Home Blog Page 119

‘वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महारैली की तैयारीयों को लेकर  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की बैठक 

0

 

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रैली की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।
उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक 14 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।
राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति हेतु श्री अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, श्री संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा श्री किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति हेतु श्री राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं श्री नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। वरिष्ठ नेता श्री जोत सिंह गुनसोला, श्री राजकुमार, श्रीमती गोदावरी थापली, श्री ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगणों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।
महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि,शंकर चन्द्र रमोला,राजेन्द्र शाह,विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ0 प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित थे।
मीडिया विभाग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

डीएम जनदर्शन से बढ़ रही लोगों की उम्मीदें : जनभावना अनुरूप समाधान एवं एक्शन जारी

0

 

बेटी ने ही कर दी धोखाधड़ीः असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग पिता के बैंक खाते से ही कर दिए 10 लाख गायब,*

बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत! माता मुन्नी देवी की शिकायत पर भरण-पोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश*

*पिता के निधन के बाद बेटी का छल! विधवा मां के दिए घर पर कब्जा, जांच के आदेश*

*5 लाख के ऋण ने बढ़ाई मुश्कििलें! पति की मौत के बाद नेहा ने प्रशासन से मांगी राहत,*

*दिव्यांग वकील साहनी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मौके पर पेंशन स्वीकृत, बुजुर्ग राजवंशी को भी मिली मदद*

*गरीबी व इलाज संकटः विधवा एकादशी देवी व पिंकी देवी को प्रशासन ने आर्थिक सहायता के लिए बढ़ाए कदम*

*दुर्घटना में अपना पैर गवां चुकी दिव्यांग रेखा देवी को पेंशन स्वीकृत, बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता*

*जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।*

*देहरादून 08 दिसंबर,2025 (सू.वि),*
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से भारी संख्या में पंहुचे लोगों ने घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र आदि से जु़ड़ी 176 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

बेटी ने ही कर दी घोखाधडी। चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह ने अपनी ही बेटी पर धोखाधडी कर उनके बैंक से ही 10 लाख निकालने की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बुजुर्ग मुन्नी देवी ने बताया कि पति की मृत्यु की बाद उनके छोटे बेटे ने घर की सारी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा पूंजी धोखे से वसीयतनामा बनाकर अपने नाम कर दी है। इस पर डीएम ने भरण पोषण एक्ट में वाद दायर करते हुए वसीयतनामा की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। पंडितवाडी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता त्यागी ने बहू द्वारा घर कब्जा करने और घर से निकालने की शिकायत पर भी भरण पोषण एक्ट में वाद दायर कराया गया। दुर्गा नगर निवासी बजुर्ग राधा ने बताया कि उन्होंने एमडीडीए चन्द्रनगर कॉलोनी में अपनी बेटी को रहने के लिए घर दिया था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने उस धोखे से उस घर ही कब्जा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी है। इस पर डीएम ने एडीएम को सब रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब कराई।

विधवा नेहा ने ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति ने बैंक से 5 लाख का ऋण लिया था। करंट लगने से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। तीन साल तक बैंक किस्त नियमित जमा की है। परंतु उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण वो किस्त भरने में असमर्थ है। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

शारीरिक रूप से दिव्यांग वकील साहनी ने बताया कि उनकी अभी तक दिव्यांग पेंशन नहीं लगी है। इस पर 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की गई। वहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग इन्दु राजवंशी ने वृद्धावस्था पेंशन की लगने की समस्या पर उनका आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए मौके पर ही आवेदन कराया गया।

विधवा पिंकी देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता चाहने पर एसडीएम को जांच कर प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। अपना इलाज कराने में असमर्थ विधवा एकादशी देवी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। गरीब महिला सर्वेश एवं माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास की गुहार लगाई। परिवार की कमजोर आर्थिकी का हवाला देते हुए सपना ने नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर डीपीओ को प्रकरण की जांच करने को कहा गया।

एक पैर से दिव्यांग रेखा देवी ने पुत्री की शादी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर ओसी क्लेक्ट्रेट को जांच करवा के प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को महिला का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाने को कहा गया।

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाएगी दैवीय आपदा के दौरान उनका मकान ध्वस्त हो गया है उन्होंने पुनर्विस्थापन की टीम से गुहार लगा जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं निदेशक टीडीसी पुनर्वास को कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून से भानिवयावाला, जौली होते हुए थानों तक परिवहन निगम, स्मार्ट सिटी या इलेक्ट्रिक बस सेवा न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी की शिकायत पर डीएम ने एडीएम से अभी तक बस सेवा शुरू न किए जाने की रिपोर्ट तलब की है। थानों में अवैध मस्जिद एवं अवैध रूप से चल रहे मदरसा की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुडियाल के सदस्य क्षेत्र ने थानों क्षेत्र में फलदार एवं हरे भरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत पर एडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। जोलियो के समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम समाज, वन पंचायत की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा मुक्त करवाने पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत झाझरा की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। कारगी ग्रंाट में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को त्वरित कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। लोनिवि द्वारा दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर अनियमितता के साथ अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता को संयुक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा ने 33 केबी विद्युत पोल एवं तारें भवन के ऊपर से हटवाने का अनुरोध पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

पुनीत अग्रवाल ने घर से चोरी हुए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी कराए जाने पर सीओ पुलिस को प्रकरण की स्वयं समीक्षा करते हुए तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौ0 इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद, अगस्त में अतिवृष्टि व बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त एवं बाथरूम टूट जाने आर्थिक अनुदान सहायता की गुहार लगाई।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

एमडीडीए द्वारा 72 बीघा अवैध प्लॉटिंग की गई ध्वस्त: अवैध निर्माणों पर लगातार चल रहा एमडीडीए का बुलडोजर

0

 

एमडीडीए का लक्ष्य है- एक स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना, जिसमें जनता की सुरक्षा और हित सबसे ऊपर हों- बंशीधर तिवारी*

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को और तेज कर दिया है। नियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अवैध कॉलोनाइज़रों के खिलाफ यह अभियान शहरी विकास को अनुशासित और पारदर्शी दिशा देने की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवैध लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज व्यापक अभियान चलाते हुए सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिशान खान द्वारा होरोवाला रोड, देहरादून में लगभग 40-45 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार परमजीत रिखोल द्वारा खैरी गांव, मुर्गी निगम रोड, सेलाकुई में लगभग 05 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। राहुल धनोला एवं अन्य द्वारा ग्राम शंकरपुर, नवोदय विद्यालय निकट, कैचीवाला रोड, सहसपुर में लगभग 22 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में अवर अभियन्ता शिद्धार्थ सेमवाल, अमन पाल, सुपरवाइज़र एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान*
एमडीडीए का मूल उद्देश्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित और योजनाबद्ध शहरी विकास को लागू करना है। इसी भावना के तहत प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। हमने बीते कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर ऐसी गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई की है। अवैध कॉलोनाइज़रों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति, बिना बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था किए प्लॉटिंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में नागरिकों के लिए गंभीर जोखिम भी पैदा करता है। एमडीडीए की ओर से साफ निर्देश है कि जो भी व्यक्ति या संस्था नियमों से खिलवाड़ करेगी, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जनता से भी अपील करते हैं कि किसी भी भूखंड या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति अवश्य जांच लें और एमडीडीए की स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें। हमारा लक्ष्य है-एक स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना, जिसमें जनता की सुरक्षा और हित सबसे ऊपर हों।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान*
प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर लगातार निगरानी रख रहा है और जहां भी अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। विकास क्षेत्रों की भौतिक रूप से जांच की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर अवैध प्लॉटिंग या निर्माण पनप न सके। नागरिकों एवं निवेशकों से अनुरोध है कि मानचित्र स्वीकृति एवं विधिक प्रक्रिया की पुष्टि कर ही भूमि खरीदें। एमडीडीए का प्रयास है कि विकास कार्य नियमों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ें।

पंतनगर: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक,  सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे 

0

​पंतनगर/ऊधम सिंह नगर:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंतनगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
​पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
​धामी सरकार: रोजगार और सुरक्षा की गारंटी
​बैठक के दौरान श्री शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने विशेष रूप से रोजगार और कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे निर्णयों का उल्लेख किया:
​”आज प्रदेश में सबसे ज्यादा नौकरियां धामी सरकार के कार्यकाल में दी जा रही हैं। सरकार लगभग 25 हजार उपनल, संविदा व अन्य कर्मियों को नियमित करने जा रही है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। इतना ही नहीं, भविष्य में ठेका कर्मियों के लिए भी सरकार के पास ठोस कार्ययोजना तैयार है।” — राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक
​उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे सरकार के इन ऐतिहासिक और “देश-प्रदेश में पहली बार” हो रहे कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं।
​संगठन और जनसेवा पर जोर
​बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय विकास और संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिसकी पूर्व विधायक ने सराहना की और उन पर तत्काल कार्य करने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर निरंतर जनसेवा में लगे रहने का आह्वान किया।
​इसके अतिरिक्त, श्री शुक्ला ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बैठक के दौरान ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं के त्वरित व उचित समाधान के निर्देश दिए।

​बैठक में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी,​महामंत्री टीकम कोरंगा, ​शशिकान्त मिश्रा, ​गंगा सिंह पपोला, ​पवन दूबे, ​धर्म सिंह यादव, ​सत्येन्द्र मिश्रा, ​लक्ष्मी डिमरी, ​सत्येन्द्र रावत, ​अभिषेक तिवारी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खेल महोत्सव से मिल रहा छुपी प्रतिभाओं को मंच: सांसद डा. नरेश बंसल

0

 

युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से युवा शक्त्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सासंद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून जिले मे किया जा रहा है। दो दिवसीय इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए।

विकासखंड सहसपुर के मिनी स्टेडियम शंकरपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन में जनपद के विभिन्न विकास खंड से आए प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें विकासखंड सहसपुर, विकासखंड विकास नगर,विकासखंड कालसी,विकासखंड रायपुर आदि से लगभग 400 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलों में जिसमें कबड्डी,खो-खो, वॉलीबॉल,एथलेटिक्स,पिट्टू आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डा. नरेश बंसल ने अपने संदेश मे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और उन्हें राष्ट्रीय मंच देने के लिए एक सशक्त माध्यम है।खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविष्वास का विकास होता है,जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है,साथ ही गाँव-गाँव के उभरते खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि अब वह दौर बीत चुका है जब खेलों को समय की बर्बादी समझा जाता था। आज खेल न केवल करियर का एक मजबूत माध्यम बन चुके हैं बल्कि सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का जरिया भी हैं। खेलो-कूदोगे तो न केवल तंदुरुस्त रहोगे, बल्कि अपने उज्जवल भविष्य की राह भी खुद तय कर सकोगे।

डा. नरेश बंसल ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा सम्मान और शासकीय सेवाओं में अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह उत्पन्न हुआ है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ और 2036 में ओलंपिक होने की संभावना है जिसमें कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किए जाने की संभावना है जिससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं पैदा होंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि खेल महोत्सव के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक में स्थानीय स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

द्वारा निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय भाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा

सीएम धामी ने चमोली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम‌ में  प्रतिभाग कर की बड़ी घोषणाएं

0

 

सीएम धामी ने सवाड़ का ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सवाड़ (चमोली) में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

चमोली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सवाड़, चमोली पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि ग्वालदम–देवाल–वाण मोटर मार्ग को नंदा देवी राजजात के आयोजन के उपरांत बीआरओ को सौंपने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।

इसी प्रकार रामपुर तोर्ती को कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा थराली के तलवाड़ी तथा नंदानगर के लांखी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दिए जाने का भी उल्लेख किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए खेल सुविधाएँ और अवसरों का विस्तार हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़’ को राजकीय मेला करने की घोषणा भी की, जिसकी स्थानीय जनता और पूर्व सैनिक समाज की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह निर्णय क्षेत्र में वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सवाड़ स्थित सैनिक स्मृति संग्रहालय का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 18वें ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सवाड़ की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति, समर्पण और शौर्य की मिसाल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं, और इस वीरभूमि में पहुंचकर उनके मन में अपने पिता द्वारा सुनाई गई अनेक वीरगाथाओं की स्मृतियाँ ताज़ा हो उठीं। उन्होंने कहा कि सवाड़ गांव के वीर जवानों ने सदैव राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अप्रतिम त्याग किया है, जिसकी पहचान पूरे भारतवर्ष में है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना और रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिले हैं। जहाँ एक समय भारत रक्षा उपकरणों के लिए विदेशों पर निर्भर था, वहीं अब देश कई महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हो चुका है।

इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की सामरिक क्षमता, सैनिकों का साहस और स्वदेशी हथियार—तीनों ने विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

राज्य की सामाजिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृतियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं, ताकि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता को सुरक्षित रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक रूप से लागू किया है।

इसे सरकार द्वारा जनता के प्रति किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया। सरकार का मानना है कि केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना ही वास्तविक प्रतिबद्धता का संकेत है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, साथ ही मेला समिति सवाड़ के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम का एक्शन: जनता के जीवन से खिलवाड़ पर गेल कंपनी की सभी कार्य अनुमति 2 महीने के लिए निरस्त 

0

डीएम द्वारा एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में गठित कमेटी ने किया खुलासा; बिना अनुमति ही कई स्थानों पर खोद डाली सड़क;*

*जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त; आमजन से मिल रहीं थी लगातार शिकायतें*

*बिना अनुमति के ही कई स्थानों पर खोद डाली सड़क; अनुमति वाले स्थलों पर भी सुरक्षा मानको का घोर उल्लंघन; मुकदमा होना तय*

*रात्रि की थी अनुमति दिन में ही खोद डाली सड़क; एफआईआर की गर्दन पर लटकी तलवार*

*देहरादून दिनांक 07 दिसंबर 2025 (सूवि)* जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि गेल एजेंसी द्वारा नियमों के विपरीत परियोजना समन्वय समिति की अनुमति के बिना कई स्थानों पर रोड कटिंग कर कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण में रिस्पना–आराघर चौक, कारगी–मौथरोवाला रोड, दून यूनिवर्सिटी रोड, शिमला बाईपास रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अनियमितताएँ और सुरक्षा मानकों की घोर उल्लंघन पाया गया, जिनमें
कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिंग टेप्स तथा साइनेंज का अभाव पाया, जगह-जगह खोदे गए मलवे के ढेर, जिससे मार्ग संकीर्ण व यातायात हेतु असुरक्षित हो गया है।दिन एवं रात निरंतर कार्य किए जाने से स्थानीय जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्यूआरटी टीम द्वारा गेल एजेंसी के प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थलों पर जमा समस्त मलवा एक दिन के भीतर हटाया जाए,मार्ग को यथावत एवं सुरक्षित स्थिति में बहाल किया जाए तथा यातायात संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे। अनुमति की शर्तों के गंभीर उल्लंघन के मद्देनजर, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी अनुमति पत्र के क्रमांक 01, 4(1), 4(2), 6(2), 7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही, गेल एजेंसी को आगामी 02 माह तक किसी भी प्रकार की रोड कटिंग अनुमति से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क कटिंग एवं सार्वजनिक कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, देहरादून

दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ समापन 

0

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सांसद महोदया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

सांसद महोदया ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए और हार्दिक बधाई देते हुए खेल विभाग, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, अंत में उन्होंने कहा लोकसभा
टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना अद्भुत है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री खजान दास जी ने सांसद महोदया द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव ” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद खंडूरी जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मेहरबान सिंह रावत जी, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी जी, जिला खेल अधिकारी, समस्त कोचगण एवं अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रजनीश कौंसवाल
(जनसंपर्क अधिकारी)
माला राज्य लक्ष्मी शाह
सांसद, लोकसभा क्षेत्र
टिहरी गढ़वाल,
Mob – 9759297780,

डीएम के निर्देशन में जिले के जनसेवा केंद्रों पर बड़ी छापेमारी: ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र जिला प्रशासन ने किया सील

0

 

केंद्र पर पाई गई भारी अनियमित; 9 आधार कार्ड; 3 राशन कार्ड; 3 श्रमिक कार्ड; 1 आयुष्मान कार्ड; कई लोगों के पासबुक बरामद; पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक उत्तर; जिला प्रशासन ने किया सील

नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं; ऐसा करने वालों पर होगी विधिक करवाई: डीएम

देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर द्वारा ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी संख्या 144112520013 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर सीएचसी संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित है तथा बोर्ड पर विभा नामदेव एवं आर. नामदेव का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित है, जबकि संचालन की आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत है। यह भी पाया गया कि विभा नामदेव, आर. नामदेव की पुत्री है, जिनका विवाह हो चुका है तथा वर्तमान में वे हरिपुरकलां में निवासरत हैं।

सेंटर से निर्गत प्रमाण पत्रों से संबंधित पंजिका का संधारण नहीं किया गया है। साथ ही, केंद्र पर विभिन्न व्यक्तियों के 9 आधार कार्ड,3 राशन कार्ड, 3 श्रम कार्ड, 1 आयुष्मान कार्ड आदि मूल दस्तावेज बड़ी संख्या में पाए गए। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव एवं आर. नामदेव कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इन मूल दस्तावेजों के दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान बीपीएल सर्वेक्षण 2002 से संबंधित खाली कार्ड भी बरामद हुए, जिनके बारे में भी संचालकों द्वारा कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

उपरोक्त सभी गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदेशों के अगले निर्णय तक संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन पर रोक लगाते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में जन सेवा केंद्रों पर चल रही छापेमारी के संबंध में कहा कि “जन सेवा केंद्र आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, दस्तावेजों का अनुचित संधारण, मूल दस्तावेजों को बिना कारण अपने पास रखना, या निर्धारित मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि “जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की जांच की जाएगी तथा जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।”

—-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, देहरादून

मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

0

 

सीएम धामी ने ‘मानस खंड माला परियोजना’ के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की प्रगति को लेकर बताई बतें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन, केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जहां उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की विशाल उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास के सही मार्ग पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की प्रगति की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्यरत है और वन डिस्ट्रिक्ट–टू प्रोडक्ट के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

सरयू एवं गोमती नदियों के संरक्षण कार्य निरंतर प्रगति पर हैं, वहीं बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इसके साथ ही विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए गए । जिसमे संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ (हर्षिला) को ₹3 करोड़ 23 लाख,

ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ को ₹22 लाख 50 हजार,एनआरएलएम की संवाद महिला स्वयं सहायता समूह और जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को ₹5 -5 लाख के चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल स्थापित किए, जिन पर आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया, स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके कार्य का उत्साहवर्द्धन किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह विष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल,

पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौंरयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी चंद्र सिंह घोड़के, सीडीओ आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।