Home Blog Page 50

उत्तराखंड में खेल भूमि का सपना होता साकार: खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदम: – रेखा आर्या

0

खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत

*देहरादून, 12 मार्च।* उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और उससे जुड़ी खेल अवसंरचना परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 8 करोड़ 57 लाख 13 हजार 171 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी आदेश में यह धनराशि खेल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वन विभाग की भूमि की आवश्यकता थी, जिसे केंद्र सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। वन भूमि के उपयोग के बदले नियमानुसार राज्य सरकार को प्रतिपूरक व्यवस्था करनी होती है। इसके तहत जिन पेड़ों का नुकसान होगा, उनकी भरपाई के लिए अन्य स्थानों पर नए वृक्ष लगाए जाने और उसके लिए आवश्यक भूमि तथा धनराशि उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसी प्रतिपूरक वृक्षारोपण और उससे जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने यह धनराशि स्वीकृत की है। आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि का उपयोग वित्तीय वर्ष 2025-26 में परियोजना से जुड़े सर्वेक्षण, तकनीकी परीक्षण, परामर्श और अन्य प्रक्रियात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रतिपूरक वृक्षारोपण से संबंधित व्यवस्थाओं पर किया जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस आदेश के जारी होने के बाद खेल विश्वविद्यालय परियोजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है और अब मैदान स्तर पर व्यावहारिक कार्य शुरू होने की प्रक्रिया तेज होगी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

0

बीपीटी और एमपीटी छात्र-छात्राआंे को जाॅब स्कोप पर दी गई महत्वपूर्णं जानकारियां

एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने जाना कैंसे करें सही स्ट्रीम का चुनाव

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध डॉ. अली ईरानी (भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट) रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, स्पेशलाइजेशन और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. ईरानी ने छात्रों को आधुनिक और उन्नत तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी, जिनकी मदद से मरीजों को दर्द से शीघ्र राहत प्रदान की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, न्यूरो फिजियोथेरेपी, ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी, कार्डियो-पल्मोनरी फिजियोथेरेपी सहित कई विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं। छात्र यदि अपनी रुचि, कौशल और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सही स्ट्रीम का चयन करें, तो इस क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, आयोजक प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार एवं डॉ. शारदा शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. सोनिया गंभीर और डॉ. मालविका कांडपाल भी उपस्थित रहीं। साथ ही फिजियोथेरेपी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की समस्त फैकल्टी भी मौजूद रही।

World kidney day: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

0

संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाई

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर से रैली का शुभारंभ हुआ। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाॅकथाॅन (रैली) एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज परिसर से प्रारम्भ हुई और एसजीआरआर पीजी काॅलेज पथरी बाग से यूटर्न लेकर वापिस श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर में सम्पन्न हुई।
गुर्द स्वास्थ्य सबके लिए थीम पर डाॅक्टरों ने किडनी बचाने का संदेश दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हाथों में किडनी बचाव के स्लागन व नारों से किडनी स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता की अलख जगाई। रैली में उन्होंने संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए। वनज को नियंत्रित रखें व धूम्रपान छोड़े गुर्दा रोगों को कहें बाय बाय। ब्लड प्रेशर एवम शुगर को नियंत्रित रखें, गुर्दाें को बीमारी से बचाएं जैसे संदेशों से आमजन को जागरूक किया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखकर गुर्दा रोगों से बचाव किया जा सकता है। दर्द निवारक दवाईयों के अनावश्यक उपयोग कर गुर्दा रोगों से बचाव सम्भव है। उन्होंने सलाह की प्रतिदिन प्रचूर मात्रा में पानी का सेवन कर गुर्दे को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इसके पश्चात श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅडिटोरियम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गुर्दा रोग विभाग मरीजों की सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। डाॅ आलोक कुमार गुर्दा रोग विशेषज्ञ ने विश्व किडनी दिवस के महत्व को समझाया। डाॅ विवेक रुहेला एवम् डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने भी गुर्दा से सम्बन्धित समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर आयोजित पैनल डिस्कशन में मृत गुर्दादाता कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि उत्तराखण्ड में भी मृत गुर्दादाता कार्यक्रम को बढ़ावा हो और आमजनमानस इस बारे मंे जागरूक हो।
डाॅ डोरछम ख्रमे ने विश्व किडनी दिवस पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कायक्रम में डाॅ विवेक विज्जन, डाॅ विमल कुमार दीक्षित, डाॅ तनंुज भाटिया, डाॅ नारायण जीत सिंह ने पैनल परिचर्चा में लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में किडनी रोगियों एवम् उनके परिजनों एवम् गुर्दादाताओं ने प्रतिभाग कर किडनी बीमारयों से बचाव के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां अर्जित कीं। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। गुर्दा विभाग के स्टाफ की ओर से लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के डाॅक्टर, नसिंग स्टाफ व गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

सावधान: DM के सख्त निर्देश, LPG गैस अवैध संग्रहण एवं कालाबाजारी पर होगी जेल

0

एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व बीएनएस के प्राविधानों के अन्तर्गत होगी कार्यवाही, डीएम ने दिए निर्देश

एजेसियों पर गैस वितरण का अवैध संग्रहण, व्ययपर्वतन बिचौंलियों की संलिप्तता, अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर गैस एजेंसियों होगी सील

एलपीजी गैस वितरण समस्या निस्तारण डीएम ने स्थापित किया कन्ट्रोलरूम 1077, 0135-2626066,2726066 वाट्सएप्प नम्बर 7534826066 पर करें सम्पर्क;

एडीएम के निर्देशन में डीएसओ, सहित रोज सुबह 1 घंटा बैठेगें तेल कम्पनियों के प्रतिनिधि गैस सम्बन्धी शिकायतों व प्रिन्ट सोशल मीडिया इनपुटस का करेंगे निस्तारण

1 दफा बुकिंग के पश्चात 25 दिन रहेगा लॉकइन समय; 25 दिन उपरांत ही करा सकेंगे दूसरी बुकिंग;

डीएम की जनमानस से अपील अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज

गैस ऐजेसियों को बल्क मैसेज, फ्लेक्सी के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश

उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीओ व पूर्ति निरीक्षक संग गैस एजेंसियों पर छापेमारी करने के निर्देश

72 की 72 गैस एजेंसियों के गोडाउन की लोकेशन प्रशासन के रडार पर

देहरादून, ।  जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आयल कंपनियों के पदाधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कन्ट्रोलरूम में आयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित प्रतिदिन 1 घंटा बैठकर वितरण/स्टॉक बैकलॉग की सूचना तथा एलपीजी गैस सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एलपीजी गैस वितरण में प्रथम प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि आनलाईन साफ्टवेयर पर बुकिंग में व्यवधान आने पर गैस एजेंसी अपना सम्पर्क नम्बर तथा एजेंसी में मैन्यूवल बुकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। एजेंसी संचालकों द्वारा बताया गया कि एक बार बुकिंग होने पर अगली बुकिंग 25 दिन के उपरान्त ही होगी। इसपर जिलाधिकारी ने कम्पनिंयों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बल्क एसएमएस के माध्यम से तथा एजेसियों पर सूचना हेतु जागरूकता फ्लैक्सी चस्पा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में प्राकृतिक गैस/एलपीजी सिलेंडर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना अथवा शिकायत के त्वरित समाधान हेतु आपदा कन्ट्रोरूम में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। नागरिकों की सुविधा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से यह कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यदि किसी नागरिक को प्राकृतिक गैस या एलपीजी सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या, सूचना अथवा शिकायत दर्ज करानी हो तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 1077, 0135-2626066 एवं 0135-2726066 एवं वाट्सएप्प नम्बर 7534826066 पर संपर्क कर सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से चिंतित न हों। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा ईंधन का समझदारी से प्रयोग करें। जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है। 72 के 72 गैस एजेंसियों के गोदाम अब जिला प्रशासन के रडार पर हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारियों संग अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित गैस एजेंसियों का रेंडमली स्टॉक, वितरण, बैकलॉग की जांच करेंगे। एजेसियों पर गैस वितरण में अनियमितता एवं अवैध संग्रहण एवं बाहरी लोगों की संलिप्तता, अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर सम्बन्धित गैस एजेंसियों को सील करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होटल, व्यवसायिक संस्थानों के साथ बैठक कर लें। साथ ही निर्देशित किया कि घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाए।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए। यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है तो संबंधित सिलेंडर तत्काल जब्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा बीएनएस के अंतर्गत निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के वितरण में चिकित्सालयों तथा छात्रावासों को प्राथमिकता प्रदान की जाए, ताकि आवश्यक सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही गैस आपूर्ति कंपनियों को निर्देश दिए गए कि जनपद की गैस एजेंसियों को मांग के अनुरूप समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में वर्तमान में कुल 72 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से लगभग 7.81 लाख घरेलू उपभोक्ताओं तथा 19,624 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जाती है। जनपद में गैस की आपूर्ति एचपीसीएल को भगवानपुर, बीपीसीएल को लंढौरा तथा इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को बादराबाद एवं लोनी गाजियाबाद से की जाती है।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लि0, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड तथा गैस एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी सूचना: अब ग्राहक अपना सिलेंडर मैन्युअली भी कर सकते हैं बुक 

0

तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोगजिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।

उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब ग्राहक अपना सिलेंडर मैन्युअली भी बुक कर सकते हैं। *बुकिंग डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर या डिलीवरीमैन ऐप (जिसका उपयोग डिलीवरीमैन करते हैं) के माध्यम से की जा सकती है।

*डिलीवरी भी अब मैन्युअली DAC (OTP) के माध्यम से की जा सकेगी। ऑनलाइन सिस्टम भी समानांतर रूप से कार्य करता रहेगा।*

2 दिनों से अधिक समय से लंबित ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को निर्देशित किया गया है और OTP इंटरलॉक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

 

एक्शन: SSP दून की सटीक रणनीती से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिंकजा

0

मादक पदार्थ/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 03 पेटी अवैध देशी शराब हुई बरामद*

*स्मैक के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अन्य आपराधिक मामलों में जा चुका है जेल*

मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11-03-26 को डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पुराने सौंग नदी पुल के पास से 01 अभियुक्त नाकी उर्फ सुन्दर पुत्र स्व0 दिलीप सिंह को 06.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 महिला अभियुक्ता सपना पत्नी राम कुमार को 03 पेटी (150 टेट्रा पैक ) माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए। गिरफ्तार अभियुक्त नाकी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोगों में जेल जा चुका है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- नाकी उर्फ सुन्दर पुत्र स्व0 दिलीप सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती निकट दुर्गा मंदिर डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

2- सपना पत्नी राम कुमार निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, आईडीपीएल ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

*बरामदगी:-*
1- 06.10 ग्रामअवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रूपये)*
2- 03 पेटी (150 टेट्रा पैक ) माल्टा देशी शराब

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त नाकी उर्फ सुन्दर*

01- मु0अ0सं0- 203/2020 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
02- मु0अ0सं0- 304/2023 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
03- मु0अ0सं0-64/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

“ड्रग्स फ्री देवभूमि”:  कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब

0

20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

*अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किया जा रहे वाहन को किया सीज*

*थाना सहसपुर*

मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना सहसपुर पुलिस टीम द्वारा प्रतीतपुर धर्मावाला में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को वाहन सख्या UK08 U0930 स्वीफ्ट डिजायर कार में 20 पेटी अंग्रेजी शराब (864 पव्वे BLUE STROKE EXGUISITE WHISKY एवं 02 पेटी BLUE STROKE ) के साथ गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
पूरण सिंह पुत्र स्व बुद्ध सिंह निवासी वद्रीपुर थाना सहसपुर, उम्र 40 वर्ष

*बरामद विवरण*
1-18 पेटी BLUE STROKE EXGUISITE WHISKY अग्रेजी शराब हरियाण चण्डीगढ ब्राण्ड )
2-02 पैटी BLUE STROKE अग्रेजी शराब (हरियाण चण्डीगढ ब्राण्ड )
3- वाहन संख्या UK08 U0930 स्वीफ्ट डिजायर कार

*पुलिस टीम*
1- निरीo शंकर सिह बिष्ट प्रभारी कोतवाली सहसपुर
2-अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
3-कानि0 सुरेश रावत
4-कानि0 प्रवीण कुमार

आगामी पर्वो के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु SSP दून के निर्देशों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

0

मिश्रित आबादी क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की करी अपील

*अफवाहों पर ध्यान न देने की करी अपील, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी*

आगामी नवरात्रि, ईद-उल-फितर के पर्व तथा अलविदा जुमे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 12/03/2026 को कैंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांधीनगर, चोर खाला, गोविंद गढ़, ईदगाह, प्रकाश नगर, शांति विहार, कुम्हार मंडी, किशननगर चौक तथा चकराता रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई साथ ही पर्वो के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने अथवा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और FICCI FLO के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम

0

 

Dev Bhoomi Uttarakhand University in collaboration with FICCI FLO ORGANISED International Woman’s day with the theme “ROOTED & RISING “

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (DBUU) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया, जिसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपनी दृढ़ता (resilience) से जुड़ी हुई हैं और परिवर्तन की अग्रदूत बनकर उभर रही हैं

इस समारोह की शोभा मुख्य अतिथि श्रीमती गीता पुष्कर धामी (संस्थापक – सेवा संकल्प फाउंडेशन) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनोद प्रभाकर उनियाल (उपाध्यक्ष – उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद) ने बढ़ाई। पैनल में हिमाचल टाइम्स ग्रुप की ओनर, संपादक, फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री इंद्राणी पांधी, रेड एफएम 93.5 की स्टेट एवं स्टेशन हेड सुश्री रजत शक्ति और फिक्की फ्लो (FICCI FLO) की सीनियर वाईस चेयर श्रीमती तृप्ति बहल भी शामिल हुईं।

डॉ. नेहा चोक्सी (प्रोफेसर, SOMC) द्वारा संचालित एक ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा में महिला नेतृत्व, सशक्तिकरण और महिलाओं को नेतृत्व करने एवं प्रेरित करने के अवसर प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं प्रगति की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति डीबीयूयू (DBUU) की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सीमा बंसल वाईस चेयरपर्सन उत्तराखंड उत्तान समिति , वाईस चांसलर डॉ. अजय कुमार , प्रो वाईस चांसलर्स डॉ. रीतिका मेहरा एवं डॉ. आर.के त्रिपाठी , रजिस्ट्रार डायरेक्टर्स, डीन्स , FICCI FLO रिप्रेजेंटेटिव्स , एवं DBUU की फैकल्टी , स्टाफ और छात्राए उपस्थित रही .

महिला आयोग को कोई हल्के में न ले:  निर्देशों पर लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई — कुसुम कंडवाल

0

महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए*

*’महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत हरिद्वार में जनसुनवाई; वेतन रोकने वाले निजी अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सकों की सैलरी जारी करने के निर्देश*

*कागजी कार्रवाई नहीं, धरातल पर न्याय चाहिए; पीड़ित महिलाओं की फाइलों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : कुसुम कंडवाल*

​हरिद्वार, 11 मार्च 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तीसरे दिन आज जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में एक विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग की सदस्य विमला नैथानी और कमला जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसुनवाई के दौरान कुल 18 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा, जिनमें से कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि चार गंभीर प्रकरणों को आगामी कार्यवाही हेतु आयोग मुख्यालय देहरादून प्रेषित किया गया। इस दौरान निजी अस्पताल(मेट्रो हॉस्पिटल) हरिद्वार में कार्यरत दो महिला चिकित्सकों ने अपना दुख साझा करते हुए बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा पिछले एक वर्ष और नौ महीनों से उनका वेतन रोका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल प्रबंधन समिति को कड़ा निर्देश जारी किया कि वे 16 मार्च को आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों और एक हफ्ते के भीतर दोनों महिला चिकित्सकों का बकाया वेतन, चेक के माध्यम से प्रदान करें।

​जनसुनवाई में अन्य गंभीर प्रकरण भी सामने आए, जिनमें एक महिला ने अपने पति के अतिरिक्त संबंधों और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। अध्यक्ष ने इस मामले में तत्काल जांच के आदेश देते हुए दोनों पक्षों को आयोग में तलब किया है। वहीं, एक अनपढ़ विधवा महिला द्वारा अपने जेठ पर संपत्ति हड़पने और हक न देने के आरोप पर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया कि पीड़िता को उसके हिस्से का कब्जा दिलाने हेतु उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर दुकान हटाए जाने से प्रभावित निर्धन महिलाओं की आजीविका के प्रश्न पर अध्यक्ष ने नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन महिलाओं को जीवन यापन के लिए उचित स्थान पर दुकान उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त, आयोग द्वारा एक पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया गया और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों पर नोडल अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

​सुनवाई के दौरान अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में हिदायत दी कि महिला आयोग के निर्देशों को कोई भी विभाग हल्के में न ले। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आयोग द्वारा भेजे गए पत्रों पर समयबद्ध तरीके से जांच रिपोर्ट प्रेषित करें और यदि कोई महिला कर्मचारी अपने विभाग की आईसीसी (ICC) कमेटी की जांच से संतुष्ट नहीं है, तो उसकी पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए। सभी विभाग पॉश (POSH) से संबंधित कार्यशालाएं अपने विभागों में अवश्य कराएं। अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जनसुनवाई में वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान प्रशासिका द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 490 पंजीकृत मामलों में से 488 का सफल निस्तारण किया जा चुका है।

​इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक वरीयता के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी एल.एन. मिश्रा, एसपी क्राइम निशा यादव, सदस्य सचिव महिला आयोग उर्वशी चौहान, परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एन.के. हल्दियानी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.पी. बलूनी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह, विधि अधिकारी दयाराम सिंह और लेबर इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। इसके साथ ही अध्यक्ष महिला आयोग के निजी सचिव आधार वर्मा सहित वन, पर्यटन, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।