Home Blog Page 32

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सख्त:  होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश

0

 

डीएम ने सीडीओ को दिए टीम गठित कर होमस्टे व्यापक सत्यापन के निर्देश

मादक वस्तु में लिप्त रहने वाले होमस्टे, होटल्स की अब खैर नही; सीधे जेल

सरकार की होमस्टे हेतु गाईडलाईन मानक अनुरूप चैकलिस्ट की होगी सघन निगरानी

जिले में 1057 होमस्टे पंजीकृत; नगरीय क्षेत्र में 350 होमस्टे पंजीकृत

देहरादून।  जनपद के नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने सीडीओ, एसडीएम, डीटीडीओ, डीईओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि टीम गठित कर जनपद में संचालित होमस्टे, होटल, वेडिंग प्वाइंट्स एवं अन्य आवासीय/व्यावसायिक इकाइयों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले होमस्टे, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होमस्टे गाइडलाइन के अनुरूप चेकलिस्ट बनाकर सघन निरीक्षण किया जाए तथा सभी मानकों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जनपद में वर्तमान में कुल 1057 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 350 नगरीय क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी इकाइयों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स में ओकेजनल बार लाइसेंस जारी करने से पूर्व सभी मानकों एवं शर्तों की गहन जांच की जाए। बिना लाइसेंस या निर्धारित समयावधि के उपरांत मदिरा परोसने की शिकायत मिलने पर संबंधित संपत्ति स्वामी, लीजधारक अथवा किरायेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि बिना अनुमति मदिरा परोसने अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए न्यूनतम रू0 1 लाख का जुर्माना लगाया जाए तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि, बिना लाइसेंस मदिरा परोसने या नियमों के उल्लंघन की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

सीएम धामी ने केदारनाथ रावल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद: यात्रा तैयारियों पर की  चर्चा

0

 

उत्तराखंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रावल ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भगवान केदारनाथ जी की कृपा और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यह मुलाकात देहरादून में हुई, जहां दोनों के बीच धार्मिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार धाम में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

बैठक के दौरान आगामी यात्रा सीजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

दोनों के बीच बातचीत में यह भी सामने आया कि हर साल केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पहले पूरी करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रावल भीमाशंकर लिंग से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की प्रगति तथा जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

देवभूमि की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी 

0

 

सीएम धामी ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान धाम में किए दर्शन: प्रदेश की खुशहाली की कामना

रामनगर । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा विशाल भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता।

मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ, वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों – केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष – 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री- दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

 

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण: विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाते हेतु निर्देश

0

मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला–2027 के लिए ‘ग्रीन घाट’ विकसित करने के दिए निर्देश

हरिद्वार: कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।

कुंभ क्षेत्र के कार्यों के विस्तृत निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अपर गंगा नहर के बाएं तट पर स्थित शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) से सिंहद्वार तक निर्माणाधीन घाट एवं बैरागी कैम्प घाट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि कुम्भ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि इस बार कुम्भ मेला–2027 के लिए ‘ग्रीन घाट’ विकसित किए जाएं, जिसके तहत घाटों पर हरित पट्टियां विकसित कर उन्हें फूलों एवं पौधों से सजाया-संवारा जाए।

इस दौरान सीएस ने हरिद्वार बाईपास रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाईपास निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण किया जाए तथा सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित कर टाइमलाइन के अनुसार प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कुम्भ मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है।
इसके साथ ही दिल्ली राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हरिद्वार को इसकी प्रगति का दैनिक ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्य सचिव ने बैरागी कैम्प में 1500 किलोलिटर क्षमता के ओवरहेड टैंक, एवं कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जलापूर्ति संबंधी कार्य समय से पूर्ण कर कुम्भ के दौरान निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुम्भ मेला–2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। ऐसे में सभी विभागों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ-साथ यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समान प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएस ने मेला नियंत्रण भवन में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस व्यवस्था में नवीनतम आईटी अनुप्रयोगों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव श्री मनीष कुमार, उप मेलाधिकारी श्री आकाश जोशी एवं श्री मनजीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

UPES ने बेंगलुरु में दृष्टिकोण 3.0 के तहत उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं संग नवाचार के भविष्य पर की सार्थक चर्चा

0

 

उद्योग-संबद्ध शिक्षण को मजबूत करने के लिए डेल टेक्नोलॉजीज़ के साथ किया एमओयू

2 अप्रैल 2026: अग्रणी बहुविषयक और शोध-आधारित विश्वविद्यालय यूपीईएस ने बेंगलुरु में अपने विशेष, आमंत्रण-आधारित नेतृत्व संवाद मंच दृष्टिकोण का आयोजन किया। यह मंच उद्योग और शिक्षाजगत के बीच उभरते विचारों, व्यावसायिक परिवर्तनों और तेजी से बदलती दुनिया के लिए प्रतिभा तैयार करने में उच्च शिक्षा की विकसित होती भूमिका पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके नवीनतम संस्करण में विचारशील नेताओं और उद्योग जगत की वरिष्ठ आवाज़ों ने “इकोसिस्टम कन्वर्जेन्स: इंडस्ट्री, इनोवेशन, इंटेग्रिटी” विषय पर मंथन किया। चर्चा का केंद्र डीपटेक, स्टार्ट-अप एक्सेलरेशन और जीसीसी ट्रांसफॉर्मेशन के मेल पर रहा और इस बात पर भी कि ये अभिसरण किस तरह प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, औद्योगिक सुदृढ़ता और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण को नया आकार दे रहे हैं।
बेंगलुरु संस्करण में दो प्रमुख संवाद धाराओं पर विचार-विमर्श किया गया – इनोवेशन एंड डिजाइन, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि डिजाइन किस प्रकार अर्थपूर्ण मानवीय अनुभवों को आकार देता है और टेक्नोलॉजी एंड टैलेंट, जिसमें यह केंद्र में रहा कि नवाचार कैसे उद्यम परिवर्तन को गति देता है। इन सत्रों में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भविष्य के लिए कौशल और शिक्षण मॉडल तैयार करने हेतु शिक्षाजगत और उद्योग को किस प्रकार साथ मिलकर काम करना चाहिए।
शाम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण यूपीईएस और डेल टेक्नोलॉजीज़ के बीच रणनीतिक सहयोग की घोषणा रही, जिसे एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया। शिक्षण में उद्योग एकीकरण को और गहरा करने के उद्देश्य से यह साझेदारी छात्रों और शिक्षकों के लिए करिकुलम एन्हांसमेंट, फैकल्टी इमर्शन, गेस्ट लेक्चर्स, इंटर्नशिप्स और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसे सार्थक अवसर उपलब्ध कराएगी।
दृष्टिकोण के इस संस्करण में विश्व-स्तर पर प्रतिष्ठित संगठनों से जुड़े 17 वरिष्ठ उद्योग नेता शामिल हुए, जिनकी विशेषज्ञता एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और टैलेंट स्ट्रैटेजी जैसे विविध क्षेत्रों में फैली हुई है। इस विशिष्ट समूह में ज़ी एंटरटेनमेंट से अमित कौशिक, रेज़रपे से अश्वथ कुमार, अमेज़न वेब सर्विसेज से दिलशाद कुन्नुमल, एचडीएफसी बैंक से नरेंद्र घाटे, वोल्वो ग्रुप से डॉ. रंजीत टीपी, एक्सॉन मोबिल से रुचित सांगल, हनीवेल से सत्यजीत ठाकुर, सेल्सफोर्स से शालिनी श्रीराम, किंड्रिल और फिलिप्स इंडिया में पूर्व हेड ऑफ डिजाइन रह चुके शाओन सेनगुप्ता, राकुटेन सिम्फनी से प्राजक्ता कनागलेकर, ओपनटेक्स्ट से राजीव विरमानी, 7.इलेवन जीएससी से स्नेहा उंडाले, पेंशनबॉक्स से कुलदीप पाराश, और डेनाहर कॉर्पोरेशन से अभिषेक भारती शामिल थे। इनके साथ डेल टेक्नोलॉजीज़ की वरिष्ठ टीम से शेलेश चोपड़ा, संतोष टीके और सचिन सब्यसाची भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. सुनील राय, कुलपतिए यूपीईएस, ने कहा
“यूपीईएस में हमारा मानना है कि उच्च शिक्षा का भविष्य उसकी उद्योग से जुड़ी साझेदारियों की मजबूती से तय होगा। दृष्टिकोण की परिकल्पना अकादमिक जगत और उद्योग के बीच एक ऐसे हाई-ट्रस्ट प्लेटफॉर्म के रूप में की गई है, जहां विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हो सके और उद्देश्यपूर्ण साझेदारियां आकार ले सकें। डेल टेक्नोलॉजीज़ के साथ हमारा सहयोग इस प्रतिबद्धता का परिणाम है कि हम एक प्रभावीए इंडस्ट्री-डिफाइंड ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करें, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी और टैलेंट की वास्तविकताओं से गहराई से जुड़ा हो।”
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुनील राय के स्वागत संबोधन और संदर्भ प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद दोनों संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन श्री मनीष मदान रजिस्ट्रार यूपीईएस के समापन वक्तव्य के साथ हुआ। कार्यक्रम की संरचना इस प्रकार रखी गई थी कि औपचारिक चर्चाओं के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी मिलें, जिससे शिक्षाजगत और उद्योग के वरिष्ठ प्रतिभागी एक आत्मीय और हाई-एंगेजमेंट वाले वातावरण में अपने विचार साझा कर सकें।
दृष्टिकोण के माध्यम से यूपीईएस लगातार ऐसे मंच तैयार कर रहा है, जो पारंपरिक अकादमिक आयोजनों से आगे बढ़कर बिज़नेस, टेक्नोलॉजी और समाज को बदलने वाली शक्तियों पर अधिक सारगर्भित और प्रासंगिक संवाद संभव बनाते हैं।

SSP Action: “ऑपेरशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को मिली कामयाबी: 01 लाख का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

0

 

SSP दून ‌ के नेतृत्व में बिहार के कल्लू गैंग का 01 लाख का शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार

*अभियुक्त 06 माह पूर्व उडीसा के जिला कारागार कटक से जेल तोडकर हो गया था फरार*

*अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उडीसा से आई पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के ऋषिकेश क्षेत्र में देखे जाने की दून पुलिस को दी थी जानकारी*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की धरपकड हेतु क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में उडीसा पुलिस के सहयोग हेतु गठित की गई थी पुलिस टीमें*

*गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से अभियुक्त के सम्बन्ध में प्राप्त की गई जानकारी*

*चैकिंग के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र से अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

आज दिनांक- 01/04/2026 को उडीसा पुलिस द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर आकर सूचना दी गई कि उडीसा के जनपद कटक के थाना चौदवार में पंजीकृत मु0अ0सं0- 594/2025 धारा 262, 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कटक में निरूद्ध था, दिनांक 02/10/2025 को जेल तोड़कर फरार हो गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उड़ीसा पुलिस द्वारा 1 लाख रू0 का इनाम घोषित किया गया था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। उक्त अभियुक्त को त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है।

उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए उक्त संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गइ। साथ ही ऋषिकेश व आस-पास के क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व समन्वित प्रयासांे से उक्त संदिग्ध कार संख्या: पीबी-10-डीएन-0508 को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर सुमन पार्क के पास रोकते हुए वाहन सवार व्यक्तियों को चैक किया गया तो उडीसा पुलिस द्वारा कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजा साहनी के रूप में की गई। जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1-राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) उम्र 34 वर्ष, *(01 लाख रू0 का ईनामी)*

*आपराधिक इतिहास:-*

01: मु0अ0सं0- 594/25 धारा 262, 3(5) बीएनएस, थाना चौदवार, जनपद कटक, उडीसा
02: मु0अ0सं0- 07/25 धारा: 109, 310(3), 61(2)(ए) बीएनएस थाना पानीकोईली, जिला जजपुर, उडीसा

अभियुक्त से पूछताछ में उसके विरूद्ध अन्य प्रान्तों में भी आपराधिक अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

बिग ब्रेकिंग: राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या मामले में 03 अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बिग ब्रेकिंग: राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या मामले में 03 अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*बार में हुए विवाद के चलते दो पक्षों के मध्य एक-दूसरे का पीछा करने के दौरान हुई थी फायरिंग की घटना*

*फायरिंग की घटना में मार्निग वॉक पर जा रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से हो गयी थी मृत्यु*

*मृतक व्यक्ति के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का अभियोग*

*घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा था जेल*

दिनांक 30/03/2026 की प्रात: कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जोहड़ी गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मालसी की ओर से जोहड़ी गाँव की ओर तेजी से आ रहे 02 वाहनों, स्कार्पियो-एन तथा दिल्ली नम्बर की फार्च्युनर कार में सवार व्यक्तियों के बीच हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून, उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई श्री राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त अभियोग की विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि फार्च्यूनर कार में सवार व्यक्ति कुठालगेट स्थित ZEN – Z बार में काम करते थे, जिनका दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये स्कार्पियों सवार युवकों 01: शान्तनु त्यागी, 02: आदित्य चौधरी, 03: कविश त्यागी व उसके अन्य साथियों के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दिनांक: 30-03-26 की प्रात: दोनो पक्षों के आमने- सामने आने पर उनके मध्य वाहनों से पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें मृतक मुकेश कुमार जोशी को गोली लगने से उनकी मृत्यू हो गई।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 01: रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 02: मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 03: संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह तथा 04: आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में स्कार्पियो सवार 04 अन्य अभियुक्तों 01:शान्तनु त्यागी 02: कविश त्यागी 03: समीर चौधरी 04: वैभव तथा फार्च्युनर कार सवार 02 अभियुक्तों 01: आदेश गिरी तथा 02: मोहित अरोडा के नाम प्रकाश में आये थे, पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 03 अभियुक्तो आदेश गिरी, समीर चौधरी तथा मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिशें दी जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- आदेश गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी निवासी मोहल्ला शिवपुरी गडीपुता, थाना गडीपुता, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र – 50 वर्ष।

2-समीर चौधरी पुत्र चरमेनदर सिंह निवासी ग्राम गदर जुड़डा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष।

3-मोहित अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी बी- 43 रामा पार्क रोड द्वारका, थाना मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली, उम्र 28 वर्ष।

 

Action : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत SSP देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और कामयाबी

0

मुख्यमंत्री  का “ऑपरेशन प्रहार” अपराधियों में मचा रहा खलबली

*लाखों की डकैती में महाराष्ट्र से फरार चल रहा अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में*

*महाराष्ट्र तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को ऋषिकेश क्षेत्र से किया गिरफ्तार*

*कोतवाली ऋषिकेश*

आज दिनांक – 01/04/2026 को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर आकर सूचना दी गई कि महाराष्ट्र के रायगढ जिले के अलीबाग क्षेत्र में हुई 18.5 लाख रू0 की डकैती की घटना के सम्बन्ध में थाना अलीबाग जिला रायगढ़ में: मु0अ0सं0 01/2026 धारा 310(2)/310(5) /311/127(2)/137(2)/351(3)/131 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में शामिल अभियुक्त योगेश रमेश लहारे पुत्र रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ महाराष्ट्र, उम्र 31 वर्ष घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। महाराष्ट्र पुलिस को उक्त अभियुक्त के ऋषिकेश क्षेत्र में दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई है।

उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोगार्थ कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा महाराष्ट्र पुलिस के साथ ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही ऋषिकेश व आस-पास के क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अभियुक्त के हुलिये से मुखबिर तंत्र को अवगत कराकर उन्हें सक्रिय किया गया।

दून पुलिस तथा महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व समन्वित प्रयासों से पुलिस टीम को मुखबिर मे माध्यम से उक्त संदिग्ध व्यक्ति के त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास घूमते हुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट में उक्त संदिग्ध की तलाश हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए मौके से पकड़ लिया गया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान अलीबाग की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त योगेश रमेश लहारे के रूप में की गई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसे आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली पर लाया गया, जहाँ बाद पूछताछ अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसका महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1-योगेश रमेश लहारे पुत्र रमेश लहारे निवासी: पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र, उम्र 31 वर्ष

चारधाम यात्रा से स्थानीय आर्थिकी को मजबूती, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का फोकस: सुबोध उनियाल

0

 

आज लोक भवन, देहरादून में मा० राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी एवं मा० स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने हेमवती नंदन चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘चार धाम यात्रा के दौरान चिकित्सा समस्याएं और सड़क दुर्घटना सुरक्षा उपाय’ विषयक सेमिनार का शुभारंभ कर “पिलग्रिमेज एजुकेशन हैंडबुक” का विमोचन किया।

इस अवसर पर मा० मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देश का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से दर्शन हेतु पधारते हैं। यह यात्रा न केवल आस्था का विषय है, बल्कि राज्य की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार भी है, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। होमस्टे, स्थानीय उत्पादों एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा 243 चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनमें 33 विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

मा० मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पूर्व अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिक चिकित्सकीय परामर्श लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय मार्ग जितने आकर्षक हैं, उतने ही संवेदनशील भी हैं, इसलिए यात्रा के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन का पालन अत्यंत आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं में ‘गोल्डन आवर’ का विशेष महत्व होता है और समय पर उपचार से अनेक अमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुखद एवं सुरक्षित हो सके।

 

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने सराहा एवं किया सम्मानित 

0

 

राज्यपाल ने भीसम्मानित कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

 गौरतलब है कि जनपद देहरादून में 15-16 सितम्बर, 2025 की रात्रि को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा एवं बादल फटने की घटना से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए। इस आपदा में कई कार्मिकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

   सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी श्री हर गिरि, अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक श्री मनोज कुमार असवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एम0ए0 भट्ट, कनिष्ठ सहायक जिला सूचना कार्यालय देहरादून श्री इन्द्रेश कोठारी, लाइनमैन यूपीसीएल देहरादून श्री अमन, कनिष्ठ अभियन्ता लो0नि0वि0 देहरादून श्री प्रदीप शाही थे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में एक “फ्रंटलाइन लीडर” के रूप में कार्य करते हुए न केवल प्रशासन का प्रभावी नेतृत्व किया, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट समन्वय एवं तत्परता का परिचय दिया। राज्यपाल ने जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की पहल की भी सराहना की और कहा कि यह पहल अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सैनिकों, सुरक्षाबलों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए अपने आराम और सुरक्षा की परवाह किए बिना समाज और राष्ट्र की सेवा की है। उनका यह समर्पण और त्याग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह उपस्थित रहे।
*………..0………..*