Home Blog Page 116

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को समर्पण के साथ राष्ट्रीय प्रथम का दिया संदेश

0

भारत ईमानदारी, जागरूकता व समर्पण की नींव पर खड़ा हैः राज्यपाल

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में छठें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन: मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने की शिरकत

52 को गोल्ड मैडल, 35 को पी0एच0डी0, 85 को पीजी व 2239 को यूजी की डिग्री

देहरादून । उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय के छठें दिक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में 52 छात्रों को गोल्डमेडल, 35 को पी0एच0डी, 85 को पी0जी0 व 2239 को यूजी की डिग्रियों से नवाजा गया। विश्वविद्यालय आगमन पर महामहिम राज्यपाल ने शौर्य दीवार पर परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरों पर पुष्पांजलि दी। विश्वविद्यालय के एन0सी0सी0 केडेट द्वारा महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।


विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी ने महामहिम का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। दिक्षांत समारोह का जुलूस पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित विश्वविद्यालय के अधिकारी व शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय कुलसचिव के नेतृत्व में निकाला गया जबकि जुलूस में परम्परानुसार सबसे पीछे महामहिम राज्यपाल चल रहे थे। स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में जुलूस का उच्च स्वर में वेदिक मंत्रों के संग प्रवेश अपने आप में एक अद्भुत दृश्य था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्म बुद्धि द्वारा इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रगति व उपलब्धियों से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होनें बताया कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय वर्तमान में विश्व के 24 देशों सहित देश के सभी राज्यों से आये 29000 से अधिक छात्र और छात्राओं को रेगूलर व ऑनलाईन माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहा है। यूनिवर्सिटी का बनाया करिकुलम छम्च् 2020 के हिसाब से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड और नेशनल और लोकल जरूरतों को पूरा करता है। इसमें माननीय गवर्नर का 5 पॉइंट मिशन, रिवर्स माइग्रेशन, ऑर्गेनिक खेती, महिला एम्पावरमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेम चेंजर, टर्निंग पॉइंटस और सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी शामिल है जिसे उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने अपने मिशन के तौर पर पूरी ईमानदारी से अपनाया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली योग्यता व आवश्यकता आधारित वित्तीय छात्रवृतियों में इस वर्ष 79.12 करोड़ रूपये की छात्रवृति प्रदान की गई। इस साल विश्वविद्यालय ने 2000 रिसर्च पेपर पब्लिश किए हैं और कुल पब्लिकेशन 7000 से ज्यादा हो गए हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग में उत्तरांचल विश्वविद्यालय को उत्तराखण्ड में दूसरा व भारत मे 49वीं स्थान प्राप्त हुआ। छप्त्थ् फार्मेसी रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय को 75वां स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ। फै वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026 में विश्वविद्यालय 330वीं स्थान पर रही। यहाँ से शिक्षा लेकर छात्र गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आई0बी0एम, एच0पी सहित विश्व की नामचीन कम्पनियों में कार्यरत् है। 73 न्यायिक अधिकारी सहित भारत की सशस्त्र सेनाओं में भी अधिकारी देने का श्रेय उत्तरांचल विश्वविद्यालय को प्राप्त है।


अपने सम्बोधन में महामहिम राज्यपाल ने कहा कि भारत का युवा अब लाखों, करोड़ों के नही अपितु बिलियन व ट्रिलियन के सपने देखता है व उन्हे साकार करने की ओर अग्रसर है। भारत आधुनिकता, नवाचार और बदलाव के युग में प्रवेश कर चुका है। इसे विश्वगुरू बनने से कोई नही रोक सकता। युवाओं को सफलता के गुर देते हुए उन्होंने कहा कि सपना, संकल्प, निश्चिय, संघर्ष व धैर्य का मार्ग सफलता की ओर जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती कृत्रिम बुद्वि है और उसके बाद ब्रह्मांडीय ज्ञान का रूख होगा जो कि निश्चित रूप से भारत का क्षेत्र है। अंत में महामहिम छात्रों को समर्पण के साथ राष्ट्र प्रथम का संदेश दे गये।
सायंकाल विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव एवं उपलब्धियां साझा की।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संचालक समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जोशी, विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी, उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डा0 अभिषेक जोश,ी रजिस्ट्रार डा0 अनुज राणा, जगदीश जोशी, प्रो0 प्रदीप सूरी, प्रो0 अजय सिंह, प्रो0 सोनल शर्मा, प्रो0 सुमित चौधरी, प्रो0 विकास जखमोला, प्रो0 मनीष बडोनी, प्रो0 शरद पाण्डेय, प्रो0 कार्तिकेय गौड, प्रो0 राजेश सिंह, डा0 अमित भट्ट, डा0 मिधु कुरियन, डा0 अनिता गेहलोत, मनोज ध्यानी, डा0 रामवीर तंवर, नितिन डुकलान तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल में किया 112 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

0

 

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शशबनी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए लगभग 112.34 करोड़ रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूह एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की सराहना की।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के भीड़ापानी, नाई डालकन्या, देव नगर, सिलौटी व सुंदरखाल में मिनी स्टेडियम का निर्माण , ओखलकांडा के करायल बैंड -टाकुर वन चौकी रोड पर डामरीकरण, भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का शेष कार्य पूर्ण करने, भीमताल में नई पार्किंग का व नया रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना। भीमताल नगर में अग्निशमन केंद्र खोलने, नकुचियाताल, खड़की खारौला रोड पर मिलान, कसियालेख- काफली -पदीकनाला रोड पर डामरीकरण और बड़ोन- सिमलिया- साननी मोटर मार्ग का मिलान करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नैनीताल और भीमताल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्य मार्ग–10 के पुनर्निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ी से विकास कर रहा है। पर्यटन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल समेत सभी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। कैंची धाम, नैनादेवी मंदिर और मुक्तेश्वर धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास भी मिशन मोड में जारी है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘एक जनपद–दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘होमस्टे’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’ आदि योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं। रिवर्स पलायन 44% बढ़ा है, बेरोजगारी दर 4.4% घटी है और SDG इंडेक्स में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहां की राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफिया और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की । राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू है, जिससे 26 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए। विजिलेंस ने 200 से अधिक सरकारी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की है।

कार्यक्रम में भवाली बाईपास, भीमताल बाईपास सुधार, 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, विद्यालयों में लैब व पुस्तकालय, गौशाला निर्माण समेत अनेक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक भीमताल श्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पर उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, ब्लाक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा केड़ी रूपाली, डीएम ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन द्वारा कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर,  IPS तृप्ति भट्ट को मिली बड़ी जिमदारी

0

 

IPS तृप्ति भट्ट को बनाया गया अपर सचिव गृह

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फिर बदला करते हुए लगभग दो दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए जनहित एवं कार्यहित में नए पदों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग

0

 

चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल

गोला फेंक में शशांक टमटा और प्रणवी ने बाजी मारी

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का दूसरा दिन चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड और बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्यूमन ने सबसे लम्बी छलाग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने परचम लहराया।


शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदा पर एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रूव चक्का फेंक में अव्वल रहे, बालिका वर्ग में नंदिनी राणा ने बाजी मारी। गोला फंेक बालक वर्ग में शशांक टम्टा विजयी रहे, बालिका वर्ग में प्रणवी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच की ईशा एवम् बालक वर्ग में प्रद्यूम ने सबसे लम्बी छलांग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लोविश ने सबसे कम समय में दौड पूरी कर फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग बास्केटबाल का खिताब एमबीबीएस 2022 बैच के नाम रहा, बालिका वर्ग बास्केटबाॅल में एमबीबीएस 2021 बैच ने फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”: 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

0

 

देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।

सम्मेलन का मुख्य थीम
“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”
इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्रनिर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

13 दिसंबर — उद्घाटन सत्र (दोपहर 3:30 बजे)

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद श्री नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएँ, नवाचार और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।

14 दिसंबर — तकनीकी एवं विषयगत सत्र

सत्र–I : 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा (1200–1330 बजे)

वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी —
श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, श्री बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत — शामिल होंगे।

सत्र–II : विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका (1430–1530 बजे)

• श्री अनुपम त्रिवेदी (News 18)
• डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR)
• डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV)
• प्रो. सुरभि दहिया (IIMC)

सत्र–III : वे फ़ॉरवर्ड — GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री (1530–1630 बजे)

• श्रीमती बी. सुमिदा देवी (IRS) — GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव
• मेजर अतुल देव — तकनीक और जनसंपर्क
• श्री सी. रविंदर रेड्डी — पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य

सत्र–IV : इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम (1700–1800 बजे)

रूसी प्रतिनिधि —
श्री माइकल मस्लोव, सुश्री दाव्यदेंको यूलिया, सुश्री अन्ना तलानीना
भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार पर विचार प्रस्तुत करेंगे।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

15 दिसंबर — समापन दिवस

सत्र–V : साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI (1000–1130 बजे)

• ASP अंकुश मिश्रा (STF) — साइबर अपराध और गलत सूचना की चुनौतियाँ
• डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं श्री विनय जायसवाल (SAIL) — AI आधारित ADIRA कार्यशाला

सत्र–VI : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य (1130–1330 बजे)

• डॉ. हेमंत शरद पांडे
• श्री अनुपम तिवारी (HPCL)
• मेजर अतुल देव
• डॉ. ऋतु दुबे तिवारी

समापन समारोह (1430 बजे)

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल सम्मेलन के समापन का शुभारंभ करेंगे।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की मेजबानी इस सम्मेलन को विशेष बनाएगी।

इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है।

यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क जगत को नए विचारों, नीतिगत चर्चाओं, नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

CS की अध्यक्षता में रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित: 6 प्रोजेक्ट्स को मिली प्राथमिकता

0

प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव

रोप-वे के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स बनने से अगले 5-10 सालों में स्थानीय स्तर पर नए पर्यटक स्थलों का विकास, मार्गों का विस्तारीकरण का रोड मैप किया जाए तैयार : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे विकास के लिए गठित संचालन समिति की आयोजित हुयी। बैठक के दौरान प्रदेश में रोप-वे निर्माण को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि रोप-वे विकास समिति की प्रथम बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस समिति के लिए सचिव पर्यटन, सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने एनएचएलएमएल को एसपीवी का सीईओ एक सप्ताह के भीतर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए, ताकि दिसम्बर माह के अंत तक प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में बनने वाले सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा, ताकि अलग-अलग एजेन्सियों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में डुप्लीकेसी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि रोप-वे के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स बनने से अगले 5-10 सालों में स्थानीय स्तर पर जिन नए पर्यटक स्थलों का विकास, मार्गों का विस्तारीकरण किए जाने की आवश्यकता है, उनके लिए अभी से रोडमैप तैयार कर लिया जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड रोप-वे विकास लिमिटेड के रोड मैप पर भी चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर से 50 रोप-वे प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें से कुल 6 प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। इसमें सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुण्ट साहिब प्रोजेक्ट्स का कार्य आबंटन कर दिया गया है। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर (नैनीताल) अनुमोदन के चरण में है।
उन्होंने बताया कि कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक रोप-वे की डीपीआर तैयार की जा रही है। रैथल बारसू से बरनाला (उत्तरकाशी) और जोशीमठ-औली-गौरसों रोप-वे की डीपीआर के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्य सचिव ने कहा कि शुरूआत में इन 6 प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस किया जाए। उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ एवं गोविन्दघाट से हेमकुण्ट साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स की प्रत्येक स्टेज की टाईमलाईन और पर्ट चार्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी जाए लाने की बात भी कही। कहा कि रोप-वे निर्माण के लिए हैवी मशीनरी निर्माण स्थल तक पहुंचाना चुनौतिपूर्ण होगा।

इसके लिए सड़कों का टर्निंग रेडियस बढ़ाए जाने एवं पुलों का मजबूतीकरण के लिए आवश्यक कदम अभी से उठा लिए जाएं। मुख्य सचिव ने काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम के लिए लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां रोप-वे प्रोजेक्ट की सम्भावनाओं को तलाशा जाए।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं अपर सचिव अभिषेक रूहेला एवं एनएचएलएमएल से प्रशांत जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

DM Action: बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी पर जिला प्रशासन का चला डंडा,  बुजुर्ग कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय

0

बुजुर्ग पिता की आकस्मिक मत्यु पश्चात ऋण बीमा होते हुए भी अदायगी लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

जिले में चलेंगे नियम व कायदे; तुगलकी फरमान पर हुआ जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन

डीएम का एक्शन देख ठिठके बैंक के कदम; 24 घंटे के भीतर असहाय पुत्री प्रीति के नाम जारी किया 3.30 लाख रुपये का चेक

बीमित ऋण धनराशि पर; बीमा कम्पनी से क्लेम शाखा में जमा कराने उपरान्त बैंक कर रहा था बुजुर्ग पत्नी कमलेश व असहाय पुत्री प्रीति को प्रताड़ित; जबरन सम्पति जब्त करने की भी प्लानिंग

नागरिक के साथ वित्तीय संस्थानों की मनमानी; अनुचित व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्तः डीएम

देहरादून दिनांक 12 दिसंबर 2025,(सूवि) जनपद देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक बुजुर्ग विधवा कमलेश तथा उनकी नामिनी असहाय पुत्री प्रीति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने तथा बीमित ऋण पर क्लेम प्राप्त होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि जमा कराने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप से पीड़िता को न्याय मिला है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए बैंक की 3.30 लाख की आरसी काटी गई, जिसके उपरांत बैंक ने 24 घंटे के भीतर 3.30 लाख रुपये का चेक नामिनी पुत्री प्रीति के नाम जारी कर दिया।
विगत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रीति सिंह ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पिता स्व0 राजेन्द्र पाल ने वर्ष 2023 में बैंक ऑफ बड़ौदा से  रू0 13 लाख का ऋण लिया था। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कहने पर ऋण को सुरक्षित करने के लिए इसका बीमा कराया गया। वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक उनके पिता द्वारा रू0 22,295 प्रतिमाह की नियमित किस्तें जमा की गईं। अप्रैल 2025 में उनके पिता का निधन हो गया, जिसकी सूचना तत्काल बैंक और बीमा कंपनी को दे दी गई। जून 2025 में बीमा कंपनी द्वारा ऋण क्लेम की राशि बैंक में जमा कर दी गई। इसके बावजूद बैंक द्वारा न तो नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा था, बल्कि प्रीति सिंह पर रू0 3,30,980 अतिरिक्त जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था, तथा सम्पति को जबरन जब्त करने की धमकी दी जा रही थी।
जिलाधिकारी का हस्तक्षेप पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी को तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा जांच में पाया गया कि बीमा क्लेम राशि प्राप्त होने के बाद भी बैंक द्वारा अनुचित रूप से धनराशि की मांग की जा रही थी। इस पर बैंक की रू0 3,30,980 की आरसी काटी गई। आरसी कटते ही बैंक ने 24 घंटे के भीतर नामिनी प्रीति सिंह के नाम 3.30 लाख रुपये का चेक जारी कर दिया, जिसे आज जिलाधिकारी द्वारा प्रीति सिंह को सौंप दिया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ वित्तीय संस्थान द्वारा की जाने वाली मनमानी और अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद प्रशासन हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करता रहेगा।” तथा भविष्य में भी इस प्रकार के मामलो पर कठौर एक्शन लिया जाएगा।
विगत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रीति सिंह ने अपनी व्यस्था सुनाते हुए जिलाधिकारी  से गुहार लगाई कि उनके पिता द्वारा वर्ष 2023 में बैंक ऑफ बड़ोदा से 13 लाख ऋण लिया था तथा बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों के कहने पर ऋण सिक्योर करने हेतु ऋण का बीमा कराया था  उनके पिता द्वारा वर्ष 2023 से अपै्रल 2025 तक 22295 प्रतिमाह किस्त भरी थी किन्तु अपै्रल 2025 में पिता की मृत्यु हो जाने पर बैंक जिसकी सूचना उनके द्वारा बैंक व इंश्योरेंश कम्पनी को दी गई तथा इंश्योरेंश कम्पनी द्वारा जून में ऋण के क्लेम की धनराशि बैंक  में जमा करा दी किन्तु बैंक द्वारा उनको न तो नो ड्यूज दे रहा है तथा 330980 धनराशि जमा कराने का दबाव बनाते हुए समपति जब्त करने की धमकी दे रहे हैं। जिला पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जहां जिला प्रशासन द्वारा बैंक की धनराशि रू0 330980 की आरसी काट दी। बैंक की आरसी कटते ही बैंक 24 घंटे के भीतर प्रीति के नाम 3.30 धराशि का चैक काट दिया, जिसे आज जिलाधिकारी ने प्रीति सिंह को उपलब्ध करा दिया।

—-0—-
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

SGRR मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का भव्य आगाज

0

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं

11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल
फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन-उपयोगी सीख भी देते हैं। उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर खेलभावना के साथ खेलेंगे एवं इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाएंगे।”


इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में सुबह से ही रोमांच चरम पर रहा। बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 की प्राणवी ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा।


फैकल्टी वर्ग के मुकाबले भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान पाया।
क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा। आयुष चैधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच के द्वारा किया जा रहा है।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 2361 को प्रदान की गई डिग्रियाँ

0

 

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह-2025 के  पहले दिन दिन नाती पोतों संग डिग्री लेने पहुँचे उम्रदराज

देहरादून । उत्तरांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑन लाईन एण्ड डिस्टेंस एजुकेशन से शिक्षा प्राप्त कर 2025 में पास आउट हो रहे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में कन्वोकेशन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा0 अनुज राणा के नेतृत्व में पारम्परिक जुलूस के साथ किया गया। डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से शिक्षा ले रहे देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने कन्वोकेशन में बड़े उत्साह से भाग लिया। डिग्रीयाँ प्राप्त करने वालों में नौजवानों से लेकर 71 वर्ष तक के उम्रदराज भी दिखाई दिये। नाती पोतों संग उम्रदराज और दुधमुँहों को गोद मे लेकर पहँची माताओं को डिग्री पाता देख सारा ऑडीटोरियम तालियों से गूँज उठा। इस अवसर पर एक आजीवन प्लेसमेंट सेवा ऐप भी लॉन्च किया गया। उत्तरांचल विश्वविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन से सम्बन्ध होने और डिग्रियाँ प्राप्त कर छात्रों के चेहरे खिल उठे।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि ने विश्वविद्यालय में स्थापित सेंटर फॉर ऑन लाईन एण्ड डिस्टेंस एजुकेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सेंटर की स्थापना विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए$ का दर्जा प्राप्त होने के उपरान्त वर्ष 2021 में ली गई थी। वर्तमान में 13000 से अधिक देश व विदेश के छात्र यहाँ से बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए व बी.ए. की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वर्तमान में कुल 2361 छात्र डिग्रीयाँ ले रहे हैं, इनमें एम.बी.ए के 1538 व एम.सी.ए. के 828 छात्र सम्मिलित है।


अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी ने कहा कि ए.आई. व प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऑन लाईन शिक्षा समय के सदुपयोग और व्यक्ति के र्स्वागिण विकास का सर्वोत्तम साधन है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा समाज के हर वर्ग व आयु का व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है।


कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जोशी, उपकलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा, निदेशक प्रितम डे, प्रो0 कार्तिके गौड़, प्रो0 प्रदीप सूरी, प्रो0 सोनल शर्मा, डा0 नितिन डुकलान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अपील: 15 वर्षीय गौरव को आपके साथ की जरूरत: आईए हम सब मिलकर किसी जरूरतमंद का बने‌ सहारा

0

 

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 15 वर्षीय गौरव कुमार की हालत गंभीर, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा

देहरादून, 11 दिसंबर 2025 – शहर के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय किशोर गौरव कुमार अपनी जान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। 10 दिसंबर को उसे हाई-वोल्टेज करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए बेहद कठिन और दर्दनाक सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों ने मजबूरी में उसका लिंग, अंडकोष और हाथ की दो उंगलियाँ हटानी पड़ीं।


घटना के बाद से परिवार का हाल बेहाल है। गौरव की मां सदमे में हैं, अस्पताल के फर्श पर बैठकर अपने बच्चे की फाइलें पकड़े रो रही हैं। परिवार के पास आगे की ड्रेसिंग, दवाइयों या इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं।
गौरव का परिवार अत्यंत गरीब है और पहले से ही दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था। घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य उसका बड़ा भाई सौरभ कुमार है, जो अस्थायी सफाईकर्मी के रूप में बेहद कम आय पर काम करता है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए सौरभ इन दिनों पीलिया से पीड़ित है और काम पर भी नहीं जा पा रहा।
परिवार के पास न तो आयुष्मान कार्ड है, न कोई बचत, और न ही किसी प्रकार का बाहरी आर्थिक सहारा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि गौरव को नियमित ड्रेसिंग, एंटीबायोटिक्स और लंबे समय तक मेडिकल सपोर्ट की जरूरत होगी, लेकिन परिवार के पास इलाज जारी रखने के लिए कोई साधन नहीं बचा।
परिवार ने लोगों से इस कठिन समय में मदद की अपील की है। किसी भी प्रकार की सहायता गौरव के जीवन को बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
संपर्क:
📞 सौरभ कुमार (रोगी के बड़े भाई) – +91 7455-969253