Home Blog Page 115

आईटीएम कॉलेज में हुआ ‘राष्ट्रीय स्तरीय भारत बौद्ध आईकेएस परीक्षा’ पोस्टर का लोकार्पण: बनेगा परीक्षा केंद्र

0

 

आज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के परिसर में उच्च विद्या भारती शिक्षा संस्थान एवं भारत बौद्ध आईकेएस के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं उच्च भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगमोहन सिंह राणा, निशांत थपलियाल, चेयरमैन आईटीएम, डॉ. अंजू गैरोला थपलियाल, प्रधानाचार्या आईटीएम की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन कर परीक्षा के उद्देश्य और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह परीक्षा विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के अंतर्गत विषय-विशेष रूप में आयोजित होगी । यह परीक्षा 31 जनवरी/ 1 फरवरी 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 80 अंक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) तथा 20 अंक वर्णनात्मक (Subjective) प्रश्नों के होंगे । परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

इस राष्ट्रीय परीक्षा में स्नातक (UG) एवं परास्नातक (PG) स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को अगले स्तर की परीक्षा के लिए अवसर मिलेगा ।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि आईटीएम, इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए अनेक परीक्षा केंद्रों में से एक परीक्षा केंद्र होगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने में सुविधा प्राप्त होगी।

सीएम धामी ने उत्तराखंड ‘महक क्रांति नीति-2026–36’ का किया शुभारम्भ:  5 सेटेलाइट सेन्टरों का  किया शिलान्यास

0

 

सीएम धामी ने उत्तराखंड ‘महक क्रांति नीति-2026–36’ का किया शुभारम्भ:  5 सेटेलाइट सेन्टरों का  किया शिलान्यास

सुगंध पौधा केन्द्र और डाबर इंडिया लिमिटेड के बीच एम.ओ.यू. पर हुए हस्ताक्षर

लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की होगी खेती: सीएम धामी

उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति होगी ऐतिहासिक साबित: इस नीति के अंतर्गत 7 एरोमा वैलियों को विकसित करने की होगी शुरुआत: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5 सेटेलाइट सेन्टरों का भी शिलान्यास किया। यह सेटेलाइट सेंटर – परसारी ( चमोली ), रैथल ( उत्तरकाशी), भैसोड़ी ( अल्मोड़ा), खतेड़ा ( चंपावत) एवं विषाड ( पिथौरागढ़) में स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान सुगंध पौधा केन्द्र और डाबर इंडिया लिमिटेड के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एक्सटेंशन (विस्तार), अनुसंधान एवं विकास, मानव संसाधन विकास, मार्केटिंग आदि के क्षेत्र में कैप और डाबर के बीच सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है। एम.ओ.यू के दौरान कैप की ओर से निदेशक कैप नृपेन्द्र सिंह चौहान, एवं डाबर की अधिशासी निदेशक डाबर डा. सौरभ लाल मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कैप के फाउण्डर वैज्ञानिकों एवं लेमनग्रास – तुलसी की खेती करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने परफ्यूमरी प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति के शुभांरभ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस नीति के अंतर्गत 7 एरोमा वैलियों को विकसित करने की शुरुआत होगी।


प्रथम चरण में पिथौरागढ़ में तिमूर वैली, चमोली एवं अल्मोड़ा में डैमस्क रोज वैली, ऊधमसिंह नगर में मिन्ट वैली, चम्पावत और नैनीताल में सिनेमन वैली तथा हरिद्वार और पौड़ी में लेमनग्रास एवं मिन्ट वैली विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा इस नीति के अंतर्गत पौधशाला विकास सहयोग, खेती हेतु अनुदान, प्रशिक्षण एवं क्षमता-विकास, फसल बीमा, तथा पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसी आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति के अंतर्गत राज्य में लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती को विकसित कर करीब 1 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आगामी दस वर्षों में राज्य में सुगंधित फसलों की खेती के टर्नओवर को सौ करोड़ रुपये से बढ़ाकर लगभग ₹ 1200 करोड़ तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। जिससे किसानों के साथ राज्य की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व राज्य सरकार, प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों को 3 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि उपकरण खरीदने के लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। राज्य में गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल का बोनस प्रदान रहे हैं। गन्ने के रेट में भी 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। किसानों के हित में नहरों से सिंचाई को पूरी तरह मुफ्त करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस के निर्माण के लिए 200 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान भी किया है। जिसके तहत राज्य में लगभग 115 करोड़ रुपए की सहायता से करीब 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को सहायता प्रदान करने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है। राज्य में सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी कई योजनाओं को लागू किया है। इन नीतियों के तहत किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सुगंध उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए काशीपुर में 40 एकड़ में एरोमा और परफ्यूमरी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ₹ 300 करोड़ से एरोमा पार्क भी विकसित किया जा रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से सुगंध तेलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, मिलेट उत्पादन में निवेश पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान कर रही है। पंक्ति बुआई करने पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये और अन्य विधियों से बुआई करने पर प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, मिलेट उत्पाद की खरीद पर किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान भी किया है। हमारे इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज हमने किसानों की आय में वृद्धि करने में भी देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में नंबर वन आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले देश के लिए नज़ीर बन रहे हैं। राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सतत् विकास की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करना, समान नागरिक संहिता लागू होना एवं मदरसा एक्ट समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को उपहारों के रूप में दिए जा रहे हैं। सरकारी आयोजनों में भी स्थानीय उत्पादों को खरीदने को कहा गया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एरोमा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में एग्री, हॉर्टीकल्चर एवं कैप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में जहां इस क्षेत्र का टर्नओवर मात्र 1 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह बढ़कर 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर, उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति भुवन विक्रम डबराल, जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह, गिरीश डोभाल, सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे, एसेंशियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव पी.के जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत सुमित चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

SDBIT में ओथ सेरेमनी एवं लैंप लाइटनिंग कार्यक्रम आयोजित: छात्र-छात्राओं ने ली समर्पण भाव से मानव सेवा  की शपथ

0

 

देहरादून। श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलाजी मे ओथ सेरेमनी एवं लैंप लाइटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग व जीएनएम की छात्र-छात्राओं ने बिना किसी भेदभाव मानव सेवा, दृढता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव की शपथ ली।

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मेदांता गुरुग्राम के नर्सिंग डायरेक्टर विनोद कृष्णाकुट्टी, विशिष्ट अतिथि नर्सिंग सुपरिडेंट मेंदाता विजी जयाप्रदीप, संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विनोद कृष्णाकुट्टी नर्सिंग क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि जयाप्रदीप ने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी, टीमवर्क एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग शपथ के महत्व को से अवगत कराया। संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल ने कहा कि नर्सिंग समर्पण का दूसरा नाम है। कोविड-19 महामारी के दौरान नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए सराहना की। उन्होंने उपचार के दौरान देखभाल की अग्रिम पंक्ति में रहने वाले सभी नर्साे को नमन किया।
निदेशक डा. शिवानन्द पाटिल ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियां दी।


इस दौरान खो खो, बालीवाल, बैडमिंटन, कैरम और आर्म रेसलिंग आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की गई। समारोह में नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम का संचालन कल्पना ने किया। इस मौके पर उप प्राचार्य, राजेन्द्र सिंह, हरजिंदर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच ओवरऑल चैम्पियन

0

बालिका वर्ग 800 मीटर में निवेदिता घुघतियाल, 200 मीटर में प्राणवी शर्मा सिरमौर

बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड में एमबीबीएस 2022 बैच का जलवा

बालिका एवम् बालक वर्ग रस्साकशी में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। तीन दिवसयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाएं खेली गईं। एमबीबीएस बैच 2021 के खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक एवम् डाॅ संजय साधु चेयरपर्सन, खेल आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को एटलिटिका-2025 के तीसरे व अंतिम दिन बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ एमबीबीएस 2021 बैच की निवेदिता घुघतियाल ने खिताबी दौड़ जीती। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड में प्राणवी शर्मा ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच लविश कटारिया, अभय सिंह रावत, सभ्य सांची और आदित्य पंत की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 बैच की प्राणवी शर्मा, ईशा जोशी, निवेदिता घुघतियाल व अक्षिता चैहान ने फाइनल ट्राॅफी अपने नाम की। रस्साकशी बालिका वर्ग एवम् बालक वर्ग दोनों में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे।


इस अवसर पर डॉ. अशोक नायक ने तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और धैर्य सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं। डॉ. नायक ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है और प्रत्येक खिलाड़ी विजेता है, जिसने मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती रहेंगी। इस अवसर पर एटलिटिका 2025 के को-चेयरपर्सन डाॅ तारिक मसूद, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ आर.के.वर्मा, डाॅ हरमीत कौर, डाॅ शालू बाबा, डाॅ मनाली, डाॅ जसप्रीत सिंह, डाॅ वाणी शर्मा, डाॅ शाह आलम, डाॅ रणधीर सिंह, सत्य प्रकाश जोशी सहित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन व फेकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

SGRR  विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ

0

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पाॅवटावासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़ में आयोजित हुआ विशाल शिविर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून एवम् रोटरी पाॅवटा साहिब के सौजन्य से ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़, पाॅवटा साहिब में शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 841 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अंशुल गोयल, प्रेसीडेंट रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् शान्ति स्वरूप गुप्ता, सचिव रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् डाॅ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।


मुख्य अतिथि अंशुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सशक्त और विश्वसनीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने अस्पताल के माननीय चेयरमैन पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी पांवटा साहिब एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।


शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय पर पहचान और उचित उपचार किया जाए। उन्होंने बताया कि आज के समय में बदलती जीवनशैली, तंबाकू और नशे का सेवन, असंतुलित खानपान, शारीरिक निष्क्रियता तथा मानसिक तनाव कैंसर के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। डॉ. गर्ग ने जोर देते हुए कहा कि प्रारंभिक लक्षणों जैसे लंबे समय तक घाव न भरना, शरीर में असामान्य गांठ, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी या खून आना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी काॅल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ आयुूष्मा, मेडिसिन विभाग से डाॅ शरणदीप, सर्जरी विभाग से डाॅ उपमन्यु जोशी, शिशु रोग विभाग से डाॅ ऋषभ यादव, नेत्र रोग विभाग से डाॅ तन्वी भट्ट, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ चिताम्बरा जोशी, फिजियोथैरेपी से डाॅ आयुषी वर्मा, मनोरोग विभाग से डाॅ विदुषी मक्कड़, हड्डी रोग विभाग से डाॅ विशाल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ इन्द्रा आर्य ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल गर्ग, रवि दीप सिंह, प्रशांत आर्य, सुमेद वर्मा, शांति गुप्ता, डाॅ एनपीएस नारंग, नरेन्द्र सहोटा, अरविंद मारवा, राखी डंग, डाॅ प्रवेश सबलोक, रक्षित अग्रवाल हरीशंकर गौड, जनसम्पर्क अधिकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, अमित चन्द्रा, कोओर्डिनेटर ब्लड बैंक, श्री महंत इन्दिरेश्ज्ञ अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

जिला प्रशासन की अच्छी पहल: देहरादून में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएनसीयू बना नवजातों के लिए संजीवनी

0

डीएम की नियमित मॉनिटरिंग से एसएनसीयू की कार्यक्षमता में वृद्वि

एसएनसीयू का दायरा बढ़ाः 06 से 12 बेड में विस्तार, अब तक 492 शिशुओं को मिला नव जीवन

नवजातों की मुस्कान बनी राहत, अभिभावकों ने एसएनसीयू की व्यवस्थाओं को सराहा

देहरादून । राजधानी देहरादून में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को अब और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाया गया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को उन्नत उपचार मिल पा रहा है।

मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं एसएनसीयू की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीएम ने नवजात शिशुओं को अस्पताल तक सुरक्षित रूप से लाने और ले जाने के लिए एक डेडिकेटेड वाहन भी तैनात किया गया है, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके।

नवजात शिशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले सिंगल वार्ड में संचालित 6 बेड के एसएनसीयू को अब डबल वार्ड में विस्तारित कर 12 बेड कर दिया गया है। बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था, प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के चलते अब तक 492 से अधिक नवजात शिशुओं को सफल उपचार प्रदान किया जा चुका है।

देहरादून के गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में नवंबर 2024 में प्रारंभ हुई इस यूनिट को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। एसएनसीयू में दो मदर बोर्ड, स्टाफ रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए पूरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह यूनिट जिले में सुदृढ़ होती स्वास्थ्य सेवाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।

अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं के माता-पिता ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि यहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे पूरी तत्परता से बच्चों की देखभाल कर रहे हैं, जिससे उन्हें संतोष और भरोसा मिला है। उन्होंने मा० मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में दो नवजात शिशुओं को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, जबकि आज ही एक नवजात को हरिद्वार से रेफर कर यहां लाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से एसएनसीयू में अब नवजातों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल रहा है।

देहरादून का यह एसएनसीयू न केवल नवजात शिशुओं के जीवन को सुरक्षित कर रहा है, बल्कि जनकल्याण की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शा रहा है।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Action: सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे पर DM ने दिखाई सख्त तेवर: अधिकारियों को नोटिस जारी

0

 

राजमार्गों पर सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे पर जिलाधिकारी की सख्तीः सम्बन्धित अधिकारियों को बीएनएसएस धारा 152 (पूर्व धारा सीआरपीसी 133) के तहत आपराधिक नोटिस जारी*

*परियोजना निदेशक, एनएचएआई, प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, अधिशासी अभियंता, एन.एच. खण्ड डोईवाला मजिस्ट्रेट न्यायालय की न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत बाउंड डाउन*

*राष्ट्रीष्य राजमार्ग रिस्पना पुल से लच्छीवाला, भानियावाला टोल, एयरपोर्ट एवं लाल तप्पड़ सड़क के दोनो ओर गंदगी, पर 07 दिन भीतर कार्यवाही कर न्यायालय में पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश;*

अनुपालन न करने पर स्वत: दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा; भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 6 महीने कारावास का है प्राविधान

*ग्राम प्रतीतनगर रायवाला पुराना रेलेवे स्टेशन; नेशनल हाईवे सर्विस रोड किनारे पड़े कूड़े पर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, सहायक वन सरक्षक, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऋषिकेश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रेलवे अधीक्षक रेलवे स्टेशन रायवाला को बीएनएसएस धारा 152 (पूर्व धारा सीआरपीसी 133) के तहत आपराधिक नोटिस जारी*

*देहरादून दिनांक 13 दिसम्बर 2025, (सूवि)* हरिद्वार बाईपास रोड पर रिस्पना पुल से लच्छीवाला, भानियावाला टोल, एयरपोर्ट रोड व लालतप्पड़ क्षेत्र तक तथा रायवाला अंडरपास, ग्राम प्रतीतनगर, रायवाला रेलवे स्टेशन तथा नेशनल हाईवे सर्विस रोड राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा-करकट पाए जाने संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर एवं ऋषिकेश को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्यवाही के निर्देश पर सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस जारी। सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को 7 दिन के भीतर कूड़ा सफाई करने तथा 20 दिसम्बर तक न्यायालय में पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

तहसीलदार डोईवाला टीम ने क्षेत्रीय निरीक्षण में पुष्टि हुई कि कूड़े के ढेरों के कारण पर्यावरण एवं भूमिगत जल प्रदूषण, संक्रामक रोगों का खतरा तथा वन क्षेत्र में बंदरों एवं हाथियों की आवाजाही से जन सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तथा यह स्थिति बीएनएसएस की धारा 152 के अंतर्गत लोक मार्ग पर विधिविरु बाधा/न्यूसेन्स की श्रेणी में आती है।

जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक, एनएचएआई, प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, अधिशासी अभियंता, एन.एच. खण्ड डोईवाला को बीएनएसएस धारा 152 (पूर्व धारा सीआरपीसी 133) के तहत को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया कि नोटिस प्राप्ति के 07 दिवस के भीतर समस्त गंदगी को पूर्ण रूप से हटाया जाए तथा स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उक्त अधिकारियों को 19 दिसंबर 2025 को एसडीएम न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि अनुपस्थिति की स्थिति में एकपक्षीय आदेश पारित किया जाएगा तथा अवहेलना पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुराने रेलवे रोड रायवाला अंडरपास, ग्राम प्रतीतनगर, रायवाला रेलवे स्टेशन तथा नेशनल हाईवे सर्विस रोड के किनारे फैले कूड़े-कचरे की शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश के अनुपालन में तहसील ऋषिकेश की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन स्थलों पर खाद्य पदार्थों के खाली पैकेट, प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट का अनियमित रूप से जमा होना पाया गया, जिससे बीमारियों के प्रसार का खतरा बढ़ रहा है तथा आमजन को असुविधा हो रही है। यह स्थिति संबंधित उपक्रम/अधिष्ठान की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है, जो लोक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ग्राम प्रतीतनगर रायवाला पुराना रेलेवे स्टेशन; नेशनल हाईवे सर्विस रोड किनारे पड़े कूड़े पर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, सहायक वन सरक्षक, अधिशासी अभियांत लोनिवि ऋषिकेश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रेलवे अधीक्षक रेलवे स्टेशन रायवाला को बीएनएसएस धारा 152 (पूर्व धारा सीआरपीसी 133) के तहत को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उपक्रम को निर्देशित किया है कि वे 19 दिसम्बर 2025 तक सभी स्थलों से कूड़े-कचरे का पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर फोटोग्राफ सहित अनुपालन आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित पक्ष को 20 दिसम्बर 2025 को न्यायालय में उपस्थित होकर यह स्पष्ट करना होगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। ऐसे स्थलों पर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-0-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

पत्रकार हितों में ऐतिहासिक पहल : जिलाधिकारी द्वारा लिया गया संवेदनशील निर्णय

0

 

 

आज जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति, देहरादून के अंतर्गत समिति के सभी पत्रकार सदस्यों ने जनपद के लोकप्रिय, कर्मठ एवं संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल जी से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों के हितों से जुड़े 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर माँग-पत्र सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और लगभग सभी माँगों पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल पत्र जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए, जो अपने आप में सराहनीय है।

इस अवसर पर समिति के सदस्य घनश्याम चन्द्र जोशी (धरा-पुकारती), तिलक राज (लोक-तिलक), श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट (वसुंधरा-टाइम्स), रजनीश ध्यानी (जनपक्ष-एक्सप्रेस) एवं सत्येन्द्र बर्त्वाल (न्यूज़ 18) उपस्थित रहे।

पत्रकारों के प्रति सकारात्मक सोच, त्वरित निर्णय और संवेदनशीलता के लिए माननीय जिलाधिकारी सविन बंसल जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
पत्रकार एकता जिंदाबाद ✍️

IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान: CM धामी ने किया सम्मानित

0

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बंशीधर तिवारी को पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए मिला यह सम्मान

देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, नवाचार और संवेदनशील संचार रणनीतियों के जरिए उन्होंने सुशासन की अवधारणा को और सुदृढ़ किया है।

गौरतलब है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय संवाद के एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

सीएम धामी ने भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

0

 

यह सैनिक स्कूल न सिर्फ़ हमारे राज्य बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से है एक: सीएम धामी

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्र को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देने में रचा स्वर्णिम इतिहास – सीएम धामी

भवानी/ नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको, अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा ईश्वर से ऐतिहासिक सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश एवम् राज्य, शिक्षकों, अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्कूल न सिर्फ़ हमारे राज्य बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, उन्होंने कहा कि ये वो संस्था है, जिसने दशकों से राष्ट्र को अनुशासन, परिश्रम और अदम्य राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा प्रदान किए हैं और जिसके बारे में बचपन से मैं स्वयं सुनता आया हूँ। उन्होंने कहा कि यह सैनिक स्कूल उत्कृष्टता की परंपरा और उच्चतम मानकों के साथ सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में अपना जो योगदान देता आया है वो अद्वितीय है। इस स्कूल की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। यहां से निकले हुए छात्र न केवल भारतीय सेना में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर देश की सेवा कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विशिष्ट विद्यालय आपको सिर्फ किताबी शिक्षा नहीं देता बल्कि आपके व्यक्तित्व तथा भविष्य का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि यहां एक अच्छा नागरिक, एक आदर्श सैन्य अधिकारी और सबसे महत्वपूर्ण एक अच्छा एवं अनुशासित इंसान बनने की सीख एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस विद्यालय में पढ़ते हुए उनमें कब नेतृत्व, शौर्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो जाएगी, इसका पता उन्हें इस स्कूल से जाने के बाद लगेगा। क्योंकि ये बात यहां से पास आउट होकर बड़े सैन्य अधिकारी बने बहुत से ऑफिसर्स ने कहीं है व बताई है। उन्होंने कहा कि घोड़ाखाल की मिट्टी में जो जज्बा है, वो यहॉं पढ़ने वाले बाकी छात्रों से अलग खड़ा करता है। यही जज्बा आप सभी को आगे चलकर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार करता है।
सीएम धामी ने कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक प्रविष्टियाँ देने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। इस उपलब्धि को हासिल करना और रक्षा मंत्री ट्रॉफी को 10वीं बार जीतना, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स, शिक्षकों और संस्थान के नेतृत्व की लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही वीरभूमि भी है, क्योंकि उत्तराखंड की माटी में जन्मे अनेकों वीरों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आज भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के वीर जवान देश की रक्षा में तैनात हैं।
मुख्यमंत्री ने सैनिक पुत्र के रूप में स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि मैं भी एक सैनिक का पुत्र हूँ और एक सैनिक-पुत्र होने के नाते मैं सैनिक परिवारों में बच्चों को मिलने वाले राष्ट्रसेवा और अनुशासन के संस्कारों से भली भाँति परिचित हूँ और चुनौतियों तथा परेशानियों को बहुत नजदीक से देखा है। उन्होंने सभी कैडेट्स से कहा कि आपने यहां जो अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण सीखा है, वही आपको जीवन की हर चुनौती का सामना सफलतापूर्वक करने की शक्ति देगा। क्योंकि, इस विद्यालय की स्कूल ड्रेस एक साधारण कपड़ा नहीं, बल्कि एक अनुशासन, एक सम्मान और एक वचन है।
मुख्यमंत्री ने कैडेट्स और

सीएम धामी ने कहा कि आप जीवन में जो भी संकल्प लें, उस पर मन लगाकर कार्य करें, उसके आगे किंतु-परंतु का कोई विकल्प न रखें। उन्होंने कहा कि आपका संकल्प विकल्प रहित होना चाहिए, क्योंकि जब आपका संकल्प, विकल्प रहित होता है तो सिद्धि अवश्य मिलती है। उन्होंने सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह एवं उनकी पूरी टीम को विद्यालय में शिक्षा के स्टैंडर्ड को मेंटेन रखने के लिए साधुवाद किया।
इस दौरान बेस्ट जूनियर हाउस, बेस्ट सीनियर हाउस, सी.हाउस आदि के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी सहित विद्यार्थी, अभिभावक आदि उपस्थित थे।