादून 24 दिसंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक संरक्षक और राष्ट्र विचारक अटल जी को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित उनकी याद में दीपक जलाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम की सरकार के कार्यकाल को मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा निर्धारित करने वाला बताया। सुशासन के साथ विकास का जो मूल मंत्र उन्होंने स्थापित किया, वह भाजपा की सभी सरकारों के लिए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशिका का काम कर रहा है। स्वयं पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भी उनकी नीतियों का अनुशरण करते हुए विकसित भारत निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। संगठन के लिए उनका सम्पूर्ण जीवनकालखंड, वैचारिक एवं सैद्धांतिक एनसाइक्लोपीडिया की तरह है। उनका व्यक्तिगत जीवन, पार्टी के लिए श्रेष्ठ कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक निर्माण का प्रेरणादायक मानदंड है।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने भी दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दीपक प्रज्ज्वलित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, विधायक श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, देहरादून महापौर श्री सौरभ थपलियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती विनोद उनियाल, सुभाष बड़थ्वाल, मुफ्ती शमीम काजमी, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

कल होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन:  सीएम धामी विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत 

0

 

आज देहरादून के पवेलियन ग्राउंड मे भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद डा. नरेश बंसल के तत्वाधान मे खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आज विभिन्न खेलो के फाइनल मैच खेले गए।

कार्यक्रम मे पहुंच डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाडियों से बातचीत की व सभी का उत्साहर्वधन किया। ड़ा नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधान सेवक नरेन्द्र भाई मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित इस खेल महोत्सव मे हर स्तर पर खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे नित नए खिलाड़ी मैदान मे आ रहे है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि 27 अक्टूबर, 2025 को सेवा पखवाड़े से शुरू हुए इस सांसद खेल महोत्सव मे पूरे भारत के सांसदो ने अपने क्षेत्रो मे इसे कराया व अब इसेेे कल 25 दिसम्बर, 2025 को अटल जी की जन्म जंयती के अवसर पर पूरे भारत मे एक साथ समापन होगा।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी र्वचुअल माध्यम से समस्त आयोजित कार्यक्रमांे को संबोधित करेंगें व खिलाडियों से चर्चा वार्ता करेगें।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इसी क्रम मंे देहरादून मे भी कल परेड ग्राउंड मे सांसद खेल महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी होगें व पीएम मोदी जी यहां भी खिलाडियों को संबोधित करेंगें। इसके बाद विजेता खिलाड़ी व टीमो को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि आज फुटबाल, वालीबाॅल, हाॅकी, ऐथलेटीक्स, पिट्ठू व कब्बडी के बालक एवं बालिका वर्ग के फाईनल मैच खेले गए।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह खेल महोत्सव भारतीय खेल को नई ऊंचाईयों पर लेेेकर जाएगा। डा. नरेश बंसल ने सभी से कल समापन कार्यक्रम मे पहुंचने का आग्रह किया।

द्वारा निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय सांसद राज्यसभा एवं राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष भाजपा।

श्रद्धा और संस्कृति के संग मनाया गया “शरदोेत्सव सांस्कृतिक मेला”

0

 

सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री) रजि. के तत्वावधान में आयोजित शरदोेत्सव सांस्कृतिक मेला भव्यता एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन देहरादून के नाइन पाम वेडिंग पॉइंट, जोगीवाला में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक चला।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने गायत्री पूजन, हवन एवं योग सत्र के साथ किया। इस अवसर इंद्रमणि बड़ोनी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके विचारों पर चर्चा की गई तथा उनके परिवार जनों का सम्मान किया गया।


मेले में उत्तराखंड की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए गोष्ठियां, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विशेष रूप से देवी अहिल्या बाई होलकर के योगदान को प्रकाश डाला गया और नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक वेश-भूषा प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मै लोक गायिका अर्चना सती और पूनम सती, द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का संचालन अनुज पुरोहित ने किया।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, डॉ राकेश उनियाल, मितेश सेमवाल, ईरा कुकरेती, गीतांजलि, गौरी रौतेला , ज्योतिका पांडे, जितेंद्र मियां, ममता पांगती, पंकज होलकर, प्रतिभा , वंदना, राकेश डंगवाल, प्रजापति नौटियाल और बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 की घोषणा:  30 दिसंबर को होंगे चुनाव 

0

 

देहरादून, 24 दिसंबर, 2025। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए आज प्रेस क्लब में चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। श्री रावत ने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए मतदान (यदि आवश्यकता पड़ी तो) 30 दिसंबर, 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। उसी दिन दोपहर 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
इसके साथ ही उन्होेंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 26 व 27 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी और उसी दिन नामांकन पत्र जमा होंगे।
28 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी और उसी दिन शाम 5 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की घोषणा होगी।
चुनाव अधिकारी श्री रावत ने बताया कि कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर अध्यक्ष पद पर एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक, महामंत्री पद पर एक, संयुक्त मंत्री पद पर दो पद (एक पद महिला आरक्षित), कोषाध्यक्ष पद पर एक, संप्रेक्षक पद पर एक पद, सदस्य कार्यकारिणी पर नौ पद पर चुनाव होगा।

इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वीके डोभाल व लक्ष्मी प्रसाद बड़ोनी मौजूद रहे।

(दर्शन सिंह रावत)
चुनाव अधिकारी

MDDA Action: एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा

0

बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों पर सख्ती, एमडीडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी*

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। एमडीडीए का स्पष्ट संदेश है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई शहर की सुव्यवस्थित योजना, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। प्राधिकरण की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एमडीडीए का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी रोक लगाकर नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में पवन, अमित, गोविन्द एवं अन्य द्वारा सेरगढ़ माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड, डोईवाला, देहरादून क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़कें काटने, भूखण्डों का विभाजन करने और प्लॉटिंग विकसित करने की गतिविधियां पाई गईं, जिस पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों और संरचनाओं को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर स्वती दीपक नौटियाल तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृति और लेआउट अप्रूवल के की जा रही प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी भूमि या प्लॉट को खरीदने से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य करें। एमडीडीए की स्वीकृति के बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश न करें, अन्यथा नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं की होगी।