Home Blog Page 30

MDDA: मास्टर प्लान 2041 में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम

0

सीएम धामी के निर्देशन में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

*सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने की रणनीति तय*

राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे अंतिम स्वरूप देने के लिए ठोस रणनीति तय की गई। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह, गौरव चटवाल, चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार, मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था की ओर से नीरव मखवाना सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*जनभागीदारी बनेगी मास्टर प्लान की नींव*
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि इस बार मास्टर प्लान को पूरी तरह जनकेंद्रित बनाया जाएगा। सचिव आवास ने निर्देश दिए कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में विशेष कैंप लगाकर नागरिकों की आपत्तियां और सुझाव लिए जाएं। यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी बल्कि शहरवासियों को सीधे विकास प्रक्रिया से जोड़ने का अवसर भी देगी। अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों से मास्टर प्लान अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनेगा। मास्टर प्लान 2041 के तहत देहरादून को एक आधुनिक, निवेश अनुकूल और तकनीकी रूप से सशक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मास्टर प्लान के कार्य को जल्दी पूरा करने और नई आवासीय योजनाओं व तलपट मानचित्रों और शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये।

*यातायात और आधारभूत ढांचे पर विशेष फोकस*
तेजी से बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए मास्टर प्लान में सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। प्रस्तुतीकरण के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नए कॉरिडोर, बाईपास और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रस्तावित किए गए।

*पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास प्राथमिकता*
देहरादून की पहचान उसके प्राकृतिक सौंदर्य और हरित क्षेत्र से है। इसे ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान में पर्यावरण संरक्षण को प्रमुख स्थान दिया गया है। नदी तटों के संरक्षण, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और ग्रीन जोन विकसित करने की योजना बनाई गई है। सचिव आवास ने निर्देश दिए कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

*आपत्तियों के तेजी से निस्तारण के लिए एक अन्य समिति गठित*
मास्टर प्लान से जुड़ी आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के लिए पूर्व गठित समिति के साथ-साथ एक अन्य समिति का गठन किया गया है। तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव को शामिल किया गया है। यह समिति समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सभी आपत्तियों की सुनवाई करेगी। साथ ही जटिल मामलों के समाधान के लिए उपाध्यक्ष को विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

*मसूरी के लिए अलग विजन, पर्यटन और पर्यावरण का संतुलन*
बैठक में मसूरी क्षेत्र के मास्टर प्लान पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मसूरी मास्टर प्लान के लिए संबधित सभी विभागों से दस्तावेज इकत्र किये जाने की प्रक्रिया जारी है। सचिव आवास ने बैठक में निर्देश दिए गए कि मसूरी को एक मॉडल हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए, जहां पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखा जा सके।

*सभी विभागों के समन्वय से होगा क्रियान्वयन*
मास्टर प्लान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि शहरी विकास, परिवहन, पर्यावरण और पर्यटन विभाग मिलकर इस योजना को लागू करेंगे, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

*योजना अधिक व्यवहारिक और जनोन्मुखी बनेगी- डॉ. आर. राजेश कुमार*
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देहरादून के भविष्य की रूपरेखा है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनभागीदारी और पारदर्शिता के साथ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिससे योजना अधिक व्यवहारिक और जनोन्मुखी बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए देहरादून को एक आदर्श और रहने योग्य शहर बनाया जाएगा।

*मास्टर प्लान 2041 निवेश के नए अवसर खोलेगा – बंशीधर तिवारी*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 देहरादून के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस बार इसे पूरी तरह जनसहभागिता पर आधारित बनाया जा रहा है, जिससे हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है।

*शहर के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान- मोहन सिंह बर्निया*
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर कैंपों के जरिए नागरिकों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई समिति के माध्यम से सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और शहर के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

विदाई समारोह: SSP ने अधिनस्थों की टीम भावना से कार्य करने की क्षमता को सराहा, उज्जवल भविष्य की दी बधाई

0

जनपद से अन्यत्र स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक की विदाई में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया विदाई समारोह

विदाई समारोह में एसएसपी देहरादून द्वारा स्थानान्तरित पुलिस उपाधीक्षक के कार्यकाल की करी प्रशंसा

भविष्य में भी इसी टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की करी अपेक्षा*

*उज्जवल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनांए देते हुए स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई।*

पदोन्नति पर जनपद से अन्यत्र स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय उप्रेती की विदाई पर पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्थानान्तरित अधिकारी के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए पुलिस कर्मियों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की साथ ही अधीनस्थों के साथ टीम भावना से कार्य करने की क्षमता को सराहा तथा भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार टीम भावना के साथ अपने अधीनस्थों के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री संजय उप्रेती के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात/ऋषिकेश, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

“ऑपेरशन प्रहार” के तहत SSP दून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्यवाही: 14 संदिग्धों को लिया हिरासत

0

अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”

*अभियान के दौरान एसपी सिटी तथा एसपी देहात के नेतृत्व में देर रात्रि तक पुलिस द्वारा नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के ठिकानों पर की औचक छापेमारी की कार्यवाही*

14 संदिग्धों को लिया हिरासत में, देर रात्रि में घूम रहे 900 से अधिक लोगो से मौके पर की पूछताछ, 99 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*नशा तस्करी में लिप्त 03 तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किए अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 72500/- ₹ का जुर्माना*

*163 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 तथा ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को किया सीज*

*पीजी/हॉस्टल/किरायेदारों की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 90 हजार रू0 का जुर्माना*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक: 02/03- 04-26 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में अवै गतिविधियों में लिप्त/संदिग्ध व्यक्तियो के ठिकानों पर आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से 14 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लिया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को प्रेमनगर तथा 03 व्यक्तियों को डालनवाला, कुल 07 व्यक्तियों को 170 bnss में गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से 03 व्यक्तियों को अवैध चरस तथा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 72500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 163 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 तथा ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान देर रात्रि तक घूम रहे 900 से अधिक लोगो से पुलिस द्वारा मौके पर की पूछताछ की गयी, जिनमे से 99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 24750/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। पीजी/हॉस्टल की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 90 हजार रू0 का जुर्माना किया गया,

*डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01- सुनील साहनी पुत्र स्व0 राजकुमार साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती नियर कांटा डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-31 वर्ष

2-अर्जुन पुत्र रोशन निवासी शेरगढ लालतप्पड कोतवाली डोईवाला देहरादून

*बरामदगी :-*

52 – 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब

3- रंजीत सिह पुत्र सुखवीर सिह निवासी खैरी प्रथम, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

*बरामदगी :-*

310 ग्राम अवैध चरस

*170 BNS में गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण :-*

1- गौरव पुत्र गोविंद गुप्ता निवासी वुड स्टॉक के पीछे विधौली, प्रेमनगर, उम्र 25 वर्ष
2- आयुष पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी 32 बीघा लेन 2 बिधौली, थाना प्रेमनगर, उम्र – 22 वर्ष
3- अकरम पुत्र शोएब निवासी बाले जिम ठाकुरपुर प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 24 वर्ष
4- मंतोष पुत्र स्वर्गीय राम सरोज निवासी विधौली प्रेमनगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
5- अमित मोहन पुत्र मन्नू सिंह निवासी- शिव धर निकुंज सहस्त्र धारा रोड़ देहरादून उम्र- 35 वर्ष
6- रोहित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ऋषिनगर अम्बेडकर पार्क थाना रायपुर देहरादून उम्र- 27 वर्ष
7- अनिल कुमार सिंह पुत्र वीर पाल निवासी- लेन न0- 10 भागीरथ पुरम, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

 

सहकारी बैंकों की 290 शाखाओं ने कमाया 269 करोड़ का मुनाफा: डॉ. धन सिंह रावत

0

कुशल वित्तीय प्रबंधन से 39.88 करोड़ कम हुआ बैंकों का एनपीए: डॉ धन सिंह रावत

देहरादून, 3 अप्रैल 2026
सूबे के राज्य सरकारी बैंकों एवं जिला सहकारी बैंकों की 290 शाखाओं ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी वित्तीय मजबूत कर 269.72 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। एनपीए नियंत्रण के मोर्च पर भी बैकों ने सख्त वित्तीय अनुशासन दिखाते हुये 39.88 करोड़ का एनपीए कम किया है, जोकि विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में 6 फीसदी से अधिक कम हुआ है।

सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते प्रदेश में सहकारी बैंकों का वित्तीय प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दस जनपदों के जिला सहकारी बैंकों व राज्य सहकारी बैंकों की 290 शाखाएं लाभ की स्थिति में पहुंच गई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष यह संख्या 280 थी। डाॅ. रावत ने बताया कि इस अवधि में सहकारी बैंकों ने 269.72 करोड़ का लाभ अर्जित कर 150.82 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 28.96 करोड़ अधिक है। विभागीय मंत्री ने बताया कि सहकारी बैंकों की बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता, ऋण वितरण में सुधार तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। एनपीए की समयबद्ध वसूली के परिणामस्वरूप बैंकों की वित्तीय स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है साथ ही एनपीए में भी उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष बैंकों का सकल एनपीए जहां 690.11 करोड़ था वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह कम होकर 650.23 करोड़ रहा गया है यानी विगत वर्ष के मुकाबले 6.22 फीसदी सकल एनपीए में कमी दर्ज की गई है। जिसके चलते बैंकों का शुद्ध एनपीए जहां विगत वर्ष 183.87 करोड़ था वह घटकर अब 173.65 करोड़ रह गया है। डाॅ. रावत ने बताया कि सहकारी बैंकों का वित्तीय प्रदर्शन प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिये बेहद सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्त एनपीए वसूली नीति और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। डाॅ. रावत ने कहा कि प्रदेश में सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिये डिजिटल बैंकिंग, आधुनिक तकनीक और वित्तीय प्रबंधन पर और बेहतर ढंग से काम किया जायेगा, ताकि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन सके।

*बाॅक्स-*
*लाभ की स्थिति में 290 बैंक शाखाएं*
सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारी बैकों में बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 290 बैंक शाखाएं लाभ की स्थिति में आ गई है। जिसमें जनपद देहरादून की 21, कोटद्वार 29, चमोली 30, उत्तरकाशी 17, हरिद्वार 22, ऊधमसिंह नगर 32, नैनीताल 36, टिहरी 37, पिथौरागढ़ 26 तथा अल्मोड़ा की 28 बैंक शाखाओं सहित राज्य सहकारी बैंक की 12 शाखाएं शामिल है। जबकि प्रदेश भी की 41 सहकारी बैंक शाखाएं घाटे में रही। डाॅ. रावत ने कहा कि इन बैंक शाखाओं को घाटे से उभारने के लिये पृथक से और प्रयास करने पड़ेंगे इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाने के भी निर्देश दिये।

*बाॅक्स-01*
*मजबूत वित्तीय प्रबंधन से सहकारी बैंकों ने कमाया मुनाफा*
वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन कर अच्छा 269.28 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। जिसमें देहरादून जनपद में जिला सहकारी बैंकों ने 29.11 करोड़ का सकल लाभ उठाया। इसी प्रकार कोटद्वार में 30 करोड़, चमोली 31.79, उत्तरकाशी 25.12, हरिद्वार 9.32, ऊधमसिंह नगर 25.24, नैनीताल 22.65, टिहरी 31.12, पिथौरागढ़ 21.65 तथा अल्मोड़ा में 16.91 करोड़ जबकि राज्य सहकारी बैंकों ने 26.37 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय सहकारिता मंत्री।

DM की अच्छी पहल: समाज के महत्वपूर्ण अंग दिव्यांगजनों के लिए ऋषिकेश में बन रहा आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल

0

मेधावी दिव्यांगजन खिलाड़ियों के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल कार्य प्रारम्भ

डीएम के प्रयासों से सुविधाओं के अभाव में छुपे हुए सितारों को मिलेगा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर चमने का मौका

दिव्यांगजन के लिए निर्माणाधीन राज्य के पहले आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल लिए डीएम ने जिला खनन न्यास से रू0 62.67 लाख की धनराशि जारी

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की इस पहल से छुपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय; अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

देहरादून, दिनांक 03 अप्रैल 2026, (सूवि),जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की गई है। राज्य में प्रथमबार दिव्यांगजनों की मांग एवं उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में उनके उपयोगार्थ एक आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों इंडोर बैडमिंटन हॉल निर्माण हेतु भूमि चयनित करते हुए 02 किश्तों में 62.67 लाख की राशि प्रदान की गई है जिसमें नगर निगम ऋषिकेश को प्रथम किस्त 25.41 लाख धनराशि पूर्व में जारी कर दी गई है शेष धनराशि 37.26 का अनुमोदित की कर दी गई है।
जिला प्रशासन की इस पहल से जहां मेधावी दिव्यांगजन खिलाडियों हेतु इंडोर बैडमिंटन हॉल की सुविधा मिलेगी वहीं प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकेंगी तथा राज्य, राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे। जिलाधिकारी के इस प्रसाय से ऐसे सितारे जो बहुत कुछ कर सकते हैं किन्तु सुविधओं के आभाव में कुछ नही कर पा रहें हैं उनको अब इस आधुनिक बैडमिंटन हॉल में अपना हुनर दिखाते हुए  राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने का मौका मिलेगा।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों हेतु इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए Urgent Need Basis पर जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) मद के अंतर्गत पूर्व में रू0 25.41 लाख की धनराशि स्वीकृत एवं निर्गत की जा चुकी है। उक्त धनराशि नगर निगम, ऋषिकेश को चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिस पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इसी क्रम में नगर निगम, ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत संशोधित आंगणन के अनुसार अब इस परियोजना की कुल लागत रू0 62.67 लाख आंकी गई है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत शेष रू0 37.26 लाख की अतिरिक्त धनराशि की मांग पर डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता में है। यह इंडोर बैडमिंटन हॉल न केवल उनके शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से जोड़ने का कार्य भी करेगा। जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि परियोजना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो, जिससे दिव्यांगजनों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

Big Action :  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के 14 हजार गैस कनेक्शन किए ट्रांसफर, अनियमितताओं पर हुई कार्यवाही

0

 

देहरादून दिनांक 03 अप्रैल 2026, जनपद में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में लंबे समय से उक्त गैस एजेंसी के विरुद्ध वितरण संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में एजेंसी द्वारा गैस वितरण में अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि हुई।


उक्त प्रकरण में पूर्व में भी संबंधित एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाया गया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता में रखते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी लगभग 14,000 गैस कनेक्शनों को निकटवर्ती गैस एजेंसियों—अनिल इंडेन गैस सर्विस एवं आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस—में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गैस एजेंसियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
—-0—–

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 15 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17527 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 970 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 35167 तथा व्यवसायिक का 3642 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

सीएम धामी ने नगर निगम में 2 करोड़ 32 लाख की लागत से जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

0

देहरादून को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने हेतु 1400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर हो रहा कार्य: सीएम धामी

देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए बढ़ रहा आगे: सीएम धामी

सीएम धामी ने देहरादून में 6 स्थानों में पार्कों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: सीएम धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के शहरों, कस्बों और नगरों में स्वच्छता की एक नई संस्कृति विकसित हुई है।
अमृत योजना के माध्यम से शहरों में जल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और हरित क्षेत्रों के विकास की दिशा में भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से देशभर के शहरों को आधुनिक, सुविधायुक्त और भविष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का स्वयं का घर होने का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा अन्य क्षेत्रों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, ओडीएफ अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है। कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की गई है। हरित और स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए शहर में 35 पार्कों का निर्माण कराया गया है। केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर का सबसे बड़ा पार्क विकसित किया गया है। वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जलभराव वाले चिन्हित स्थानों पर रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। इससे आवागमन और तेज होगा। इन संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरादून को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल करने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है।
पिछले एक वर्ष में नगर निगम देहरादून द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम ने राजस्व संग्रहण को लगभग 52 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 73 करोड़ रुपये तक पहुंचाया है, जिससे राजस्व में 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां लगभग 190 से 200 वाहन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे थे, आज उनकी संख्या बढ़कर लगभग 300 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो, यह राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है। सरकारी और निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करना नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस पर सक्रिय कार्रवाई की अपेक्षा की। उन्होंने जनता से देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रामसिंह कैड़ा, खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

0

 

देहरादून: उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने हेतु 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है की आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं।

 

“ऑपेरशन प्रहार“ के तहत दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: 9 वारंटियों, 3 वाहन चोर तथा 1 नशा तस्कर  गिरफ्तार

0

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान*

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पटेलनगर पुलिस द्वारा 13 अभियुक्तों के विरुद्ध की कार्यवाही*

*अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 दो-पहिया वाहन तथा 10.54 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*नशा तस्करी में लिप्त 01 अन्य नशा तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ विकासनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने पर, पुलिस एक्ट में की गई कार्यवाही।*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 179 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला जुर्माना*

*170 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 75 वाहनों को किया सीज*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*पीजी/हास्टल/किरायेदारों की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 71 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 07 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना*

*सत्यापन अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे 01 व्यक्ति को लिया हिरासत में*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक: 01/02-04-26 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त/संदिग्ध व्यक्तियो के ठिकानों पर आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 09 वांरटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 03 दो- पहिया वाहनों को बरामद कर वाहन चोरी की 03 घटनाओं का अनावरण किया गया। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान पटेलनगर तथा विकासनगर क्षेत्र से 02 नशा तस्कर को 17.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

चैकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिनके विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 179 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 01 लाख 13 हजार 500 रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 170 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान करते हुए 75 वाहनों को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए सभी 13 वाहनों को 185 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

आज प्रात: से ही पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीजी/हास्टल व अन्य स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाते हुए वहां निवासरत छात्र/छात्राओं व बाहरी किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने यंहा निवासरत छात्र/छात्राओं/किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 71 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 7 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान सेलाकुई पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे हरियाणा के 01 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानांे पर संदिग्ध रूप से घूम रहे 111 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट मे चालान कर 27750/- रू0 का जुर्माना किया गया।

*पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्त:-*

*1- विवरण गिरफ्तार वारण्टी*

1- महेश अधिकारी पुत्र राम सिंह अधिकारी निवासी काली मन्दिर के पास लेन न०- 02 बंजारावाला, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष

2- अरशद समीर अहमद पुत्र समीर अहमद अंसारी निवासी 122 प्रधान वाली गली माजरा, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

3- अयान पुत्र नूरहसन निवासी गली नम्बर 6 गढवाली कालोनी आजाद नगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र-21 वर्ष

4- विष्णु श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी मदनी काँलोनी माजरा मुस्कान होटल, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष

5- दीपक कुमार पुत्र चुन्ननीलाल निवासी 251 चमनपुरी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष

6- चन्द्रशेखर साहनी पुत्र राजदेव साहनी निवासी ट्यूबेल नम्बर 4 ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

7- सलमान उर्फ खान पुत्र सलीम निवासी शर्मा कांलोनी ब्राह्मण वाला, कोतवाली पटेलनगर, उम्र- 32 वर्ष

8- शुभम कश्यप पुत्र राजकुमार निवासी सैनिक काँलोनी बंजारवाला पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

9- सन्दीप श्रेष्ठा पुत्र परमाल सिंह निवासी 371 सेवला कला, दून साउथ अपार्टमेन्ट के सामने, पटेलनगर, उम्र- 37 वर्ष

*विवरण गिरफ्तार वाहन चोर:-*

1- कुबेर पुत्र पंकज गुप्ता निवासी लाखा मंडल चकराता हाल पता लेन नम्बर 01 माजरा, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष

2- कुनाल पुत्र राजकुमार निवासी चन्द्रबनी निकट एसबीएन एकेडमी कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष

3- रोहन पुत्र करन निवासी रोलया रुकम नेपाल हाल पता सब्जी मंडी निरजनपुर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी विवऱण -*

1- स्कूटी संख्या- यू0के0-07- बीक्यू-0193 (मु0अ0सं0- 106/2026 बीएनएस से सम्बन्धित )

2- मोटरसाईकिल यामाह आर-15 संख्या: यू0के0-07-डीएन-2456 (मु0अ0सं0ः 212/2026 से सम्बन्धित)

3- स्कूटी संख्या – यू0के0-07- बीआर-5121, ( मु0अ0सं0- 226/2026 से सम्बन्धित )

*मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त*

01ः आसिफ पुत्र स्व0 इनाम निवासी दुर्गा मन्दिर लोहियानगर कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी:-*

10.54 ग्राम अवैध स्मैक ( अनुमानित मूल्य 03 लाख रू0 )

*2- विकासनगर से गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01- संदीप पुत्र श्री किशन लाल निवासी अस्पताल रोड पुर्विया लाईन विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 36 वर्ष

बरामदगी:-

6.81 ग्राम अवैध स्मैक ( अनुमानित कीमत 02 लाख रू0 )

*सेलाकुई क्षेत्र से हिरासत में लिया संदिग्ध व्यक्ति :-*

1- नरेश पुत्र छाजू राम निवासी ग्राम बसाना, थाना कलानौर, जिला रोहतक, हरियाणा, उम्र 39 वर्ष हाल निवासी भागीरथी फेज – 01, राजा रोड, सेलाकुई, देहरादून

*आपराधिक इतिहास:-*

1- मु०अ०सं० – 315/2015, धारा 420 आईपीसी, थाना- सिरसा, हरियाणा
2- मु०अ०सं०- 419/2017 धारा 420/467/468 आईपीसी, थाना रोहतक, हरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री के सरप्राइज विजिट का सिलसिला जारी: कोरोनेशन अस्पताल में व्यवस्थाओं का गंभीरता से लिया जायजा

0

 

आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून का औचक निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रशासन के व्यवहार एवं कार्यशैली के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मरीजों द्वारा साझा किए गए सुझावों एवं अनुभवों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि मरीजों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुचारु एवं जनहितकारी ढंग से संचालित हों।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार मिल सके एवं सरकार दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।