Home Blog Page 26

चारधाम में व्यवस्थायें चौकस: यात्रा से पहले पूर्ण होने को हैं कार्य:चौहान

0

सुरक्षा की दृष्टि से होता है यात्रियों का पंजीयन, सनातन का हवाला तर्कसंत नही

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर मे हैं और समय से पहले सभी कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि चार धाम मे खाध आपूर्ति और सिलेंडर की भी कोई किल्लत नही है। चार धाम आने वाले यात्रियों का पंजीयन सुरक्षा की दृष्टि से ही किया जाता है ।

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मे मास्टर प्लान के तहत सभी कार्य गुणवत्ता से किये जा रहे है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्य भी अंतिम चरण मे है। मंदिर परिसर में 19 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लग रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

चौहान ने कहा कि चार धाम मे खाद्य आपूर्ति को गैस सिलेंडर की हर सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम कर दिये गए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से भी अतिरिक्त कोटे की मांग की जिस पर सहमति बन गयी है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस की आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस आपूर्ति में यदि कोई बैकलॉग है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाप्त किया जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चौहान ने कहा कि सुरक्षा के खातिर सभी यात्रियों का पंजीयन होता है और वर्षों से यह प्रक्रिया जारी है। इसका सनातन से कोई लेना देना नही है। चार धाम मे देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं और सबका विवरण होता है। हमारे तीर्थों मे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है तो यह सुखद है। इससे युवाओं को रोजगार मुहैया होगा और प्रदेश की अर्थिकी मे भी वृद्धि होगी। यात्रियों की गणना का सनातन से संबंध न होना तर्क संगत नही है। इसके अलावा आनलाइन पोर्टल के खुले रहने या बन्द करने का संबंध भी अव्यवस्था को रोकने अथवा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होती है।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। पूर्व की भाँति इस बार भी यात्रा सुखद और सुरक्षित होगी। स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा विद्युत सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। करोड़ो श्रद्धालु इस बार भी चार धाम की यात्रा पर आयेंगे और तीर्थों के साथ पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। देव भूमि के तीर्थों अब सुविधा संपन्न हो चुके है और राज्य मे स्वरोजगार की दिशा मे लगातार अर्थिकी का स्रोत बन रहे है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

MDDA: मसूरी में बनेगा ईको पार्क, पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम- बंशीधर तिवारी

0

मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात:  15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पर्यटन नगरी मसूरी को पर्यावरणीय दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्रकृति उद्यान (ईको पार्क) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है।

मसूरी लंबे समय से उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रही है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन के बढ़ते दबाव के बीच प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए एमडीडीए ने यह पहल की है, ताकि मसूरी को एक पर्यावरण-अनुकूल और संतुलित पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

*प्रकृति के बीच आधुनिक सुविधाओं वाला उद्यान*

प्रस्तावित प्रकृति उद्यान को पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है कि पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। उद्यान में कृत्रिम पहाड़ी जलाशय, घने पेड़ों के बीच से गुजरने वाले वन पथ, बच्चों के लिए आकर्षक बाल उद्यान तथा युवाओं के लिए साहसिक गतिविधियों वाला क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे यह स्थान परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस परियोजना का उद्देश्य केवल मनोरंजन स्थल तैयार करना नहीं है, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी है। ऐसे प्रकृति उद्यान पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*जैव विविधता को मिलेगा बढ़ावा*

प्रकृति उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के स्थानीय पेड़ों और पौधों का व्यापक रोपण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के हरित क्षेत्र न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा उद्यान में आगंतुकों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, आकर्षक मंडप (गज़ीबो), योग पथ और भोजनालय जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से पर्यटक प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने के साथ-साथ स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

*संस्कृति और प्रकृति से परिचित कराएगा संग्रहालय*

परियोजना के अंतर्गत एक छोटा संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा। इसमें मसूरी और आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और जैव विविधता से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। इससे आने वाले पर्यटक न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे, बल्कि इस क्षेत्र के इतिहास और पर्यावरणीय महत्व को भी समझ सकेंगे। यह पहल मसूरी को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में भी सहायक साबित हो सकती है।

*निर्माण में रखा जाएगा पर्यावरण संतुलन का ध्यान*

प्रकृति उद्यान के निर्माण के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। परियोजना में न्यूनतम कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा तथा अधिकतम स्थानीय सामग्री को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे एक ओर पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकेगा, वहीं स्थानीय संसाधनों के उपयोग से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह उद्यान न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, जहां वे प्रकृति के बीच सुकून के क्षण बिता सकेंगे।

*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही योजना: बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मसूरी को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हुसैनगंज में बनने वाला यह प्रकृति उद्यान मसूरी के पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना में प्रकृति के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और स्थानीय वनस्पतियों तथा प्राकृतिक ढलानों को सुरक्षित रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उनका कहना है कि यह उद्यान आने वाले समय में मसूरी के पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बनेगा और स्थानीय लोगों को भी प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए एक सुंदर एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराएगा।

*विकास और संरक्षण के बीच संतुलन: मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्रकृति उद्यान की पूरी योजना पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना है। उद्यान के डिजाइन में प्राकृतिक ढलानों, हरियाली और स्थानीय संसाधनों को सुरक्षित रखने का विशेष ध्यान रखा गया है। उनका कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से मसूरी में पर्यावरण- अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह स्थान भविष्य में पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र बनेगा।

अच्छी खबर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारंभ 

0

 

सीएम धामी ने की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: कार्यक्रम को भव्य बनाने के निर्देश

इकोनॉमिक कॉरिडोर से रोजगार, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा को अत्यंत आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत—गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोकनृत्यों और संगीत की झलक इस आयोजन में भव्य रूप से दिखाई देनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाया जाए तथा कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बने।

मुख्यमंत्री धामी ने जनमानस से भी इस ऐतिहासिक अवसर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान कार्यक्रम में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए। साथ ही, कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक मिलकर इस आयोजन को स्वच्छ, सुंदर और यादगार बनाएं।

दिल्ली

देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी। इस कॉरिडोर के माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, प्रदेश में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा और प्रदेश को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाएगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें सचिव शैलेश बगौली, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

 

“ऑपरेशन प्रहार”: विगत 04 दिनों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 15 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का “ऑपरेशन प्रहार” अपराधियों पर कर रहा सख्त वार*

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत विगत 04 दिनों में दून पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही

 

*47 वारंटियों सहित 65 वांछित अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में।*

*सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले 41 हुडदंगियों सहित कुल 114 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही*

*अभियान के दौरान 1621 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर 25 संदिग्धों को लिया हिरासत में, 645 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 886 वाहन चालकों के विरूद्ध की गई चालानी कार्यवाही*

*ड्रंक एण्ड ड्राइव/रैश ड्राइविंग में 88 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 199 वाहनों को किया सीज*

*अभियान के दौरान 300 पब/बार/क्लब/होटल/ढाबों का पुलिस द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पर 06 प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर किया गिरफ्तार*

*कार्यवाही के दौरान 02 प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से कराया बंद, 24 अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आकर रह रहे आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में *”ऑपरेशन प्रहार”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियो में लिप्त तथा आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे अपराधियों के विरूद्ध लगातार वृहद स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही के दौरान विगत 04 दिवसों में पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं में लिप्त 15 अभियुक्तों, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था बाधित कर रहे 41 व्यक्तियों सहित 114 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान वांछित अभियुक्तों की धरपकड हेतु पुलिस टीमों द्वारा की गई औचक छापेमारी की कार्यवाही के दौरान जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 47 वारंटियों सहित कुल 65 वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आये।

अभियान के तहत पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 1621 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किराये दारो का सत्यापन न कराने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नियमों का उल्लघंन करने वाले 645 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान 25 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा 170 बीएनएसएस में हिरासत में लिया गया तथा अवैध अस्लहे के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये।

ऑपेरशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रोें में लगातार सघन चैकिंग अभियन चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लघंन पर 886 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ड्रंक एण्ड ड्राइव/रैश ड्राइविंग में 88 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लघन पर 199 वाहनों को सीज किया गया।

जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में होटल/ढाबों/बार/पब आदि की चैकिंग के दौरान कुल 300 प्रतिष्ठानो में पुलिस द्वारा औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान नियमों के उल्लघंन पर 06 प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 प्रतिष्ठानों को पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से बंद कराया गया। इस दौरान 24 व्यक्तियो के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

SSP दून की सख्ती का दिखा असर: 50 प्रतिष्ठानों ने अपने एंट्री CCTV कैमरों के एक्सेस पुलिस को कराये उपलब्ध

0

 

50 पब, होटल व रेस्ट्रोरेंट के स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को कराया उपलब्ध

*पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त प्रतिष्ठानो पर लगातार रखी जा रही सतर्क दृष्टि*

*आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत एसएसपी ने सभी पब/बार/होटल/रेस्ट्रोरेंट के संचालकों को जारी किये थे निर्देश*

*सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु गठित की गई है विशेष टीम*

*सभी पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा एसएसपी दून की मुहीम को अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का दिया था आश्वासन*

*शेष प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लेने हेतु गठित टीम द्वारा प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित कर की जा रही प्रभावी कार्यवाही*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ गोष्ठी के उपरान्त अधीनस्थ अधिकारियों को शहर के विभिन्न पब, बार एवं होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालको से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख पब, बार एवं होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा एवं जांच की जा सके।

देहरादून पुलिस द्वारा जारी मुहीम के तहत जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस लेते हुए उन पर सतर्क दृष्टि रखी जानी है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया है , जिसके द्वारा जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 50 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त कर लिये हैं, जिनकी कंट्रोल रूम के माध्यम से मोनिटरिंग की जा रही है।

एसएसपी दून की उक्त मुहिम से प्रतिष्ठानो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ नियमों का उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सकती है साथ ही किसी घटना के घटित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किये जा रहे इस सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है। शेष बचे पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किये जा रहे हैं।

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या: क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की की कामना 

0

 

अल्मोड़ा, 7 अप्रैल। मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीतब स्थित श्री हरज्यू मंदिर में आयोजित देव पूजन वैशी कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मानसखंड माला योजना के अंतर्गत विभिन्न तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार एवं विकास किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, मंदिर कमेटी संरक्षक नवीन चंद्र सिंह बोरा, उपाध्यक्ष मोहन नाथ, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान राम, पूर्व ग्राम प्रधान दीवान राम, बृजेश जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, सहकारिता बैंक अध्यक्ष सुरेश बोरा, ललित सिंह बोरा, कमल सिंह बोरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पौड़ी गढ़वाल:  महिला पर जंगल में अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर

0

कोटद्वार।एक महिला पर जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया। बेटी के सामने हुए इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर किसी तरह महिला को बचाया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
मंगलवार को ग्राम च्वारा, ब्लॉक द्वारीखाल, तहसील लैंसडौन निवासी भुन्द्रा देवी (पत्नी स्व. नेत्र सिंह) अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान महिला की पुत्री ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक भालू महिला को बुरी तरह जख्मी कर चुका था। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया।
प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्राम प्रधान सुराड़ी और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सीएचसी चेलूसैण लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अमित असवाल घायल महिला को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

0

 

PM मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न का किया उल्लेख

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दून विहार, जाखन में संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर एवं सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित “स्वस्थ भारत – विकसित भारत” कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। स्वस्थ नागरिक ही विकास की गति को आगे बढ़ाते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने के लिए देश में Fit India Movement जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दैनिक जीवन में शुगर की मात्रा कम करने, तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा नियमित योग एवं व्यायाम को अपनाने का आह्वान किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से भी संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या एवं नियमित योग-व्यायाम को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “स्वस्थ उत्तराखंड ही स्वस्थ भारत के निर्माण का आधार बनेगा।”

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

DM ने विधवा क्षमा का बैंक ऋण कराया वन टाइम सेटलमेंट NOC जारी:  शेष 33 हजार  भी डीएम ने करवाये स्वयं जमा

0

1 बेटी खो चुकी, 1 नन्ही नातिन व 3 अविवाहित बेटियों की असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज एनओसी

बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण

छोटी बेटी फैजा की शिक्षा नंदा- सुनंदा से पुनर्जीवित, 27 हजार फीस प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से दिलाई ; मौके पर ही जारी करवाया आय प्रमाण पत्र

नातिन आयरा को आरटीई के तहत नजदीकी प्राईवेट स्कूल में दिलाया दाखिला

व्यथित असहायों का सहारा बनी जिला प्रशासन की सहायता रुपी टीम

पति की वर्ष 2014 व बड़ी विवाहित बेटी की वर्ष 2020 कोविड में हो चुकी है मृत्यु; पारिवारिक जिम्मेदारियां के चलते शेष ऋण चुकाने में रही असमर्थ

3 अविवाहित बेटियों, तथा 5 वर्षीय नातिन के भरणपोषण शिक्षा की जिम्मेदारी विधवा क्षमा पर; जिला प्रशासन बना सहारा

देहरादून, दिनांक 07 अप्रैल 2026(सूवि), जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर उनका बकाया ऋण वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के माध्यम से निस्तारित कराते हुए बैंक से एनओसी (अन्नापत्ति प्रमाण पत्र) व नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कराई गई। सेटलमेंट उपरान्त शेष धनराशि का भुगतान जिला प्रशासन ने बैंक को कर दिया है।
क्षमा परवीन 28 मार्च 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी बड़ी बेटी के विवाह हेतु डीसीबी बैंक से सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इसके पश्चात वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान उनकी बड़ी विवाहित बेटी का भी निधन हो गया। लगातार विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उनकी तबियत रहने लगी। वह शेष ऋण का भुगतान करने में असमर्थ रहीं।
1 बेटी खो चुकी, 1 नन्ही नातिन व 3 अविवाहित बेटियों की असहाय विधवा माता क्षमा परवीन का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ करवाते हुए बैंक से दिलाई नो ड्यूज जारी करवा दिया गया है। विधवा क्षमा का बैंक ऋण वन टाइम सेटलमेंट कराते हुए एनओसी जारी की गई तथा शेष 33 हजार धनराशि भी डीएम ने स्वयं जमा करवाई है। बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण लिया था। पति की वर्ष 2014 व बड़ी विवाहित बेटी की वर्ष 2020 में कोविड में मृत्यु हो चुकी है। पति की वर्ष 2014 व बड़ी विवाहित बेटी की वर्ष 2020 में कोविड में चुकी हो चुकी है। पारिवारिक संकट एवं बच्चों की जिम्मेदारियां के चलते शेष ऋण चुकाने में रही असमर्थ हो गयी। 3 अविवाहित बेटियों, तथा 5 वर्षीय नातिन के भरणपोषण शिक्षा की जिम्मेदारी विधवा क्षमा पर आन पड़ी तो जिला प्रशासन देहरादून की सहायता रूपी टीम सहारा बन गयी। नातिन आयरा को आरटीई के तहत नजदीकी प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिला दिया है। छोटी बेटी फैजा की शिक्षा नंदा- सुनंदा से पुनर्जीवित करते हुए 27 हजार फीस प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से दिलाई तथा मौके पर ही आय प्रमाण पत्र जारी करवाया गया है।
वर्तमान में क्षमा परवीन पर 3 अविवाहित बेटियों, 1 पुत्र तथा एक 5 वर्षीय नातिन के भरण-पोषण की संपूर्ण जिम्मेदारी है। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए छोटी बेटी फैजा की शिक्षा नंदा-सुनंदा से तथा नातिन की शिक्षा आरटीई के तहत् नजदीकी प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिलवाया। आरटीई के तहत् दाखिले में आ रही आय प्रमाण पत्र की बाधा तत्काल दूर करते हुए मौके पर ही आय प्रमाण पत्र जारी कराते हुए नजदीकि प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिला दिया है।
जिलाधिकारी ने विधवा क्षमा परवीन को मामले में बैंक से समन्वय स्थापित कर ऋण को वन टाइम सेटलमेंट के तहत समाप्त कराया गया तथा एनओसी जारी कराई गई। उनकी छोटी बेटी की शिक्षा को “नंदा-सुनंदा योजना” के अंतर्गत वर्ष भर की स्कूल फीस 27 हजार जमा करते हुए पुनर्जीवित कराया गया। 5 वर्षीय नातिन आयरा का निकटवर्ती विद्यालय में आरटीई के तहत प्रवेश सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया जिस पर आयरा का एडमिशन करा दिया है। जिला प्रशासन जरूरतमंद एवं असहाय नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर राहत प्रदान की जाएगी।
—-0—–

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

DM सविन की मुहिम लाई रंग: जिला प्रशासन के प्रयासों से इंटेंसिव केयर सेंटर द्वारा शिक्षा की मुख्यधारा में लौटते वंचित बच्चे

0

 

शिक्षा के साथ कौशल विकास, केयर सेंटर में कम्प्यूटर, संगीत और खेलकूद से संवर रहा भटका बचपन

इंटेंसिव केयर सेंटर में सुसज्जित लाइब्रेरी, वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास को दे रहा नई दिशा

*स्मार्ट लाइब्रेरी बनी आकर्षण केंद्र, बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह, आगंतुक भी कर रहे सराहना*

*देहरादून।*
मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से बाल भिक्षावृत्ति निवारण और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। साधु राम इंटर कॉलेज में राज्य का पहला मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर संचालित है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनकर उभर रहा है।

इंटेंसिव केयर सेंटर में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, योग एवं खेलकूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क समग्र शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे उनके व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास सुनिश्चित हो सके।

सेंटर में स्थापित आधुनिक एवं सुसज्जित पुस्तकालय बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां वंचित बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु विविध प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) सुविधा, समुचित प्रकाश व्यवस्था और विशेष रूप से डिजाइन किए गए फर्नीचर से युक्त यह पुस्तकालय बच्चों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है। आगंतुक भी केयर सेंटर में दी जा रही सुविधाओं की सराहना कर रहे है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से सड़कों पर विखरते बचपन को संवारने के लिए सेंटर में एक माइक्रो प्लानिंग के साथ भटके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए मिशाल कायम कर रहा है। इस सेंटर में भीख मांगते तथा कूडा बीनने वाले बच्चों को ट्रेस करने उपरांत उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अक्षर व तकनीकि ज्ञान, संगीत व खेलकूद गतिविधियों से जोड़कर स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। स्वैच्छिक समूह आसरा, समपर्ण और सरफीना के साथ जिला प्रशासन ने एमओयू करके इसका संचालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 325 बच्चों का रेस्क्यू कर उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इसमें 91 भीख मांगते बच्चे, 97 बाल मजदूरी में संलिप्त, 137 कूडा बीनने वाले बच्चे शामिल है। वर्तमान में इंटेसिव केयर सेंटर में 25 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इंटेंसिव केयर सेंटर की नियमित मॉनिटरिंग के साथ इसका पूरा व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाता है। केयर सेंटर में आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।