Home Blog Page 25

PM मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर:  जिला प्रशासन ने आशारोडी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन में बांटा रूट

0

जनमानस के स्वैच्छिक सहयोग से मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे रूट पर, प्रत्याशित हजारों की संख्या में आमजन सम्मलित होना संभावित

*डीएम ने जोनल, सेक्टर और नोडल अधिकारियों संग की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश*

*लॉ एंड ऑडर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें – डीएम*

*रूट पर भव्य सांस्कृतिक दल एवं लोक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय संस्कृति की दिखेगी झलक*

*देहरादून ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पीएम के सम्मान में हजारों की संख्या में आमजन के सम्मलित होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने चिन्हित स्थलों पर पेयजल, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, लॉ एंड ऑडर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

वहीं गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में आमजन के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सूक्ष्म जलपान एवं मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी तैनात जोनल/सेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने पूरे रूट को 13 जोन में विभाजित करते हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। मा0 प्रधानमंत्री के भ्रमण हेतु प्रस्तावित सड़क मार्ग के चिन्हित स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति एवं परम्पराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों झलक भी देखने को मिलेगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त प्रवीन कुमार, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, सहित सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न व्यवस्थाओ से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

MDDA ‌द्वारा पर्यटन अवसंरचना को मिलेगी मजबूती: देहरादून-मसूरी किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प

0

धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग

प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है।


यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण तथा पहाड़ी दृश्यों के कारण लंबे समय से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आधुनिक सड़क मार्गों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों के शोर के बीच यह ट्रैक एक ऐसे वैकल्पिक पर्यटन मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटक प्रकृति के करीब शांत और सुकून भरा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य सरकार की मंशा है कि मसूरी क्षेत्र में पर्यटन को केवल सड़क आधारित यात्रा तक सीमित न रखकर प्रकृति आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए। इसी सोच के साथ किपलिंग ट्रैक के संरक्षण और विकास की योजना तैयार की गई है, ताकि आने वाले समय में यह मार्ग पर्यटकों के लिए एक अनूठा और आकर्षक अनुभव बन सके।

*प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकसित होगा ट्रैक*

एमडीडीए द्वारा इस परियोजना के अंतर्गत ट्रैक के संरक्षण, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रैक सुरक्षित और टिकाऊ बन सके। साथ ही ट्रैक के किनारों पर मजबूत रेलिंग लगाई जाएंगी, ताकि पर्यटक सुरक्षित रूप से इस मार्ग पर भ्रमण कर सकें। इस मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए रास्ते को समतल और व्यवस्थित भी किया जाएगा।

*पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं*

किपलिंग ट्रैक के विकास में केवल संरचनात्मक कार्य ही नहीं बल्कि पर्यटकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परियोजना के अंतर्गत ट्रैक के विभिन्न स्थानों पर विश्राम स्थल विकसित किए जाएंगे, जहां आकर्षक गज़ीबो (Gazebo) बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर बैठकर पर्यटक आसपास के पर्वतीय दृश्यों, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैक पर सेल्फी प्वाइंट, कैंटीन कियोस्क, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कूड़ेदान और आधुनिक लैंप पोस्ट जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से न केवल पर्यटकों को सुविधा मिलेगी बल्कि ट्रैक को एक सुव्यवस्थित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान भी मिलेगी।

*पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर*

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसके विकास में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रैक के आसपास व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता और अधिक बढ़ेगी।
इसके अलावा पक्षियों के संरक्षण के लिए बर्ड हाउस भी बनाए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में पक्षियों की उपस्थिति बढ़ेगी और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य है कि पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी कायम रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।

*स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल*

किपलिंग ट्रैक के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय व्यापारियों, गाइड्स, होमस्टे संचालकों और छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जुड़े कार्यों में रोजगार मिलने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल सतत पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

*प्रकृति के बीच नया अनुभव देगा किपलिंग ट्रैक : बंशीधर तिवारी*

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि किपलिंग ट्रैक का पुनरोद्धार राज्य के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश में ऐसे पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जो प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर पर्यटकों को अलग अनुभव प्रदान करें। उन्होंने बताया कि देहरादून से मसूरी जाने वाले पारंपरिक सड़क मार्गों पर अक्सर भीड़भाड़ रहती है, जिससे पर्यटकों को शोर और ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। किपलिंग ट्रैक के विकसित होने से पर्यटकों को एक वैकल्पिक और शांत मार्ग मिलेगा, जहां वे पैदल चलते हुए प्रकृति की गोद में समय बिता सकेंगे। बंशीधर तिवारी ने कहा कि इस ट्रैक पर विकसित की जा रही सुविधाएं इसे एक सुरक्षित, आकर्षक और व्यवस्थित पर्यटन मार्ग के रूप में स्थापित करेंगी। यहां आने वाले पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय दृश्यों और शांत वातावरण का आनंद लेते हुए एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद यह ट्रैक न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक बेहतर मनोरंजन और प्रकृति से जुड़ने का स्थान बन जाएगा।

*प्रकृति के अनुकूल तैयार हो रही परियोजना : मोहन सिंह बर्निया*

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि किपलिंग ट्रैक के विकास की पूरी योजना प्रकृति के अनुकूल डिजाइन की गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना और जैव विविधता पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया कि ट्रैक के आसपास वृक्षारोपण, बर्ड हाउस और स्वच्छता व्यवस्था जैसी पहलें इस परियोजना को एक पर्यावरण अनुकूल पर्यटन मॉडल बनाएंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी मजबूत होगा।

 

चेकिंग के दौरान दौरान पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे 

0

 

रात्रि चैकिंग के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी तथा एक अन्य व्यक्ति को वाहन से टक्कर मारकर फरार हुए 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त के घायल होने पर पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में कराया भर्ती*

*चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोेके जाने पर अभियुक्तों द्वारा अपने वाहन से पुलिसकर्मी व एक अन्य व्यक्ति को मारी थी टक्कर*

*पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में अभियुक्तों का वाहन बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास हो गया था दुर्घटनाग्रस्त*

*घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये अभियुक्तों द्वारा गली-मौहल्लो के बीच बने रास्तों का किया था इस्तेमाल*

आपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 07-04-26 की देर रात्रि विकासनगर पुलिस द्वारा डाकपत्थर तिराहे के पास हरबर्टपुर की ओर से तेजी आ रही एक काले रंग की हरियाणा नम्बर की संदिग्ध कार संख्या: एचआर-87-पी-6040 को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया तो कार चालक वाहन को न रोकते हुए और अधिक तेज गति से पुल नम्बर 01 की ओर भगा ले गया। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल सभी चैक पोस्टों को प्रसारित की गयी, कुछ समय पश्चात पुलिस को उक्त कार के धनवंतरी चौक से कैनाल रोड की तरफ जाने वाली सडक पर खडे होने तथा उक्त कार सवार व्यक्तियों द्वारा वहां पर भी हंगामा मचाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ का प्रयास किया गया तो कार चालक द्वारा वाहन को तेजी से बैक करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी तथा मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के ऊपर गाडी चढाते हुए उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया, इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार उक्त व्यक्ति को भी टक्कर मारते हुए तेजी से मौके से फरार हो गये।

मौके पर गम्भीर रूप से घायल पुलिसकर्मी तथा उसे बचाने के प्रयास में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु लेहमन हास्पिटल विकासनगर ले जाया गया तथा फरार वाहन के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम तथा व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना सर्कुलेट की गई, जिस पर वाहन के सिटी की ओर भागने तथा कुछ समय पश्चात उक्त वाहन के बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें चालक सहित 02 लोग सवार थे, दुर्घटना में वाहन चालक को चोटें आई, जिसे उपचार हेतु पुलिस द्वारा सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा वाहन सवार दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वाहन सवार 03 अन्य व्यक्ति दुर्घटना के बाद रास्ते उतरकर भाग गये थे, जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्ति सहित 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

बल्लीवाला के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल वाहन चालक वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 107/2026 धारा: 121(2)/132/ 281/109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। सभी अभियुक्तों के मेडीकल में उन सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि विकासनगर क्षेत्र में घटना के बाद वे सभी पुलिस से बचने के लिये देहरादून की ओर भाग गये, इस दौरान रास्ते में हो रही सघन चैकिंग से बचने के लिये उनके द्वारा मुख्य मार्ग को छोडकर गली-मौहल्लों के बीच से होकर निकलने वाले रास्तों का प्रयोग किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01- साहिल पुत्र श्री आनन्द सिंह निवासी टीचर कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, उम्र 20 वर्ष
02- आयुष पुत्र श्री मूसा मसीह निवासी पहाडीगली मार्टेंडेल, थाना विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 24 वर्ष
03- अंशुल चौहान पुत्र दिलीप चौहान निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून स्थायी निवासी हयब टकरी, थाना चकराता, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
04- प्रियांशु पुत्र श्री पूरन सिंह निवासी बामनवाला हरिपुर, कालसी जिला देहरादून, उम्र 21 वर्ष

*अस्पताल में उपचाराधीन वाहन चालकः-*

01- गौरव चौधरी पुत्र श्री सुधीर चौधरी निवासी निवासी नई कॉलोनी, निकट गोगामाडी मंदिर डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून

SSP दून ने महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना में घायल पुलिस कर्मी का जाना हाल

0

डाक्टरों से घायल पुलिस कर्मी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश

*घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा*

दिनांक 07-08/04/2026 की रात्रि में विकासनगर क्षेत्र में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी व एक अन्य व्यक्ति को हरियाणा नंबर की कार के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी से भगाते हुए टक्कर मार दी, उक्त दुर्घटना में कोतवाली विकासनगर में तैनात कांस्टेबल लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है।

आज दिनाँक 08/04//2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल में जाकर घायल पुलिस कर्मी का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उनके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल पुलिस कर्मी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का शुभारंभ

0

 

उत्तराखंड को पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मिला जो है गर्व की बात: सीएम धामी

प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष कर रहे प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ ही उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बेहद उपयोगी होते हैं। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक खेल अब संरचना का तेजी से विकास हो रहा है तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में उभरेगा।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवाण, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी गढ़वाल मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा , एडीजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दर्न फ्रंटियर आईटीबीपी मनु महाराज , आईजी सीआरपीएफ दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे उपस्थित रही।

 

चारधाम यात्रा 2026ः आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज,10 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

0

 

सुरक्षित चारधाम यात्राः एनडीएमए-यूएसडीएमए ने यात्रा से जुडे जनपद संग की टेबल टॉप एक्सरसाइज

*चारधाम यात्रा को लेकर देहरादून में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 9 जोन, 23 सेक्टरों में जिम्मेदारियां तय,*

*‘जीरो लॉस-ऑफ-लाइफ’ का संकल्प, प्रशासन पूरी तरह सतर्क*

*देहरादून 08 अप्रैल,2026 (सू.वि),*
चारधाम यात्रा-2026 के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में बुधवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई।

बैठक में यात्रा मार्गों पर संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा 10 अप्रैल को प्रस्तावित व्यापक मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संसाधनों एवं जोखिमों का सटीक आकलन अत्यंत आवश्यक है।

एनडीएमए एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञों ने कहा कि यात्रा मार्गों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करते हुए उपलब्ध संसाधनों की जीआईएस मैपिंग की जानी चाहिए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के अंतर्गत इंसीडेंट कमांडर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न शाखाओं के क्रियान्वयन, नियोजन एवं संसाधन व जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान सभी सेक्टर कमांडरों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्टेकहोल्डर्स की सूची तैयार करने, उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कंटीजेंसी प्लान बनाने तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण इंसीडेंट एक्शन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन सर्वेक्षण एवं हेली सेवाओं के लिए पूर्व अनुमति एवं समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया।

सड़कों की सुचारु व्यवस्था के लिए एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग तथा बीआरओ को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, आईएएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी एवं जनपद स्तर पर गठित क्यूआरटी को अपने संसाधनों सहित सक्रिय रहने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण यहां जोखिम अधिक रहता है। विशेषकर मानसून के दौरान अतिवृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन एवं प्रतिकूल मौसम जैसी घटनाएं जान-माल के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसे में सेक्टर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराते हुए जनहानि को शून्य करना प्राथमिक लक्ष्य है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए भोजन, संचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर पैनिक की स्थिति से बाहर निकालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस क्रम में 10 अप्रैल को चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशो के क्रम में जनपद देहरादून को 09 जोन एवं 23 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, पेयजल उपलब्धता, शौचालय एवं स्वच्छता, अस्थायी आवास, होटल व्यवस्था, खाद्य सामग्री के मूल्य निर्धारण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन, शिकायत निस्तारण एवं जन प्रतिक्रिया तंत्र सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। साथ ही सुधार संबंधी सुझावों एवं अन्य आपात स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा, क्षेत्राधिकारी पुलिस जगदीश पंत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) अंकुश पांडेय सहित सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न, परिवहन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

 

उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सीएम धामी से की मुलाकात

0

उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया। इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि उनके बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं । पार्टी ने जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है उस दायित्व को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने का पुर जोर प्रयास किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए दी जा रही सुविधाओं को पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत अशोक वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्मा का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत किया गया पश्चात वर्मा ने सादगी से पदभार ग्रहण किया।

केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक: यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर- UCADA 

0

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही शुरू होगी हेली शटल सेवा

*दुर्घटना व आपात स्थिति में हेलीकाप्टर का लाइव ट्रैकिंग डिवाइस देगा रेस्क्यू में राहत*

*जल्द बनेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ में एटीएस, सीईओ डॉ आशीष चौहान*

*पहली बार AWOS देगा यात्रियो को सटीक जानकारी*

*देहरादून 08 अप्रैल,2026 (सू.वि),*
उत्तराखंड सरकार आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार केदारनाथ हेली शटल सेवा को पूरी तरह हाईटेक बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली शटल सेवाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। इस वर्ष हेली सेवाओं की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी (टभ्थ्) सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं।

यात्रा के दौरान 8 हेलीपैड से संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा पर पैनी नजर रखने के लिए यूकाडा द्वारा 18 पैन-टिल्ट-जूम (च्जर््) कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 12 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 6 पर कार्य जारी है। इन कैमरों के माध्यम से उड़ानों की गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा, सभी हेलीकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए गए हैं। इससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर की लोकेशन तुरंत ट्रैक कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम दिया जा सकेगा।

मौसम की सटीक जानकारी के लिए सहस्त्रधारा, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सीतापुर, झाला और खरसाली में ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम और सेलोमीटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे पायलट और कंट्रोल रूम को समय पर मौसम अपडेट प्राप्त होंगे, जिससे उड़ानों का संचालन सुरक्षित ढंग से किया जा सकेगा।

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ, सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्र संचालित रहेंगे। वर्तमान में सहस्त्रधारा और सिरसी में एटीसी सक्रिय हैं, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। एटीसी के माध्यम से मौसम, उड़ान समय, देरी या रद्दीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तत्काल साझा की जाएगी, जिससे यात्रियों को पूर्व सूचना मिल सकेगी।

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की निगरानी अलर्ट मोड पर की जाएगी। डीजीसीए, भारत मौसम विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी हेलीपैड पर पीटीजेड कैमरे, वीएचएफ सिस्टम, सेलोमीटर और ऑटोमेटेड वेदर सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शुरू की जा रही यह हाईटेक हेली शटल सेवा न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी, बल्कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेगी। यह पहल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

PM मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर: DM ने रेखीय विभागों के अधिकारी संग की समीक्षा बैठक

0

 

देहरादून । प्रधानमंत्री के दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2026 को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के उपरांत मा० प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संपूर्ण सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग के समन्वय से बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पुलिस विभाग को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एमडीडीए को मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह एवं कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—-0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने किया प्रतिभाग

0

 

आज माननीय प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा जी के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रपुर (जनपद उधमसिंह नगर) में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

सर्व प्रथम माननीय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी ने प्रभारी कुमारी सेलजा जी का स्वागत किया,इस दौरान माननीय प्रभारी जी ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर सार्थक चर्चा करी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए एकजुटता से चुनावी रण में उतरने की भी अपील करी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी, सह प्रभारी मनोज यादव जी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल जी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह जी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा जी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी जी, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी जी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहर जी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा जी, मीना शर्मा जी, नारायण पाल जी सहित अन्य सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

डॉ प्रतिमा सिंह