Home Blog Page 21

सीएम धामी ने “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में किया प्रतिभाग: स्वच्छता का दिया संदेश

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में प्रतिभाग कर दिया स्वच्छता का संदेश। देहरादून में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक में आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में भाग लिया। नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।

उन्होंने नगर निगम देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

इस अवसर पर गणेश जोशी, खजान दास, महेन्द्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर और अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

सीएम धामी ने बाबा नीम करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण

0

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में श्री बाबा नीम करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज जी का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएँ सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को इस सराहनीय एवं आध्यात्मिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, फिल्म निदेशक शरद सिंह ठाकुर एवं अन्य कलाकार मौजूद रहे।

CM धामी ने डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की की समीक्षा 

0

सीएम धामी ने लंबित घोषणाओं पर 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को माननीय विधायकों से प्राप्त सुझावों और जनसमस्याओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित घोषणाओं पर 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक समन्वय समिति गठित करने को कहा, ताकि सभी पैच वर्क का कार्य वर्षाकाल से पहले अनिवार्य रूप से पूरा किया जा सके।

इस दौरान बैठक में विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गड़िया, पार्वती दास और फकीर राम टम्टा भी उपस्थित रहे

स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण: चिकित्सकों व मीडिया से संवाद

0

 

देहरादून। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज राजकीय दून अस्पताल में आम जनता को समर्पित 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों को अधिक सुलभ, तेज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

🔹 लोकार्पित प्रमुख सुविधाएं:
1. ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट – बच्चों के बेहतर पुनर्वास (Rehabilitation) एवं शारीरिक रिकवरी हेतु आधुनिक सुविधा।
2. प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर – अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी।
3. स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक – खिलाड़ियों के लिए विशेष ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों के त्वरित एवं विशेषज्ञ उपचार हेतु।
4. पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन – रक्त जांच के लिए अत्याधुनिक, सटीक एवं तीव्र जांच सुविधा उपलब्ध।
5. हेल्थ पैकेज चेकअप्स – आम नागरिकों के लिए किफायती एवं विशेषीकृत स्वास्थ्य जांच पैकेज।
6. एनस्थीसिया वर्क स्टेशन – ऑपरेशन थिएटर एवं सर्जिकल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नई तकनीकी सुविधा

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन वर्षों में हुए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर (इलेक्टिव एवं इमरजेंसी), तथा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं उपकरणों में हुए अभूतपूर्व विकास का विस्तृत प्रेजेंटेशन माननीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नई आधुनिक मशीनों की स्थापना तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चस्तरीय बनाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

👥 कार्यक्रम में उपस्थित:
• प्राचार्या – डॉ. गीता जैन
• निदेशक – डॉ. अजय आर्या
• कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक – डॉ. के. सी. पंत
• विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (HODs)
• चिकित्सा स्टाफ, मीडिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गण

 

रुट डाइवर्ट प्लॉन: कल घर से निकलने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान, जाम में फसने से बचें 

0

 

कल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के देहरादून भ्रमण कर्यक्रम के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रखने के लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है। जसवंत ग्राउंड में आयोजित वीवीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त आगुन्तको के वाहनों हेतु दून पुलिस द्वारा यातायात प्लॉन तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु दून पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटो का पालन करे।

*📍स्थान- जसवन्त ग्राउण्ड गढ़ी कैण्ट देहरादून*

*जसवंत आर्मी ग्राउण्ड मे आनें वाले वाहनों की पार्किंग निम्नवत रहेगी।*

> बसों की पार्किंग/रूट व्यवस्था

*• आमजन (Public) की बसों (Bus) के लिए Route Plan*

• कुमांऊ / हरिद्वार / ऋषिकेश / डोईवाला धर्मपुर/आईएसबीटी से आने वाले बसों हेतु रुट-

रिस्पनापुल-आराघर चौक क्रास रोड़-दर्शनलाल चौक- घण्टाघर-बिन्दाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा
बस से उतरने का स्थान- पोस्ट ऑफिस तिराहा

*पिकअप पॉइंट-* निर्धारित पार्किंग स्थल/ पोस्ट ऑफिस तिराहा

पार्किंग स्थल- ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउण्ड पार्किग स्थल । (निम्बुवाला क्षेत्र)

*• चकराता / विकासनगर / सहसपुर / प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाले बसों हेतु रुट-*

प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक – बिन्दाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा

बस से उतरने का स्थान- पोस्ट ऑफिस तिराहा

पिकअप पॉइंट- निर्धारित पार्किंग स्थल/ पोस्ट ऑफिस तिराहा

पार्किंग स्थल- ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउण्ड पार्किग स्थल । (निम्बुवाला क्षेत्र)

*मसूरी / राजपुर क्षेत्र से आने वाले बसों हेतु रुट*

मसूरी डायवर्जन – ग्रेट वैल्यू -दिलाराम – हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा

बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा
पिकअप पॉइंट- निर्धारित पार्किंग स्थल/ सीएसडी तिराहा

पार्किंग स्थल- चांदमारी ग्राउण्ड पार्किंग स्थल (नियर सक्रिट हाउस तिराहा)

*थानों / रायपुर / सहस्त्रधारा रोड से आने वाले बसों हेतु रुट-*

सहस्त्रधारा क्रासिंग – सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा

बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा

पिकअप पॉइंट- निर्धारित पार्किंग स्थल/ सीएसडी तिराहा

पार्किंग स्थल- चांदमारी ग्राउण्ड पार्किंग स्थल (नियर सक्रिट हाउस तिराहा)

*रुडकी / भगवानपुर / आशारोडी क्षेत्र से आने वालले बसों हेतु रुट-*

जोगीवाला-रिस्पना-आराघर- क्रास रोड़- सर्वे चौक-दिलाराम चौक -हाथीबडकला – एनैक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा

बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा

पिकअप पॉइंट- निर्धारित पार्किंग स्थल/ सीएसडी तिराहा

पार्किंग स्थल- बीजापुर फिल्टर प्लान्ट एम0ई0एस0 ग्राउण्ड (नियर सक्रिट हाउस तिराहा)

>  पार्किंग सुविधा (Parking Plan)

• सप्लाई चौकी से आगे चाँद मारी ग्राउण्ड- बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• ओएनजीसी हैलीपेड ग्राउण्ड नीम्बूवाला- बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• हिमालयन संस्कृति केन्द्र नीम्बूवाला – बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• IHM कॉलेज नीम्बूवाला कैण्ट – बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• बीजापुर फिल्टर प्लान्ट एम0ई0एस0 ग्राउण्ड- बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• दून स्कूल के सामने – बस (आमजनों के वाहनों हेतु)

• गुरूद्वारा ग्राउण्ड रेसकोर्स – बस (आमजनों के वाहनों हेतु Reserve Parking)

• गुरूनानक ग्राउण्ड रेसकोर्स- बस (आमजनों के वाहनों हेतु Reserve Parking)

• बन्नू स्कूल ग्राउण्ड रेसकोर्स- बस (आमजनों के वाहनों हेतु Reserve Parking)

• रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चैक – बस (आमजनों के वाहनों हेतु Reserve Parking)

• महिन्द्रा ग्राउण्ड नियर जसवन्त ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल – VIPs/ Dignitaries/ Invitees के वाहनों हेतु

• स्व0 हरबंस कपूर कम्युनिटी हाल (नियर जसवन्त ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल )- कार/दुपहिया वाहन (ड्यूटीरत राजकीय/पुलिस स्टॉफ के वाहनों हेतु )

आर्मी बैरियर नियर तोप चौक- कार/दुपहिया (आमजनों के वाहनों हेतु)

गोरखा मिलिट्री इण्टर कालेज ग्राउण्ड (नियर बीजापुर गेस्ट हाउस) – कार/दुपहिया (आमजनों के वाहनों हेतु)

* मानव श्रृंखला में आने वाले वाहनों की पार्किंग निम्नवत रहेगी*

> मानव श्रृंखला (Human Chain) हेतु बस/कार/दुपहिया के लिए रूट/ पार्किंग प्लान (Route/Parking Plan)

*सैक्टर संख्या 1-* आशारोड़ी चौक पोस्ट

●मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-आशारोडी चैकपोस्ट

●प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-आशारोडी चैकपोस्ट

● रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर- आशारोडी चैकपोस्ट

●जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-आशारोडी चैकपोस्ट

पार्किंग स्थल- आर0टी0ओ0 चैक पोस्ट पार्किंग

*सैक्टर संख्या 2-* जीएसटी आफिस

●मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-मोहब्बेवाला

●प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-मोहब्बेवाला

●रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर- मोहब्बेवाला

●जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-मोहब्बेवाला

पार्किंग स्थल- महिन्द्र सर्विस सेन्टर सुभाष नगर, आर0टी0ओ0 चैक पोस्ट पार्किंग

*सैक्टर संख्या -03-* मोहब्बेवाला चौक

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

● रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर- ट्रांसपोर्ट नगर

● जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

*पार्किंग स्थल-* एम0टी0/तिब्बती लैण्ड पार्किंग नियर चन्द्रबदनी चौक/ दून बिजनेश पार्क ट्रांस्पोर्ट नगर

*सैक्टर संख्या 4-* चन्द्रबनी चौक

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

●प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

●रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर- ट्रांसपोर्ट नगर

● जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-ट्रांसपोर्ट नगर

पार्किंग स्थल- राजाराम मोहन राय स्कूल नियर आईएसबीटी/द्वारिका मैं टावर नियर आई0एस0बी0टी0

*सैक्टर संख्या 5-* ग्लोरी होटल, सहारनपुर रोड़

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर

●प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर

● रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर

● जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर

*पार्किंग स्थल-* ट्रांस्पोर्ट नगर पार्किंग/ संडे बाजार पार्किंग नियर आई0एस0बी0टी0/ आई0एस0बी0टी0 बस अड्डा/देवभूमि पार्किंग मुस्कान कट हरिद्वार रोड़

*सैक्टर संख्या 6-* लेबर कोर्ट, आफिस

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक -निरंजपुर मण्डी

●प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- निरंजपुर मण्डी

● रायपुर – ई0सी0 रोड – धर्मपुर- रिस्पना- कारगी चौक- निरंजपुर मण्डी

● जोगीवाला- रिस्पना- कारगी चौक- आई0एस0बी0टी0 फ्लाईओवर-आशारोडी चैकपोस्ट

*पार्किंग स्थल-* आई0टी0आई0 कालेज निरंजनपुर

*सैक्टर संख्या 7-* निरंजनपुर मण्डी

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-सहारनपुर चौक-मण्डी-

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड- मण्डी-

● रायपुर – ई0सी0 रोड – आरघर -प्रिन्स चैक- मण्डी

● जोगीवाला- रिस्पना- आरघर -प्रिन्स चैक- मण्डी

*पार्किंग स्थल-* मण्डी पार्किंग निरंजनपुर/ होटल सन पार्क पार्किग नियर कमला पैलेस

*सैक्टर संख्या 8-* गुलाब रेस्टोरेन्ट जीएमएस रोड़

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड

● रायपुर – ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

*पार्किंग स्थल-* होटल सेफ्रोन लीफ पार्किंग जी0एम0एस0 रोड़

*सैक्टर संख्या 9-* खादी ग्रामोद्योग आयोग जीएमएस रोड

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड

● रायपुर – ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

*पार्किंग स्थल-* वाडिया संस्थान नियर बल्लूपुर चौक/मोहित नगर की सड़क के दोनो ओर/ भवानी बालिका इण्टर कालेज बसन्त बिहार

*सैक्टर संख्या 10-* बल्लीवाला चौक

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- जी0एम0एस0 रोड

● रायपुर – ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

● जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-जीएमएस रोड़

*पार्किंग स्थल-* चौधरी फार्म ग्राउण्ड पार्किंग GMS रोड़/साधुराम इण्टर कालेज नियर चौधरी फार्म

*सैक्टर संख्या 11-* बल्लूपुर चौक

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- कैण्ट रोड़

● रायपुर – ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

● जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

*पार्किंग स्थल-* जोशी फार्म 30 बीघा बसन्त बिहार पार्किंग/ एनमैरी स्कूल नियर बल्लीवाला चौक/आर०के० सप्लायर का खाली प्लॉट

*सैक्टर संख्या 12-* ओएनजीसी चौक

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- कैण्ट रोड़

● रायपुर – ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

● जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड घण्टाघर- बल्लूपुर चौक-कैण्ट रोड़

*पार्किंग स्थल-* के0वी0 स्कूल ओ0एन0जी0सी0 कौलागढ़ रोड़/ ONGC साउथ कालोनी

*सैक्टर संख्या 12-* फायर स्टेशन ओएनजीसी

● मसूरी डायवर्जन-राजपुर रोड- दिलाराम चौक- घण्टाघर-बिन्दाल पुल- आकाश गंगा तिराहा

● प्रेमनगर – चकराता रोड- बल्लूपुर- बिन्दाल पुल- आकाश गंगा तिराहा

● रायपुर – ई0सी0 रोड – घण्टाघर-बिन्दाल पुल- आकाश गंगा तिराहा

●जोगीवाला- रिस्पना- ई0सी0 रोड – घण्टाघर-बिन्दाल पुल- आकाश गंगा तिराहा

*पार्किंग स्थल-* के0वी0 स्कूल ओ0एन0जी0सी0 कौलागढ़ रोड़/ONGC साउथ कालोनी/ द दून स्कूल के सामने खाली मैदान पार्किंग

*(Route / Diversion Plan)*

1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।

 रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतप्पड़ – रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।

2- देहरादून शहर क्षेत्र से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा- नया गाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य हेतु जा सकेंगे।

3- दिल्ली/सहारनपुर/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन

A. छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक -सिंधनिवाला तिराहा -प्रेमनगर से अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. बडकला अण्डरपास से रूडकी-हरिद्वार होते हुये अपने गतंव्य भेजा जायेगा।

4- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से दिल्ली/ सहारनपुर / हरिद्वार /कुमांऊ क्षेत्र जाने वाले वाहन हर्बटपुर -धर्मावाला चौक- बेहट- छुटमलपुर से दिल्ली/ सहारनपुर / हरिद्वार/कुमांऊ जा सकेंगे।

5- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से ऋषिकेश / पर्वतीय क्षेत्र अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।

6- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब / विकासनगर / चकराता / सहसपुर) से ऋषिकेश / पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।

7- पर्वतीय जनपद/ कुमांऊ से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार-रूडकी-से भगवानपुर होकर जा सकेगें।

8- मसूरी / राजपुर रोड / ईसी रोड / घण्टाघर से पांवटा साहिब / विकासनगर / सहसपुर / सेलाकुई /प्रेमनगर आदि जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें है।

9- क्लेमेंटाउन/ISBT से सहारनपुर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास चौक – सेंट ज्यूड्स चौक – मेंहूवाला -नयागांव .धर्मावाला चैक से अपने गंतव्य हेतु जा सकते है।

10- क्लैमन्टाउन/ISBT से प्रेमनगर/सेलाकुंई/विकासनगर जाने वाले वाहन शिमलाबाई पास- सेन्ट ज्यूड चौक- मेहुँवाला- प्रेमनगर/सेलाकुंई/विकासनगर होते हुये जा सकते हैं।

11- पुरकुल/जोहडी गाँव कट राजपुर रोड़ से कैण्ट रोड की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डायर्वजन से दिलाराम से घंटाघर होते हुये जा सकेगे।

12- सर्किंट हाऊस तिराहा से कैण्ट रोड की ओर से आने वाले वाहन हाथीबडकला होते हुये दिलाराम चौक से जा सकेंगें।

13- कैण्ट चौक से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन डाकरा बाजार से एमएच के पास रोड कट से भेजा जायेगा,कैण्ट से पोस्ट आफिस तिराहा तक वन-वे व्यवस्था रहेगी।

14- बिन्दाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशननगर चौक से कोलागढ चौक से कैण्ट से डाकरा बाजार होते हुये जा सकेगें।

15- दिलाराम चौक से कैण्ट जाने वाले वाहन वाया घण्टाघर से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।

*वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य डायवर्जन पॉइंट (Diversion Point)*

1- सेंट ज्यूड चौक
2- कार्गी चौक
3- चौकी पंडितवाड़ी
4- लालपुल
5- बल्लीवाला अंडर पास
6- सर्किट हाउस तिराहा
7- पुरकुल / जोहड़ी गाँव कट
8- कैंट चौक
9- दून स्कूल तिराहा
10- पोस्ट ऑफिस तिराहा
11- सीएसडी तिराहा
12- एनेक्सी तिराहा
13- आईएसबीटी

VVIP कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर

0

 

SSP देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दिन-रात लगातार चल रहा सघन चैकिंग अभियान

*जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बाहरी वाहन/व्यक्ति की पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जा रही सुनिश्चित*

*वीवीआईपी रूट से लगे जंगलो में वन विभाग के साथ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही काम्बिंग*

*संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में लगातार वृहद स्तर पर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान*

*सभी होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदी की चैकिंग कर पुलिस द्वारा वहां रूके बाहरी व्यक्तियों की जानकारी कर की जा रही सत्यापन की कार्यवाही*

*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरो पर मौजूद रहकर लिया जा रहा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा के सम्बन्ध में अधीनस्थों को लगातार दिये जा रहे निर्देश*

दिनांक: 14-04-26 को जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा सुरक्षा से जुडी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल तथा सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरो पर मौजूद रहते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में लगातार अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा दिन-रात लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा जनपद की सीमावर्ती चैकपोस्टों व आन्तरिक मार्गों पर लगातार पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है तथा चैकिंग के दौरान संदिग्ध मिले व्यक्तियों को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही सभी होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की चैकिंग करते हुए वहाँ रुके बाहरी व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त वीवीआईपी रूट से लगे जंगलों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा वन विभाग की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार काम्बिंग तथा चैकिंग की जा रही है।

बड़ी खबर: PM मोदी के देहरादून भ्रमण को लेकर ट्रैफिक में हुआ बड़ा बदलाव, देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस हुआ बंद

0

 

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून भ्रमण के दृष्टिगत बड़ा ट्रैफिक बदलाव किया गया है। यहां देखें सारी जानकारी।

दिनॉक 14/04/2026 को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गणेशपुर में सडक मार्ग की मरम्मत के कारण *आज दिनांक 12/04/2026 को अभी से* देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस – वे को यातायात हेतु पूर्णतः बन्द कर दिया गया है। आमजन से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डाइवर्ट रुटो का प्रयोग कर असुविधा से बचें।

*डाइवर्ट रुट*

*सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान-*

*1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-*

A. शिमलाबाईपास तिराहा- नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।

*2.- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट-*

शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

*3- दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट-* छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

4- समस्त भारी वाहन भी उक्त डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें।

PM मोदी के VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

0

वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

*कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबन्धित*

*ब्रीफिंग*

दिनांक 14-04-2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम तथा कार्यक्रम के दौरान होने वाले रोड शो तथा जनसभा के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज दिनांक 12-04-2026 को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर लिया जाये। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चौक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी कार्यक्रम में होने वाले रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो व वीवीआईपी रूट पर बनने वाली मानव श्रंखला के दृष्टिगत उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये साथ ही कार्यक्रम से पूर्व उनकी प्रापर चैकिंग/फ्रिक्सिंग करने के उपरान्त ही उन्हें उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाये। वीवीआईपी रूट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए वी0वी0आई0पी0 रूट पर पडने वाली हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के शतप्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही करते हुए रूट पर मौजूद हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियो, फ्लाई ओवर आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चौकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके आस-पास तय कार्यक्रम के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कोई नई गतिविधि न हो।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही विधिवत चेकिंग/फ्रिस्किंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एन्टी सबोटाज चौकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाये।

कार्यक्रम स्थल में आमजन के प्रवेश तथा निकासी हेतु बनाये गये प्वांइटों पर डीएफएमडी तथा एचएचएमडी की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को भली-भांति चौक करने के उपरान्त ही पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति बैरिकेडिंग आदि के ऊपर खडा न हो। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के अति उत्साह में वीवीआईपी की ओर जाने अथवा एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में किसी प्रकार की भगदड़ होने की सम्भावना के दृष्टिगत नियुक्त पुलिस बल को लाउड हेलरों के माध्यम से लोगो को संयमित होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व से ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।

जनसभा स्थल पर आने वाले वी0आई0पी, आम जनमानस तथा डयूटीरत पुलिस कर्मियों के वाहनो को पूर्व में चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलो पर ही पार्क करवाया जाये, किसी भी दशा में कोई भी वाहन अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर खडा न रहें, जिससे कार्यक्रम स्थल व आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चौकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग में श्री वी0 मुरूगेशन ( अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री राजीव स्वरूप (आईजी गढवाल रेंज), श्री सुनील कुमार मीणा (आईजी एल/ओ), श्री प्रमेन्द्र डोभाल (एसएसपी देहरादून) तथा ड्यूटी में नियुक्त अन्य राजपत्रित अधिकारीगण व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे
सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल को 02 सुपर जोन, 06 जोन 12 सैक्टर तथा 54 सब सैक्टर में विभाजित किया गया है।

CM से मिला तीर्थ पुरोहित, होटल एवं ट्रैवल संगठनों का प्रतिनिधिमंडल: यात्रियों की संख्या सीमित न करने पर जताया आभार

0

 

चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के सीएम धामी के निर्णय का स्वागत

सीएम धामी ने कहा चारधाम यात्रा में नहीं होगी रसोई गैस डीजल पेट्रोल की किल्लत

ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों व चारधाम से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो : धामी

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित न किए जाने के निर्णय पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, हितधारकों, चार धाम होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंसियों एवं विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों और हितधाकरकों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों व चारधाम से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सभी मतूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी को सहभागी बनने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की आस्था, अर्थव्यवस्था तथा पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, परिवहन क्षेत्र तथा अन्य संबंधित सेवाओं को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों और शीतकालीन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाईन पंजीकरण हमेशा खुला रखने का आग्रह किया।

सभी प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाती रहेगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं, सुविधाओं के विस्तार तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल मे उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल, महासचिव श्री बृजेश सती, ब्रह्मपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री उमेश सती, यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव श्री सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष श्री संजीव उनियाल, श्री पुरूषोत्तम उनियाल, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश मेहता, सचिव श्री निखिलेश सेमवाल, यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोबन सिह राणा, गौरव उनियाल, सन्दीप राणा, अध्यक्ष उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन श्र शैलेन्द्र मटूड़ा, अध्यक्ष श्री केदार घाटी होटल एसोसिएशन श्री धर्मेन्द्र नौटियाल, अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ धाम होटल एसोसिएशन शैलेश ध्यानी, प्रशान्त डिमरी, अशोक सेमवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

दिल्ली: उत्तराखंड के फिल्मकारों ने NHRC में जीता राष्ट्रीय सम्मान

0

देहरादून की सुद्दोवाला जेल पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘सेकंड चांस’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

526 प्रतियोगियों में से चुनी गई — NHRC अधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार व जेल प्रशासन की भी की सराहना

नई दिल्ली। उत्तराखंड के युवा फिल्मकारों शुभम शर्मा और रवि कर्णवाल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की ‘ह्यूमन राइट्स शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता’ में अपनी डॉक्युमेंट्री ‘सेकंड चांस’ के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर से आई 526 प्रविष्टियों और 24 भाषाओं के बीच, कठोर तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया के बाद केवल सात फिल्मों को पुरस्कृत किया गया — जिनमें ‘सेकंड चांस’ भी शामिल रही।


शुभम शर्मा रुड़की, जिला हरिद्वार के मूल निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में कार्यरत हैं। उनके सहनिर्माता रवि कर्णवाल भी उत्तराखंड में ही सक्रिय हैं। यह पुरस्कार NHRC अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन, सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन सारंगी और सदस्य श्रीमती विजया भारती सयानी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सुद्दोवाला जेल की दीवारों से उठी आवाज़
‘सेकंड चांस’ देहरादून की सुद्दोवाला जेल में बंद कैदियों के जीवन, उनके पुनर्वास और मानवाधिकारों की संवेदनशील पड़ताल है — क्या समाज उन्हें दूसरा मौका देता है? NHRC अध्यक्ष ने कहा कि ऑडियो-विजुअल माध्यम अवचेतन मन को छूने की अद्भुत क्षमता रखता है। NHRC के वरिष्ठ अधिकारियों ने देहरादून जेल प्रशासन और उत्तराखंड सरकार के सहयोग की भी विशेष सराहना की, जिसके चलते यह डॉक्युमेंट्री बन सकी और प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।
“यह पुरस्कार हमें नहीं, उन हजारों कैदियों को मिला है जिनकी ज़िंदगी को हमने अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की।”
— शुभम शर्मा और रवि कर्णवाल
फिल्म की टीम
निर्देशक: हर्षित मिश्रा | DOP: निवान प्राचुर्या | निर्माता: दीपा धामी
फिल्मकारों का परिचय
शुभम शर्मा NSD और FTII पुणे से प्रशिक्षित हैं तथा रंगमंच एवं फिल्म निर्देशन में स्नातकोत्तर में स्वर्णपदक विजेता हैं। ‘कश्मीर फाइल्स’, ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके शुभम ने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपनी पहचान बनाई है।
रवि कर्णवाल पद्मश्री निरंजन गोस्वामी के शिष्य, प्रशिक्षित अभिनेता, लेखक और अभिनय कोच हैं। दोनों की साझा फिल्मों — ‘अलार्मघड़ी’, ‘चप्पल’, ‘सेकंड चांस’, ‘डस्टर’, ‘अल्पविराम’ सहित अनेक लघुफिल्मों — ने देशभर के 50 से अधिक पुरस्कार अर्जित किए हैं।
दीपा धामी (निर्माता) — संक्षिप्त परिचय
दीपा धामी एक संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्म निर्माता हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाना है। वे मानती हैं कि फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता और परिवर्तन का सशक्त उपकरण भी है।
उन्होंने एम.जेपी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की शिक्षा प्राप्त की है, जिसने उन्हें सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के विषय में गहरी समझ प्रदान की। इसी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने ‘सेकंड चांस’ जैसी डॉक्युमेंट्री के निर्माण में विशेष योगदान दिया, जो जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास और उनके अधिकारों पर एक संवेदनशील दृष्टि प्रस्तुत करती है।
दीपा धामी का समर्पण और दृष्टिकोण इस फिल्म की आत्मा को मजबूती प्रदान करता है, और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।
रुड़की और उत्तराखंड की गलियों से निकलकर नई दिल्ली के NHRC सभागार तक — शुभम और रवि की यह यात्रा प्रदेश के हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखता है। उत्तराखंड सरकार और सुद्दोवाला जेल प्रशासन को भी इस राष्ट्रीय सम्मान में साझीदार होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
🎬 सिनेमा ही हमारी साधना है, कहानी ही हमारी पूजा है 🎬
मीडिया संपर्क: शुभम शर्मा | रवि कर्णवाल | देहरादून, उत्तराखंड
जय हिन्द | सत्यमेव जयते | वन्देमातरम्