Home Blog Page 118

ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा भारत शिक्षा मंदिर के छात्रों के लिए हृदयस्पर्शी केक-मिक्सिंग समारोह का आयोजन

0

 

ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित संस्थान भारत शिक्षा मंदिर के छात्रों के लिए एक हृदयस्पर्शी केक-मिक्सिंग समारोह का आयोजन किया। अपनी सामुदायिक जुड़ाव पहलों के हिस्से के रूप में, रिज़ॉर्ट ने छात्रों को पारंपरिक क्रिसमस केक-मिक्सिंग समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जिससे खुशी और उत्सवी उत्साह से भरा माहौल तैयार हुआ।


युवा आगंतुकों को रिसॉर्ट का ओरिएंटेशन टूर दिया गया, जिससे उन्हें आतिथ्य और होटल संचालन की दुनिया की झलक मिली। इस आयोजन में छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मजेदार खेल, इंटरैक्टिव गतिविधियाँ और आकर्षक सत्र भी शामिल थे। दिन को और अधिक यादगार बनाने के लिए, रिज़ॉर्ट ने सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट भोजन और रिफ्रेशमेंट्स की व्यवस्था की।
ताज ऋषिकेश की यह पहल सामुदायिक विकास और समावेशी उत्सवों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाती है और क्रिसमस से पहले उत्सवी गर्माहट फैलाती है।

उत्तराखंड में 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु केंद्र से मिली 1700 करोड़ की बड़ी सौगात

0

 

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से की भेंटकर प्रदेश में कृषि सुदृढ़ता एवं ग्रामीण कनेक्टिविटी पर की चर्चा

नई दिल्ली । आज नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुलाकात कर प्रदेश की कृषि सुदृढ़ता, ग्रामीण कनेक्टिविटी और आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान उत्तराखण्ड की 184 सड़कों के निर्माण हेतु लगभग ₹1700 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केन्द्रीय मंत्री जी का हृदय से आभार। यह निर्णय हमारे पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनधारा को नई मजबूती देगा।
प्रदेश के किसानों विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों के हित में ‘राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ के अंतर्गत घेराबंदी कार्य, आपदा प्रभावित सड़कों व सेतुओं के पुनर्निर्माण, तथा आवास सहायता से जुड़े आग्रह पर भी माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखण्ड के विकास को निरंतर नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

0

जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं:  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन

डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 शिशु बेहतर स्वास्थ्य उपचार

शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा
देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025,(सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय पर उपचार का लाभ मिल रहा है। (एसएनसीयू) प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024)/ 51 नवजातों को उपचार का लाभ मिला है। तथा 1 जनवरी 2025 से वर्तमान तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार मिला है। नवजातों को अस्पताल तक लाने/ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों को ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

–‐-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

DM Action: सम्पति के लालच में बेटे ने पिता को लाया सड़क पर: जिला प्रशासन बना मददगार,  डीड की रद्द

0

कूटरचित दस्तावेज से बुजुर्ग की सम्पति कराई पत्नी के नाम; डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; गिफ्ट डीड रद्द

बडे़ बेटे ने 88 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता से कूटरचित दस्तावेजों से हड़पी पिता की 2 बड़ी सम्पति; डीएम तक पंहुचा मामला; प्राथमिकी दर्ज;

बुजुर्ग पिता से पावर ऑफ एटार्नी प्राप्त कर बेटे ने धोखे से सम्पति करदी अपनी पत्नी के नाम गिफ्ट डीड

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय व्यथितों का उत्पीड़न नही है क्षम्यः DM

देहरादून, दिनांक 09 (सू०वि०) जिलाधिकारी सविन बंसल को 88 वर्षीय बीमार बुजुर्ग राजेन्द्र स्वरूप अग्रवाल द्वारा एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र ने उनके नाम पर बनाई गई पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करते हुए उनकी नेहरू कालोनी स्थिति 2 संपत्तियों को गलत तरीके से अपनी पत्नी पूजा अग्रवाल के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया।
नेहरू कालोनी स्थित 2 सम्पतियों को कूटरचित दस्तावेजों एवं धोखे से पावर ऑफ अटार्नी करवाकर बुजुर्ग की सम्पत्ति हड़पने का मामला डीएम के सम्मुख आया, जिस पर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए डीड रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है। पिता के अधिकारों को अतिक्रमित करते हुए बेटे ने सम्पति को अपनी पत्नी के नाम करा दिया। सम्पति से प्राप्त किराये से पिता का उपचार चलता था। गिड़गिड़ाते हुए बजुर्ग पिता ने उपहार डीड रद्द करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप निबंधक कार्यालय को प्रकरण की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों के साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी, दबाव या कूटरचना कर संपत्ति हड़पने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रकरण की पूरी जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि वे उपचार हेतु अपनी बेटी के पास गाजियाबाद गए हुए थे, इसी दौरान बड़े पुत्र ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर नेहरू कॉलोनी स्थित उनकी दो संपत्तियों को अपने पक्ष में कर लिया। बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उक्त गिफ्ट डीड को निरस्त कराया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने सम्बन्धित के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में दर्ज कराया वाद। जिला प्रशासन द्वारा तथ्यों की पड़ताल करते हुए उपहार डीड रद्द कर दिया गया है।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार : 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र 

0

 

CM धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कैशलेस उपचार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और मानवता के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी पूरी ईमानदारी से निभाएं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक करीब 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। जिसके माध्यम से प्रदेश के लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इनमें से पाँच मेडिकल कॉलेज पहले से ही संचालित किए जा चुके हैं, जबकि दो और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही हेली एंबुलेंस, आपातकालीन परिस्थितियों में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। राज्य में मरीजों को पैथोलॉजिकल जांचों की भी निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दूरदराज के गाँवों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है। 356 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी गतिमान है। 1248 नर्सिंग अधिकारियों और 170 टैक्नीशियनों को भी नियुक्तियां प्रदान की गई है और करीब 600 नर्सिंग अधिकारियों की चयन प्रक्रिया भी गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले भर्तियों में भारी पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था। हमने, राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। आज सभी चयन प्रक्रियाएँ मेरिट के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनके कौशल और परिश्रम का पूरा लाभ मिल रहा है। अब तक प्रदेश के लगभग 27 हजार युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जहां भी पद रिक्त हैं, उन्हें जल्द से जल्द आयोग के माध्यम से भरा जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज में 62 प्रतिशत परमानेंट फैकल्टी हैं। भविष्य में ये संख्या और बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का काम 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले सत्र से दोनों मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे।

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 625 बच्चे एमबीबीएस और 256 बच्चे पीजी कर रहे हैं। राज्य में करीब 100 कॉलेज हैं, जिसमें से 14 हजार बच्चे हर साल नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा हाल ही में नियुक्त हुए 3000 नर्सिंग स्टाफ में 100 प्रतिशत लोग उत्तराखंड राज्य के हैं। उन्होंने कहा राज्य में 32 लाख लोगों की निःशुल्क जांच, 350 लोगों को एयर एम्बुलेंस से हाइय सेंटर रेफर किया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौजूद थे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नजीबाबाद द्वारा (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

0

 

आज भारीतय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी0आई0यू0 – नजीबाबाद के द्वारा नजीबाबाद में एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ भारीतय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी0आई0यू0 – नजीबाबाद के परियोजना निदेशक, श्री शंकेश शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में HLL Lifecare Limited की ओर से एसपीएम श्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही पी0आई0यू0 – नजीबाबाद से श्री अमित शर्मा एवं श्री शोभित भारद्वाज के साथ अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा, जसपुर के लिए संचालित रहेगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित एवं उन्नत चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। एम्बुलेंस में सभी लाइफ-सेविंग उपकरण उपलब्ध हैं, जिनमें कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

उद्घाटन के दौरान रियोजना निदेशक, श्री शंकेश शर्मा जी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रोगियों को तात्कालिक, सुरक्षित और उन्नत चिकित्सीय सहायता मिल सकेगी, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

HLL की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा को पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता और पेशेवर मानकों के साथ संचालित किया जाएगा, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

मंजूल सिंह माजिला मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट में दून किंग राइडर्स एवं दून लायंस की हुई शानदार जीत

0

साकेत पंत एवं  प्रकाश भंडारी रहे मैन ऑफ मैच

 

देहरादून। दून लायंस और दून किंग राइडर ने मंजूल सिंह माजिला मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट में जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में दून चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में दून किंग राइडर ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। साकेत पंत मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में दून लायंस ने दून चौंपियन को 31 रन से हराया। दून लायंस ने 159 रन बनाए। जबकि दून चौंपियन केवल 128 रन ही बना सकी। प्रकाश भंडारी मैन ऑफ द मैच रहे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से पुलिस लाइन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज मंगलवार को पहला मैच दून किंग राइडर और दून चौलेंजर के बीच खेला गया। दून चौलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन बनाए। दून चौलेंजर के बल्लेबाज ठाकुर नेगी ने 36 रन की पारी और विकास गुसाईं ने 26 रन की पारी खेली। वहीं महेश पांडेय 11, संजय घिल्डियाल 10 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा कररे उतरी दून किंग राइडर ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। दून किंग राइडर के बल्लेबाज साकेत पंत ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 52 रन, मदन ने 24, हिमांशु बरमोला ने 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान अच्छा रहा। मैन ऑफ द मैच साकेत पंत रहे।

दूसरे मैच में दून लायंस ने दून चौंपियन के बीच खेला गया। दून लायंस ने दून चौंपियन को को 31 रन से हराया।
दून लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। दून लायंस के बल्लेबाज प्रवीन बहुगुणा ने 35, सोबन सिंह गुसाईं ने रनों की अच्छी पारी खेली। कप्तान मनोज जयाड़ा ने 24, चांद मौहम्मद ने 20, संजय नेगी 14, प्रकाश भण्डारी 10 रन बनाकर अपनी टीम को विजयी बनाया। अन्य बल्लेबाजों का भी टीम को अच्छा योगदान रहा। प्रकाश भण्डारी ने 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं सोबन सिंह गुसाईं ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दून चौपिंयन के बल्लेबाजों में किशोर रावत ने 49 रन बनाए, वहीं कप्तान शिवेश शर्मा व मनवर रावत ने 12-12 रन व अनिल चन्दोला ने 10 रनों का योगदान रहा। अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान अच्छा रहा। वहीं कप्तान शिवेश शर्मा ने 4 विकेट लिए।

मैच के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब के खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मनवर रावत, संदीप बडोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, पंकज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

अभय सिंह कैंतुरा
खेल संयोजक

सीएम धामी ने नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में किया प्रतिभाग: साथ ही की कई घोषणाएं

0

सीएम धामी ने नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करते हुए देहरादून महानगर में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते हुए, देहरादून को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


सीएम धामी ने कहा कि देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस का ये अवसर उन उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, विकास के सपनों को धरातल पर साकार करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज देश में अनेकों परियोजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को नई दिशा प्रदान की जा रही है।

स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के लाखों शहरों, कस्बों और नगरों में साफ-सफाई की एक नई संस्कृति विकसित हुई है। अमृत योजना के द्वारा शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति, सीवरेज और हरित स्थानों को विकसित किया गया है। इसी तरह स्मार्ट सिटी मिशन नगर विकास का एक आदर्श नगर विकास के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

वहीं स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, खुले में शौच मुक्त अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। शहर में कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है,

वहीं कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की है। हरित और स्वस्थ देहरादून बनाने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर 35 पार्कों का निर्माण भी कराया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर के सबसे बड़े पार्क का निर्माण करा रही है। वहीं वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से शहर में 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है।

साथ ही साथ शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘रीन्यू रिस्पना’ अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, वहीं निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी किया गया है।

राज्य सरकार के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत किए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वाँ स्थान हासिल किया है। साथ ही, सर्वोच्च स्वच्छ शहरों की राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में भी देहरादून ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए इस वर्ष 62वाँ स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी प्रयासरत हैं। इसके लिए, विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, वहीं ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उतकृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के कार्मिकों को भी पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम द्वारा सम्पन्न कराए जा रहे विकास कार्यों का भी विवरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित हुए।

 

CM धामी की होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात: बढ़ाया गया भत्ता  एवं अवकाश 

0

 

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग: रैतिक परेड का किया निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। राज्य में अर्न्तजनपदीय ड्यूटीयों में तैनात होने वाले होमगार्डस स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रूपये से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रैतिक परेड अत्यंत गौरवशील है। परेड में राष्ट्रसेवा के प्रति जवानों के समर्पण, साहस और उत्कृष्टता की शानदार झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा होमगार्ड जवान कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और जनसेवा के दायित्वों को निभाते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होम गार्ड्स जवानों के कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने पहली बार होमगार्ड्स जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया। महिला होमगार्ड्स को प्रसूति अवकाश प्रदान करने की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। पुलिस कर्मियों और एनडीआरएफ की भांति 9 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 200 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। एसडीआरएफ के जवानों के साथ प्रशिक्षित हुए होमगार्ड्स के जवानों को 100 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स जवान बरसात, ठंड, गर्मी जैसी हर परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करते हैं। होमगार्ड्स जवान, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ कुंभ और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। चारों धामों के साथ-साथ हरिद्वार में स्थापित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा होमगार्ड्स के जवान प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा जवानों के हौंसले और समर्पण को राज्य सरकार उचित सम्मान दे रही है। राज्य सरकार होमगार्ड जवानों के हितों के लिए आगे भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश श्री शंभू पासवान, कैलाश पंत, श्रीमती मधु भट्ट, श्यामवीर सैनी, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, डी.जी होमगार्ड श्री पी.वी.के. प्रसाद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अच्छी पहल: UPES ने आसपास के गाँवों में चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों संग एकजुट होकर किया जागरूक

0

 

यूपीईएस के छात्र एवं कर्मचारी स्वच्छता अभियान के तहत बिधौली, कांडोली और पौंधा को संवारने के लिए हुए एकजुट

देहरादून, 8 दिसम्बर 2025। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को अपनाते हुए और महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के सपने को याद करते हुएए यूपीईएस ने 6 दिसम्बर 2025 को पास के तीन गाँवों – बिधौली, कांडोली और पौंधा में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया। इन अभियानों में वेस्ट वॉरियर्स – उत्तराखंड के पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने वाला अग्रणी कचरा संग्रहए प्रबंधन और कंसल्टेंसी एनजीओ तथा जीएस 3 “ग्लोबल सोसाइटी ऑफ सोशल सोल्जर्स” – सृजन सामर्थ इंटर्नशिप टीम, यूपीईएस के मार्गदर्शन में चलने वाला यूपीईएस छात्रों का एनजीओ का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम और वेस्ट मैनेजमेंट गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के उत्साह के साथ 160 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े।
यूपीईएस के छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बने स्वयंसेवी समूहों ने सड़क किनारे कचरा उठाने से अभियान की शुरुआत की और राहगीरों व स्थानीय लोगों को कचरा संग्रह, अलग-अलग श्रेणियों में छंटाई और जिम्मेदार तरीके से निपटाने के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों के प्रयासों से कुल 108 बैग कचरा एकत्र हुआ, जिसमें प्लास्टिक, कागज, काँच आदि की अलग-अलग श्रेणियों में छांटा गया। बाद में यह कचरा वेस्ट वॉरियर्स टीम के मार्गदर्शन में हर्रावाला, देहरादून स्थित वेस्ट रीसाइक्लिंग सुविधा तक पहुँचाया गया। इन अभियानों ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ सामुदायिक भागीदारी के प्रति यूपीईएस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
स्वच्छता अभियानों के लिए स्थानों का चयन संबंधित ग्राम प्रधानों – श्री चरण सिंहए ग्राम प्रधान बिधौली, श्रीमती कोमल, ग्राम प्रधान कांडोलीय और श्री शैलेश थपली, ग्राम प्रधान पौंधा – से चर्चा कर किया गया, ताकि गतिविधि का प्रभाव अधिक हो सके। गाँव के निवासियों को प्रेरित करने और अभियान के प्रभावी संचालन में उनका सहयोग इसकी सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। गाँव के लोगों की भागीदारी भविष्य की गतिविधियों में भी स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी और अपने गाँवों को साफ-सुथरा रखने की साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी।
एनजीओ साझेदार वेस्ट वॉरियर्स और जीएस थ्री का योगदान इन अभियानों से और अधिक मजबूत हुआ। वेस्ट वॉरियर्स ने स्वयंसेवकों के लिए सुरक्षित कचरा संग्रह, संभाल और छंटाई पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए और दस्ताने व कलेक्शन बैग जैसे आवश्यक सामान उपलब्ध कराए। जीएस थ्री ने ज़मीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने और संवेदनशील बनाने में सहयोग दियाए जिससे यह प्रयास यूपीईएस की व्यापक सामाजिक जिम्मेदारी पहलों से सीधे जुड़ गया।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, श्री मनीष मदान, रजिस्ट्रार, यूपीईएस ने कहा, हमारे लिए यूपीईएस में समुदाय को कुछ लौटाना, एक सच्ची यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो होने का अहम हिस्सा है। ऐसे अभियानों के ज़रिए, जो हमारे कैंपसों के आसपास चलाए जाते हैं, हमारी सततता और सामाजिक जिम्मेदारी की सोच ज़मीन पर दिखाई देती है और सबको गर्व महसूस होता है। हम ग्राम प्रधानों, उनके गाँव के निवासियों, वेस्ट वॉरियर्स, जीएस थ्री और हर छात्र स्वयंसेवक के आभारी हैं, जिन्होंने इस अभियान में हिस्सा लिया। मिलकर हम अपने गाँवों को और स्वच्छ और हरित बना रहे हैं, और इसी प्रक्रिया में जिम्मेदार नागरिक भी तैयार कर रहे हैं।
यूपीईएस भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियानों का नियमित आयोजन करने की योजना बना रहा है, जिसमें सामुदायिक पहुँच को उसकी व्यापक सततता नीतियों से जोड़ा जाएगा। स्थानीय हितधारकों और विशेषज्ञ भागीदारों के साथ मिलकर काम करते हुए, विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे पर्यावरण-सचेत नागरिक तैयार करना है, जो उत्तराखंड और व्यापक हिमालयी क्षेत्र के लिए अधिक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य निर्माण में योगदान दें।