Home Blog Page 27

 वंचित फरियादियों के लिए फिर चला DM जनता दर्शन: 100 से अधिक मसले; अन्य जिले से भी प्राप्त हुई फरियाद

0

सोमवार जनदर्शन में शासकीय आपात बैठक के चलते डीएम से मिलने से वंचित रहे करीब 100 फरियादी तो डीएम ने आज उन्हें आमंत्रित कर फिर लगाया जन दरबार इत्मिनान से निपटाई शिकायतें

 

दीपा को उज्ज्वला कनैक्शन; राखी व बीना की बेटियों की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

रायफल फंड से प्राची को लैपटॉप, व 8% दिव्यांग मनीष शर्मा को 25000 आर्थिक सहायता

उत्तरकाशी निवासी बुजुर्ग मंजरी देवी की दिव्यांग पौत्री को मिलेगा राफेल होम में प्रवेश

असहाय प्रताड़ितों के मामले में 3 ई एफआईआर भी दर्ज कराई गई

देहरादून।, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज फिर जला जनता दर्शन 50 से अधिक शिकायत प्राप्त जिलाधिकारी सविन बंसल प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शासन में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के फलस्वरूप प्राप्त 212 शिकायतों में से लगभग 120 फरियादियों की शिकायत सुन पाए थे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी प्रत्येक दिन अपने कार्यालय कक्ष में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनते है तथा सम्बन्धित विभागों से उनका समयबद्ध निस्तारण भी करवाते है। डीएम स्वयं शिकायतों की मॉनिटिरिंग करते है। डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन अपने कार्यों के साथ ही जनमानस की शिकायतें भी सुनते है प्रतिदिन फरियादियों की संख्या 40 से अधिक ही होती है।
जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में चले आज के जनदर्शन में संगतियावाला भानियावाला निवासी दीपा ने गुहार लगाई कि एकल अभिभावक है उनकी 04 वर्षीय बेटी का लालन पोषण की जिम्मेदारी है उन्होंने डीएम से उज्ज्वला गैस कनैक्शन दिलवाने का अनुरोध किया जिस जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को असहाय दीपा को उज्ज्वला गैस कनैक्शन दिलाते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। दीपा जिलाधिकारी का धन्यवाद किया दीपा इससे पूर्व दीपा की बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाया तथा दीप के प्रकरण पर ई एफआईआर भी कराई ।

जिला उत्तरकाशी तहसील पुरोला ग्राम वेष्टी पल्ली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मंजरी देवी ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से फरियाद लगाई कि उनके परिवार में एक पुत्र व एक पौत्री है पुत्र मानसिकरूप से बीमार है जिनका उपचार चल रहा है पौत्री शारीरिक रूप से असहाय है तथा बिस्तर से उठने में असमर्थ है। अपनी उम्र एवं शारीरिक अक्षमता के कारण पौत्री को नही संभाल पा रही हॅंू, उनके बाद पौत्री का क्या होगा इसकी चिंता लगी रहती है, मंजरी देवी ने अपनी पौत्री को दिव्यांगजनों हेतु कार्य कर रहे संस्थान में प्रवेश दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को रफेल होम में प्रवेश दिलाते हुए समन्वय करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
अधोईवाला निवासी बीना देवी एवं त्यागी रोड निवासी राखी ने अपनी खराब पारिवारिक स्थिति के कारण बेटी की फीस भरने में असमर्थता के चलते पढाई बाधित होने की फरियाद सुनाते हुए डीएम से सहायता की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने बीना देवी की 02 पुत्रियों तथा राखी की पुत्री की स्कूल फीस हेतु प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से कराने के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए।
नेमी रोड डालनवाला निवासी प्राची सिंह जिनकी जिला प्रशासन द्वारा नंदा-सुंनदा से एमसीए में दाखिला दिलाने के साथ ही संस्थान तक आवागमन पूर्ण व्यय जिला प्रशासन वहन कर रहा है ने शिक्षा हेतु लैपटॉप का अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को राइफल क्लब फंड से लेपटॉप दिलाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।
ब्रहा्रमपुरी निवासी मनीष शर्मा ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि वर्ष 2006 में चार बच्चों को कंरट से बचाने में उनके बुरी तरह झुलस जाने के कारण काट दिए गए है। उनके 02 बच्चें है उन्होने जिलाधिकारी से सहायता की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को राइफल क्लब से 25000 आर्थिक सहायता हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों महिलाओं एवं असहायों के तीन शिकायती प्रकरणों पर ईएफआईआर भी दर्ज कराई गई।
—-0—–

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

सीएम धामी ने विधानसभाओं में की गई घोषणाओं की की समीक्षा: विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही 

0

 

जन समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मानसून पूर्व बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में थराली करणप्रयाग केदारनाथ रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री घोषणाओं की स्थिति की समीक्षा की।
सीएम धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जनप्रतिनिधियों के निरंतर समन्वय बनाएं रखते हुए अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए उन्होंने कहा कि निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग द्वारा प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है तो उसे शीघ्र भेजा जाए विलंब करने पर संबंधित विभागों की जवाब जिम्मेदारी तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की विधायक गणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को संबंधीय विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।
जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अधिकारी आमजन की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग द्वारा प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है, तो उसे शीघ्र भेजा जाए। विलंब करने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकगणों द्वारा बैठक में उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित वन विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मानसून से पहले वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। वाणिज्यिक सिलेंडरों के संबंध में होटल एसोसिएशन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रविनाथ रमन, एस.एन. पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून में IMA के चुनाव सम्पन्न:  डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

0

 

देहरादून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) देशभर के चिकित्सकों का एक प्रमुख संगठन है, जो डॉक्टरों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करता है। यह संस्था स्वास्थ्य नीतियों पर सुझाव देती है, जन-जागरूकता अभियान चलाती है, गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है और आपदा या महामारी के समय सरकार के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाती है।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित IMA की स्थानीय इकाई के संस्थागत चुनाव विधिवत सम्पन्न हो गए। इस चुनाव में संस्था की वर्किंग कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया, साथ ही 28 सामान्य सदस्यों का भी चुनाव संपन्न हुआ।
प्रतिष्ठित संस्था IMA के इस चुनाव को चुनाव अधिकारी डॉ. किरण कुमार कालरा की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया। देहरादून IMA में लगभग 600 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनकी सक्रिय भागीदारी इस चुनाव में देखने को मिली।
आज हुए चुनाव में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं अन्य पदों पर मतदान के माध्यम से चयन किया गया, जिनमें..
प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ प्रवीन जिंदल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ राजीव दीक्षित, मानद सचिव डॉ अंकित परासर,
कोषाध्यक्ष डॉ राहुल अवस्थी, संयुक्त सचिव डॉ सिद्धांत खन्ना आदि शामिल हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल ने अपने निर्विरोध चयन पर IMA के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, और वे पूरी निष्ठा से सभी सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं। डॉ कुड़ियाल ने आगे कहा कि IMA आने वाले समय में सरकार और समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते हुए जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने, गरीबों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने और डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन आपातकालीन स्थितियों, जन-जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
गौरतलब है कि आज ही अगले वर्ष के लिए भी अध्यक्ष का चयन किया गया, जिसमें डॉ प्रवीन जिंदल को आगामी अध्यक्ष चुना गया है।

 

राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 01 और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तारd

0

घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार

*सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही मा० न्यायालय से लिया गया रिमांड*

दिनांक- 30/03/2026 की प्रात: जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मृत्यु की घटना में उनके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 60/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 bns तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।

उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा 8- शान्तनु त्यागी तथा 9- काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त वैभव कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी। दिनांक 05-04-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा

उपलब्धि: “ऑपेरशन क्रैक डाउन” के तहत दून पुलिस ने डेढ माह में 04 हजार से अधिक संदिग्धों के खिलाफ की कार्यवाही 

0

 

रेजिडेन्शियल अपार्टमेंट तथा आवासीय कॉलोनियों में स्थित 30 हजार से अधिक मकानों में पुलिस टीमों द्वारा की गई सत्यापन की कार्यवाही

*जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में 43 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन*

*सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाये गये 4466 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 73 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रही 03 विदेशी महिलाओं तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त 07 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किये 03 आपराधिक मामले दर्ज*

*अभियान के दौरान बिना सत्यापन/आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे/सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग व नियमों का उल्लघंन करने पर 63 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के सत्यापन न कराने वाले ढाई हजार से अधिक मकान मालिकों/प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया ढाई करोड से अधिक का जुर्माना*

*सत्यापन के दौरान संदिग्ध मिले 1805 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत की गई चालानी कार्यवाही*

*एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है*

बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखण्ड में निवास कर रहे आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे/संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सम्पूर्ण राज्य में आपरेशन क्रैकडाउन चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाश कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मलीन बस्तियों/झुग्गी झोपडियों के साथ-साथ रेजिडेन्शियल अपार्टमेंट/गेटेड आवासीय कालोनियों में भी वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा विगत डेढ माह के अभियान के दौरान वृहद स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 342 अपार्टमेन्टस तथा 59 गेटेड कालोनियों में 30 हजार से अधिक आवासों में सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उक्त कालोनियो के साथ-साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित आश्रम/धर्मशालाओं/होटल/गेस्ट हाउस/हॉस्टल आदि में निवासरत कुल 43499 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाये गये 4466 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसमें अपने किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं करवाने वाले 2596 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 02 करोड 59 लाख 60 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध मिले 1805 किरायेदारों/रेहडी-ठेली वालों व अन्य व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गये तथा 63 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध बीएनएसएस तथा पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

सत्यापन के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं 03 विदेशी महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोेग पंजीकृत किया गया, साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये गये 07 अन्य अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध थाना रायवाला तथा कैण्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

 

सूबे के 21 और प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प: मंत्री डाॅ. रावत ने निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत किये 3.52 करोड़

0

स्कूलों के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण को कार्यदायी संस्था भी नामित

देहरादून, 06 अप्रैल 2026
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 21 और प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किया जायेगा। इन विद्यालयों के कायाकल्प के लिये विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने 3.52 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है, साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित विद्यालयों में निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू कर कर दिया जायेगा, इस संबंध में विभागीय अधिकारियों निर्देश दे दिये गये हैं।

राज्य सरकार की मंशा प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर नौनिहालों को गुणवत्तापरक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार ने प्राथमिक के आधार पर उन विद्यालयों का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है, जिन विद्यालयों भवन जर्जर या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिसमें विशेषकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के चार जनपदों पिथौरागढ़, देहरादून, ऊधमसिंह नगर तथा अल्मोड़ा के 21 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों के भवनों के पुननिर्माण, छत, फर्श, चाहरदीवारी सहित लघु एवं वृहद मरम्मत कार्य के लिये विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने 3.52 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही उक्त धनराशि विद्यालयों को आंवटित कर दी जायेगी। जिसमें ऊधमसिंह नगर जनपद के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चन्देली थारू के लिये 23.44 लाख, महुआखेड़ा के लिये 12.46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पिथौरागढ़ जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी के लिये 23.50 लाख, गोलमान 11.50 लाख, बोराबुंगा 28 लाख, कुनिया 15.40 लाख, किम्टा 17.42 लाख, कवाधार 18.26 लाख, ख्वांकोट 13.10 लाख, सूनी 15.20 लाख, कमतोली 17.20 लाख, नारायणनगर 15.80 लाख तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भड़गांव में विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिये 11.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुनवाला-2 के लिये 12.97 लाख, आराघर-2 22.52 लाख, नालापानी धोबीघाट 10.05 लाख, जोहड़ी 10.07 लाख, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आराघर 33.67 लाख, चांदपुर 10.80 लाख तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी के लिये 17.08 लाख जबकि अल्मोड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामासिंह में छत, फर्श व चाहरदीवारी एवं अन्य मरम्मत कार्य के लिये 13.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिये पेयजल निगम, ग्रामीण निर्माण विभाग तथा मण्डी परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त पिथैरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्दरलीमा के भवन मरम्मत को 16.90 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इन विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू कर दिये जायेंगे इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

*बयान-*
जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। चार विभिन्न जनपदों के 21 प्राथमिक विद्यालयों का शीघ्र कायाकल्प किया जायेगा। जिससे विद्यालय के आधारभूत ढांचे में न सिर्फ सुधार होगा बल्कि शैक्षणिक वातावरण भी विकसित होगा। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश के नौनिहालों को मिल रहा है। – *डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय शिक्षा मंत्री।

 

प्रदेश में बदहाल हुई कानून व्यवस्था पर भड़के राजीव महर्षि:  कहा जंगलराज को मात दे दी उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने

0

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता तथा मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रमुख राजीव महर्षि ने प्रदेश मे दिन ब दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आए दिन एक के बाद एक घट रही दुर्दांत घटनाओं के चलते उत्तराखंड सर्वाधिक आपराधिक घटनाओं वाला राज्य बन गया है।
महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार इन दिनों चार साल बेमिसाल का ढोल पीट रही है, जबकि धरातल पर अपराधों की बाढ़ आ रखी है। अभी तक उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में ही सर्वाधिक अपराध वाला राज्य था लेकिन अब तो देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है और पुलिस का इकबाल खत्म होने का सीधा निष्कर्ष सरकार की विफलता है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की भरसक कोशिश शराब से राजस्व जुटाने की है। इस साल भी प्रदेश में लोगों की इच्छा को ताक पर रख कर शराब की 65 नई दुकानें खोल दी गई हैं। देर रात तक खुल रही शराब की दुकानें अपराध वृद्धि का सबब बन गई हैं। शांतिप्रिय कहे जाने वाले उत्तराखंड के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। अभी हाल में देश के दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सेना के रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की आपराधिक तत्वों के हाथों बेवजह मौत की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। यदि पुलिस का इकबाल बुलंद होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। आपराधिक तत्वों का हथियारों के साथ उत्तराखंड में टहलना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में दून एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद इस तरह की घटनाएं और अधिक बढ़ सकती हैं कयोंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश से देहरादून की दूरी काफी कम हो जायेगी।
महर्षि ने कहा कि चार साल पहले अंकिता हत्याकांड के बाद से समूचे प्रदेश में आपराधिक वारदातों का सिलसिला तेज हुआ है और पुलिस किसी भी वारदात को रोकने में नाकाम रही है। आज स्थिति यह है कि तमाम हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अपराधों के मामले में शीर्ष पर है। चार साल बेमिसाल का ढोल पीट रही सरकार इस ओर से आँखें मूंदे हुए है। महिलाओं, बच्चों के विरुद्ध अपराधों में बेतहाशा वृद्धि भविष्य के लिए गंभीर खतरे का सायरन बजा रही है लेकिन प्रदेश की पुलिस बेपरवाह है।
महर्षि ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार आबकारी राजस्व वृद्धि का लोभ छोड़ कर अपराधों की रोकथाम पर ध्यान दे अन्यथा लोग कानून हाथ में उठा सकते हैं, यह आशंका बराबर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि “मित्र पुलिस” का लवादा छोड़ कर पेशेवर ढंग से अपराध नियंत्रण के लिए सरकार को हिम्मत दिखानी होगी। पुलिस को फ्री हैंड दिए बिना यह संभव नहीं है। केवल देवभूमि का राग अलापने से काम चलने वाला नहीं है। देवतुल्य जनता, देवतुल्य लोग कह कर काम चलने वाला नहीं है, लोगों को यह भरोसा दिलाना भी जरूरी है कि सुबह शाम यदि वे घर से बाहर निकल रहे हैं, चाहे वे सैर पर क्यों न हों, यह गारंटी होनी चाहिए कि वे सुरक्षित घर लौट आयेंगे।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की जितनी लचर स्थिति उत्तराखंड में है, वह राज्य स्थापना के बाद सर्वाधिक चिंताजनक स्थिति में है। पूरे प्रदेश में लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं जबकि सरकार अपने गुणगान में इस कदर मस्त हैं कि लोगों की पीड़ा उन्हें सुनाई ही नहीं दे रही है। महर्षि ने कहा कि अभी तक हरिद्वार और उधम सिंह नगर ही आपराधिक ग्राफ में सबसे ऊपर थे, अब राजधानी देहरादून सबसे ऊपर है। आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं से लोगों ने असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है किंतु सरकार बेपरवाह बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कदम नहीं बढ़ाया तो विवश होकर कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा और उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

पौड़ी: करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, लापरवाही पर प्रमुख अधीक्षक को किया निलंबित

0

 

देहरादून, दिनांक 06 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्थापित सीटी स्कैन मशीन के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से उक्त सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह मशीन आमजन को गंभीर बीमारियों से राहत देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई थी।

इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं सरकारी संपत्ति के संरक्षण में असफलता स्पष्ट रूप से सामने आई है। जांच के उपरांत तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

उक्त तथ्यों के आधार पर शासन द्वारा डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में *स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा* कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने देहरादून में इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC) का किया निरीक्षण

0

 

देहरादून।उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना ने आज साधु राम विद्यालय स्थित इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यहां सराहनीय कार्य हो रहा है तथा पूरी टीम बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी को अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा तथा केंद्र के रखरखाव पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

डॉ. खन्ना ने निर्देशित किया कि केंद्र में आने वाले सभी बच्चों के लिए पर्याप्त एवं पद्येकराम से अतिरिक्त उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पुर विशेष ध्यान रखा जाए तथा केंद्र परिसर एवं दीवारों को साफ और स्वच्छ बनाए रखा जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि इंटेंसिव केयर सेंटर में समर कैंप का आयोजन किया जाए, जिसमें बाहरी बच्चों को भी भाग लेने की अनुमति दी जाए, ताकि वंचित वर्ग के अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें और उनके बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिल सके।

डॉ. गीता खन्ना ने केंद्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यहां सराहनीय कार्य हो रहा है तथा पूरी टीम बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी को अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा तथा केंद्र के रखरखाव पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से संपूर्णा भट्ट, कविता पांडे तथा ICC केंद्र से संबंधित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

इसके उपरांत डॉ. खन्ना ने साधु राम विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसमें विद्यालय की लाइब्रेरी का अवलोकन किया गया। वाहन सीलन और दीमक से पुस्तकों का बुरा हाल दिखा निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर के बाहर पड़ी निर्माण सामग्री को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इसे 48 घंटे के भीतर हटाया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि उपयोगी एवं पठनीय पुस्तकों को पुनर्वास केंद्र में स्थानांतरित किया जाए, जिससे वहां रह रहे बच्चों को लाभ मिल सके। जर्जर स्थिति में मौजूद पुस्तकों को हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अन्य पुस्तकों को नुकसान न पहुंचे। इन सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. खन्ना ने विद्यालय के ऑब्जर्वर को निर्देशित किया कि उन्हें विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए साथ ही शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि वहाँ के कार्यकारिणी के सदस्य कुछ पूर्व छात्रों के साथ समन्वय बैठक कर इसका पुनर्धार सुनिश्चित करना होगा उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शहर का एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां से अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शिक्षित हुए हैं।

विकासनगर स्थित सेंट मेरी विद्यालय में कक्षा 10 की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की हालिया घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों को बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए, उनकी भावनाओं को समझना चाहिए तथा उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों को समय-समय पर बच्चों की मानसिक स्थिति को समझना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
अंत में डॉ. गीता खन्ना ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति संवेदनशील रहते हुए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

DM जनदर्शन में 212 से अधिक शिकायतें हुई प्राप्त: असहाय रोशनी की 2 पुत्रियों की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

0

 

82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल का पानी का 31657 का बिल डीएम ने करवाया माफ; वन टाइम सेटलमेंट उपरान्त रू0 20170 राइफल फंड से जमा

पुत्र की मृत्यु उपरान्त 2023 से न्याय को भटकती माता मीना बसंल को मिला जिला प्रशासन का सहारा; नियोक्ता फर्म पर मुकदमा व लेबर कोर्ट में वाद दर्ज कर 02 माह के निस्तारण के सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश

हर्रावाला में भू-माफियाओं ने की सरकारी नहर क्षतिग्रस्त, डीएम ने बिठाई जांच; कार्यवाही के निर्देश

मा0 सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास; उमड़ता जनसैलाब आज शिकायत 212 पार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनता दर्शन में आज 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अपनी कोर टीम संग जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।


छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनका पुत्र 12-13 वर्षों से लापता है तथा 02 पोतों की जिम्मेदारी उनपर है घर के पानी का बिल 31657 बिल आया है उन्होंने जिलाधिकारी से बिल माफी की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जल संस्थान द्वारा ब्याज की धनराशि रू0 11487, वन टाइम सेटलमेंट कराते हुए शेष धनराशि 20170 रू0 रायफल फंड से जिला प्रशासन जल संस्थान के खाते में जमा कराई जा रही है।
विकासनगर निवासी मीना बंसल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पुत्र वर्ष 2023 में डिक्शन होटल में दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी कम्पनी द्वारा कोई मुआवजा नही दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने एएलसी को एफआईआर दर्ज कराने तथा लेबरकोर्ट में मामला दर्ज करते हुए 02 माह के भीतर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए।
ऋषिकेश निवासी बुजुर्ग दम्पति नीलम अरोड़ा व उनके पति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी पुत्रवधु द्वारा उनके घर में रहते हुये प्रार्थिनी एवं उसके पति के साथ अनावश्यक मारपीट करने, प्रताडित करने, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देते हैं जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट ऋषिकेश में वाद भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश दिए।
धर्मपुर निवासी रोशनी रावत ने जिलाधिकारी ने गुहार लगाई कि उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति उनकी 02 पुत्रियां है जिनकी शिक्षा-दीक्षा एवं लानपोषण में समस्या आ रही है जिस पर जिलाधिकारी ने रोशनी की दोनों पुत्रियों की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से कराने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
हर्रावाला निवासी बाबूराम मौर्य ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी भूमि से लगती हुई लघु सिंचाई विभाग की सरकारी नहर कुछ व्यक्तियों द्वारा बंद कर दी गई है जिससे भूमिधरों की गेंहू की फसल में पानी नही लग पाने से फसल खराब हो रही है, नहर को जेसीबी लगाकर पूर्णतः क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, एसडीएम डोईवाला, अधि.अभि लघु सिंचाई को तत्काल कार्यवाही कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व के.के मिश्रा, संयुक्त मजिस्टेªट राहुल आनंद, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजित सिंह, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मुख्यालय कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विस्तृत व्यवस्थित प्रेस नोट

—-0—–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून