Home Blog Page 14

पंच केदारों में एक भगवान श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले श्रद्धालुओं के लिए 

0

 

चमोली: चारधाम यात्रा हिंदुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित भगवान श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।

 

12 ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान शिव का धाम बाबा केदारनाथ के कपाट खूले श्रद्धालुओं के लिए 

0

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठा केदार धाम

उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। साथ ही हजारों श्रद्धालु भी इस अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे और इस दिव्य और अलौकिक दृश्य के साक्षी बने।

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे और इस अलौकिक एवं भव्य दृश्य के साक्षी बने। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस भव्य अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

Police Action: शातिर महिला हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर आई दून पुलिस की गिरफ्त में

0

 

अपराधियों पर कसता दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति का शिकंजा

अभियुक्ता के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर सहित 50 से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत।

*अभियुक्ता के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब,माल्टा बरामद।*

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम लगातार चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 20.04.2026 को राजीवनगर तिराहा, डोईवाला के पास से एक महिला अभियुक्ता मायादेवी पत्नी स्व0 मुकेश कुमार निवासी ग्राम छदम्मीवाला कोतवाली डोईवाला देहरादून को 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्ता वर्तमान मे कोतवाली डोईवाला हिस्ट्रीशीटर है तथा कोतवाली डोईवाला सहित जनपद देहरादून के विभिन्न थानो पर अभियुक्ता के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित आबकारी अधिनियम के 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत है ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*
मायादेवी पत्नी स्व0 मुकेश कुमार निवासी ग्राम छदम्मीवाला कोतवाली डोईवाला

*बरामदगी*: 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब माल्टा

*पुलिस टीम*
01-म0हे0का0 सोनिका
02-हे0कानि0 अनिल कुमार
03-कानि0 सोविन्द्र कुमार

एलेन उत्तराखंड ने जेईई मेन्स सेशन 2 में शानदार प्रदर्शन का मनाया जश्न

0

 

देहरादून। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन्स 2026 सेशन-2 के परिणाम घोषित किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अप्रैल सत्र में 2,50,182 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जेईई मेन्स में इस वर्ष 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया और बड़ी संख्या में छात्र एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए। जिसमें एलेन संस्थान के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
मंगलवार को एलेन संस्थान के राजपुर रोड स्थित संस्थान में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों संग केक कटिंग कर और उन्हें फूलमाला पहना कर फैकल्टी ने ये जश्न मनाया। पत्रकार वार्ता में संस्थान के एलेन उत्तराखंड के सेंटर हेड विनय माकिन ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि
देशभर में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 26 छात्रों में से एक छात्र एलेन से भी है । एनटीए के अनुसार, जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों को मिलाकर पेपर-1 के लिए 16,04,854 यूनिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,38,468 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह आंकड़े जेईई मेन्स 2026 की विशालता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को दर्शाते हैं, जो देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। विनय माकिन ने बताया कि इससे पहले एनटीए ने फाइनल आंसर कुंजी भी जारी की थी, जिससे प्रतियोगिता के उच्च स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एलेन उत्तराखंड ने परिणाम संकलन के समय तक उत्साहजनक प्रदर्शन दर्ज किया। संस्थान के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने आगे की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब जेईई एडवांस्ड (मई 2026) की तैयारी के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। छात्रों को अपनी कमियों को दूर कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि यश कुमार ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 357 हासिल की।
………

ये है प्रमुख सफल छात्र
लुंथि कुमार पांडे (ऑल इंडिया रैंक 1848, 99.8902827), कृष्‍णम बहुगुणा (ऑल इंडिया रैंक2163, 99.8701932), पृथ्वीश (ऑल इंडिया रैंक 5444, 99.6671011), मनन वर्श्नेय ( ऑल इंडिया रैंक6589, 99.596381), आयुष्मान मिश्रा (ऑल इंडिया रैंक 6955, 99.5711129), राघव त्रिवेदी (ऑल इंडिया रैंक7992, 99.5061301), एंजेल नेगी ( ऑल इंडिया रैंक9358, 99.4169949), अभिनंदन वर्मा (ऑल इंडिया रैंक 10631, 99.3407548), देवेंद्र गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक10682, 99.3379642), आदित्य विनय कुमार (ऑल इंडिया रैंक11180, 99.3081061), स्वास्तिक सिंह (ऑल इंडिया रैंक 11979, 99.2552973), मानस नौटियाल ( ऑल इंडिया रैंक 13166, 99.1850787), सौमिल सचान ( ऑल इंडिया रैंक13383, 99.1693094), यश कुमार (ऑल इंडिया रैंक13701, 99.1496946), अर्शिता अग्रवाल (ऑल इंडिया रैंक14695, 99.087847), श्रेया शर्मा ( ऑल इंडिया रैंक15897, 99.0068916), दिव्यांश वर्मा (ऑल इंडिया रैंक 16486, 98.9726474), माहिन मित्तल (ऑल इंडिया रैंक 18563, 98.8381179), नंदिता शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 18620, 98.8365821), आश्मान गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक 18982, 98.817469), ऋषित सिंह रजावत (ऑल इंडिया रैंक19310, 98.7933883), अर्चित मिश्रा ( ऑल इंडिया रैंक19825, 98.7602657), पार्थ सेमवाल (ऑल इंडिया रैंक20835, 98.694663), अभिमन्यु पपनेजा ( ऑल इंडिया रैंक23508, 98.5291748), अमृत अभिजात सिंह विसेन ( ऑल इंडिया रैंक24372, 98.4697643), वैभव सिंघल ( ऑल इंडिया रैंक26960, 98.30289), गौरव भट्ट (ऑल इंडिया रैंक 32421, 98.1872916), अमन सिंह ( ऑल इंडिया रैंक 32361, 97.9727197), अक्षिता गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक 35512, 97.7633165), गुरलीन कौर ( ऑल इंडिया रैंक 39350, 97.5205824), दिव्यांशी यादव (ऑल इंडिया रैंक 42597, 97.3017663), क्षितिज राजपाल ऑल इंडिया रैंक 44059, 97.213971), तन्वी त्यागी (ऑल इंडिया रैंक 54397, 96.542487)

 

उच्च शिक्षा के 80 शिक्षक लेंगे IICC बेंगलुरु में प्रशिक्षण:  नवीन वैज्ञानिक शोध व नवाचार शिक्षण पद्धति की सीखेंगे बारीकियां

0

 

आगामी 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून 21 अप्रैल 2026
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 80 चयनित शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरू (आईआईएससी) में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जहां विज्ञान संवर्ग के इन सभी शिक्षकों को नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रयोगात्मक दृष्टिकोण सहित व्यावहारिक शिक्षण विधियों से अवगत कराया जायेगा, ताकि वह छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 24 अप्रैल से 9 मई 2026 तक आयोजित किया जायेगा।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग एवं इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस बेंगलुरू के साथ एमओयू साइन हुआ है। जिसका मकसद शिक्षकों को प्रशिक्षित कर शिक्षण संस्थानों में प्रयोगात्मक व शोधात्मक गतिविधियों को विकसित करना है। योजना के तहत विज्ञान संवर्ग के शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार विभिन्न राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय महाविद्यालयों के 80 विज्ञान शिक्षकों का चयन प्रशिक्षण हेतु किया गया है, जिन्हें आगामी 24 अप्रैल से 9 मई 2026 तक आईआईएससी में प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित शिक्षकों में भौतिक विज्ञान के 16, रसायन विज्ञान के 19, गणित के 13, वनस्पति विज्ञान के 16 तथा जन्तु विज्ञान के 16 शिक्षक शामिल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षक अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे साथ ही विज्ञान शिक्षा के नवीन आयामों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शोध-आधारित शिक्षण, नवाचार, तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उच्च शिक्षा सचिव डाॅ. रणजीत सिन्हा ने बताया कि इस पहल से प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने संस्थानों में लौटकर विद्यार्थियों को आधुनिक, रोचक एवं प्रयोगात्मक तरीके से शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को निदेशक उच्च शिक्षा एवं सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को निर्देश दे दिये हैं।

*बयान-*
उच्च शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों को प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण देकर शिक्षा को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, नवोन्मेषी और भविष्य उन्मुख बनाया जा रहा है। निश्चित तौर पर प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक अपने अनुभव व ज्ञान का लाभ अधिकाधिक छात्रों तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश में विज्ञान आधारित शिक्षा को नई दिशा देंगे। – *डाॅ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय उच्च शिक्षा मंत्री।

 

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महिला आरक्षण पर सरकार को‌ घेरा: कहा लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 

0

 

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश के लोकतंत्र, संघीय ढांचे और संविधान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की, जिसे संसद में करारी हार मिली है।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी उपस्थित रहे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को जानबूझकर परिसीमन और पुरानी जनगणना से जोड़ दिया गया, जबकि उसमें OBC वर्ग की महिलाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। यह स्पष्ट था कि ऐसा कानून लागू करना असंभव बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा,
“हम महिला आरक्षण के पूरी तरह पक्ष में हैं, लेकिन महिलाओं के नाम पर देश को बांटने की साज़िश को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”

सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा:
“यह महिला आरक्षण नहीं, बल्कि देश के राजनीतिक नक्शे को बदलने और संविधान पर हमला करने की कोशिश थी।
उन्होंने कहा कि जब देश की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का सवाल आता है, तब सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है, चाहे उन्नाव हो या हाथरस महिला खिलाड़ियों का मामला हो या अंकिता भंडारी हो महामानव ने हमेशा न्याय करने की बजाय चुप्पी ओढ़ ली।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार का असली एजेंडा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना है।

“2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि इससे लोकतांत्रिक संतुलन बिगड़ेगा और संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार होगा।”
उन्होंने कहा कि बिना जातिगत जनगणना के न्यायसंगत आरक्षण संभव नहीं है और OBC महिलाओं के लिए अलग आरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा का महिला आरक्षण विरोध का लंबा इतिहास रहा है और कांग्रेस ने 73वें व 74वें संविधान संशोधन के जरिए महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व दिया है।
उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर न सर्वदलीय बैठक बुलाई गई और न ही व्यापक चर्चा की गई, जिससे सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि
“मणिपुर पिछले तीन सालों से जल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार मौन है। वहां की महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं — क्या यही आपका महिला सशक्तिकरण है?”
उन्होंने कहा कि जब देश की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का सवाल आता है, तब सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा
की महिलाओं को ढाल बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की हर कोशिश को देश की जनता और विपक्ष मिलकर नाकाम करेगा। आज लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता की जीत हुई है।
इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा
यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण का प्रस्ताव लाते हैं, तो कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सहयोग करेगी।
उन्होंने आगे कहा
अगर परिसीमन के बाद मेरी विधानसभा सीट महिला के लिए आरक्षित होती है, तो मैं खुशी-खुशी अपनी सीट महिला प्रत्याशी के लिए छोड़ने को तैयार हूं। महिलाओं को आगे लाना हमारी प्रतिबद्धता है।
प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,नेशनल कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया सरदार अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर एवं शीशपाल सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

 

गरिमा मेहरा दसौनी

 

चारधाम यात्रा 2026: 51 कुंतल फूलों से सजाया बाबा केदारनाथ धाम मंदिर,  22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

0

 

रुद्रप्रयाग। हिंदू धर्म के आस्था का प्रमुख केंद्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले बाबा के धाम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। भगवान केदारनाथ धाम को इस बार भव्य और दिव्य रूप देने के लिए करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और विशेष सजावट से अलंकृत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा।
देश-विदेश से लाए गए फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है, जिससे धाम की सुंदरता और भी बढ़ गई है।
22 अप्रैल को सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले मंदिर को पूरी तरह सुसज्जित किया जा रहा है और यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
इस बार अप्रैल माह में हुई ताज़ा बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है, जिससे यहां का नज़ारा और भी मनमोहक हो गया है। कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है।

 

देहरादून: स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को जिला सूचना परिवार ने दी स्नेहिल विदाई

0

 

देहरादून :  सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

श्री नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए एक समन्वित एवं ऊर्जावान कार्यसंस्कृति विकसित की। चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें एक कुशल प्रशासक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि श्री नेगी का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर प्रगति की कामना की।

 

देहरादून: जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

0

 

*देहरादून । जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर श्रीमती प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 अप्रैल 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने श्रीमती जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

 

नगर निगम की सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर बनाई दीवार:  जिला प्रशासन का चला डोजर सड़क हुई कब्जामुक्त 

0

DM के आदेश पर खुला रास्ता: सड़क कराई कब्जामुक्त

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं डीएम के निर्देशन में अवैध कब्जो; अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी

देहरादून दिनांक 21 अप्रैल 2026 (सूवि), जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई गतिमान है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चकतुनवाला निवासियों, द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव द्वारा राजस्व निरीक्षक माजरा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी।
जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि मार्ग पर अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए।

अतिक्रमण नगर निगम की सड़क पर होने के फलस्वरुप अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को हटवाने की कार्रवाई हेतु राजस्व विभाग के साथ ही नगर निगम देहरादून के अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक समस्त आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल के साथ निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित होकर मार्ग से अनाधिकृत दीवार को हटाया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
—-0—-
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून